खबर
Top News

महिला कॉन्स्टेबल से छेड़छाड़ का मामला: इस शहर के हेड कॉन्स्टेबल पर लगे इतने आरोप; बंधक बनाने के साथ बनाया शादी का दबाव

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

09 जुलाई 2026, 4:59 pm
शेयर करें:
महिला कॉन्स्टेबल से छेड़छाड़ का मामला

खुलासा फर्स्ट, इंदौर। 
बाणगंगा थाना क्षेत्र में एक महिला कॉन्स्टेबल ने देवास पुलिस लाइन में पदस्थ हेड कॉन्स्टेबल के खिलाफ छेड़छाड़, पीछा करने, धमकी देने और कार में बंधक बनाकर शादी का दबाव बनाने का मामला दर्ज कराया है। शिकायत के आधार पर बाणगंगा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

देवास में हुई थी दोनों की पहचान
पुलिस के अनुसार, महिला कॉन्स्टेबल ने अपनी शिकायत में बताया कि उसकी पहचान करीब एक वर्ष पहले देवास में पदस्थापना के दौरान हेड कॉन्स्टेबल राहुल शर्मा से हुई थी। शुरुआत में दोनों के बीच सामान्य बातचीत होती थी, लेकिन कुछ समय बाद राहुल लगातार फोन करने लगा। महिला का आरोप है कि मना करने के बावजूद आरोपी बातचीत करने का दबाव बनाता रहा और बार-बार संपर्क करने की कोशिश करता था।

परेशान होकर कराया इंदौर तबादला
पीड़िता ने शिकायत में बताया कि आरोपी की लगातार हरकतों से परेशान होकर उसने अपना तबादला देवास से इंदौर करा लिया। इसके बावजूद राहुल शर्मा ने उसका पीछा करना नहीं छोड़ा। महिला का आरोप है कि उसने आरोपी का मोबाइल नंबर ब्लॉक कर दिया था, लेकिन वह अलग-अलग नंबरों से फोन करता रहा और लगातार परेशान करता रहा। कई बार उसका पीछा भी किया।

आत्महत्या की धमकी देकर बनाता था दबाव
शिकायत के मुताबिक, राहुल शर्मा कई बार महिला कॉन्स्टेबल से कहता था कि यदि वह उससे बात नहीं करेगी तो वह आत्महत्या कर लेगा। महिला ने आरोप लगाया कि एक बार वह एक प्रकरण में पीड़ित का मेडिकल कराने सरकारी अस्पताल गई थी, जहां आरोपी उसका पीछा करते हुए पहुंच गया और वहां भी बातचीत करने का दबाव बनाते हुए विवाद किया।

कार में बंधक बनाकर शादी का दबाव बनाने का आरोप
महिला कॉन्स्टेबल ने आरोप लगाया कि बाणगंगा क्षेत्र में एक दिन राहुल शर्मा ने जबरन उसे अपनी कार में बैठा लिया। कार के अंदर उसका मोबाइल फोन छीन लिया और उससे शादी करने का दबाव बनाने लगा। महिला के अनुसार, जब उसने कार से बाहर निकलने की कोशिश की तो आरोपी ने कार के दरवाजे लॉक कर दिए और उसके साथ मारपीट की।

मां को फोन पर बताई आपबीती
शिकायत में कहा गया है कि इसी दौरान महिला की मां का फोन आया। महिला ने किसी तरह उन्हें बताया कि आरोपी ने उसे कार में बंधक बना रखा है। सूचना मिलने पर महिला का भाई और पिता मौके पर पहुंचे। उन्हें आता देख आरोपी कार लेकर मौके से फरार हो गया।

वरिष्ठ अधिकारियों से की शिकायत
घटना के बाद महिला कॉन्स्टेबल ने बाणगंगा थाना प्रभारी सियाराम गुर्जर और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। शिकायत के आधार पर बाणगंगा पुलिस ने आरोपी हेड कॉन्स्टेबल राहुल शर्मा के खिलाफ छेड़छाड़, धमकी, मारपीट और अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है और मामले की जांच जारी है। पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान सामने आने वाले साक्ष्यों और तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित समाचार

पांच दिन से लापता वकील का शव रेलवे ट्रैक पर मिला
Top News

पांच दिन से लापता वकील का शव रेलवे ट्रैक पर मिला:एक्टिवा की डिग्गी में मिला था मोबाइल; तलाश कर रही थी पुलिस

about 7 hours ago
देखिये वीडियो, खुदाई के दौरान गैस पाइपलाइन हुई लीकेज
Top News

देखिये वीडियो, खुदाई के दौरान गैस पाइपलाइन हुई लीकेज:तेज प्रेशर से हुआ रिसाव; रहवासियों में मचा हड़कंप, इसी गली में पहले भी हो चुका है हादसा

about 8 hours ago
सोनम वांगचुक का सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम
Top News

सोनम वांगचुक का सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम:प्रदर्शनकारियों की रिहाई नहीं हुई तो करेंगे अनशन

about 8 hours ago
हजारों महिलाओं ने किया सीएम हाउस कूच
Top News

हजारों महिलाओं ने किया सीएम हाउस कूच:मंत्री के बंगले के सामने घंटों बैठी रही; 10 नवंबर तक का दिया अल्टीमेटम

about 8 hours ago
कम बारिश से जलसंकट का खतरा
Top News

कम बारिश से जलसंकट का खतरा:पानी बचाने महापौर पुष्पमित्र भार्गव की शहरवासियों से अपील

about 8 hours ago
देखिए वीडियो, प्रदर्शन को लेकर पीसीसी चीफ का पीएम पर हमला
Top News

देखिए वीडियो, प्रदर्शन को लेकर पीसीसी चीफ का पीएम पर हमला:बोले; विरोध को जितना दबाएंगे, उतनी ताकत से उठेगी आवाज

about 8 hours ago
गुलाब जामुन फैक्ट्री और मामाजी गृह उद्योग सील
Top News

गुलाब जामुन फैक्ट्री और मामाजी गृह उद्योग सील:त्योहारों से पहले मिलावटखोरों पर खाद्य सुरक्षा विभाग सख्त शिकंजा, कई रेस्टोरेंट पर छापे

about 8 hours ago
व्यवस्था..क्रिकेट मैच के लिए बदलेगा ट्रैफिक
Top News

व्यवस्था..क्रिकेट मैच के लिए बदलेगा ट्रैफिक:तीन रास्ते रहेंगे बंद

about 9 hours ago
देखिए वीडियो, सफाई कर्मचारियों की हड़ताल को कांग्रेस का समर्थन
Top News

देखिए वीडियो, सफाई कर्मचारियों की हड़ताल को कांग्रेस का समर्थन:ये नेता बोले; मांगों के साथ खड़ी है पार्टी, सरकार पर लगाया अनदेखी का आरोप

about 9 hours ago
जंतर-मंतर नहीं पहुंच पाए प्रदर्शनकारी
Top News

जंतर-मंतर नहीं पहुंच पाए प्रदर्शनकारी:शीर्ष नेता हिरासत में; 3000 समर्थक पकड़े गए, 38 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात

about 9 hours ago
कांग्रेस ने पटाखा दुकानों के किराए का भी मांगा हिसाब
Top News

कांग्रेस ने पटाखा दुकानों के किराए का भी मांगा हिसाब:राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए 14 लाख शुल्क वसूली और भाजपा के कार्यक्रम को छूट देने पर उठाए सवाल

about 9 hours ago
गोवंश वध के मामले में इतने आरोपी गिरफ्तार
Top News

गोवंश वध के मामले में इतने आरोपी गिरफ्तार:वारदात में इस्तेमाल बाइक जब्त; कलेक्टर और एसपी ने दिए थे जांच के निर्देश

about 9 hours ago
350 करोड़ की बेशकीमती जमीन का मामला
Top News

350 करोड़ की बेशकीमती जमीन का मामला:भूमाफिया के पक्ष में आया फैसला; प्रशासन की भूमिका पर सवाल

about 9 hours ago
अवैध वसूली करने वाले 4 वनकर्मी सस्पेंड
Indore

अवैध वसूली करने वाले 4 वनकर्मी सस्पेंड:रेंज में कर दिया लाइन अटैच

about 9 hours ago
इस शहर के लिए शुरू होगी सीधी उड़ान
Top News

इस शहर के लिए शुरू होगी सीधी उड़ान:डेढ़ घंटे में पूरा होगा सफर; विंटर शेड्यूल में शुरू होगी विमान सेवा

about 9 hours ago
पूछेंगे एसआईआर के समय फॉर्म जमा क्यों नहीं किया
Top News

पूछेंगे एसआईआर के समय फॉर्म जमा क्यों नहीं किया:आज से बीएलओ जाएंगे घर-घर

about 9 hours ago
लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई
Top News

लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई:इतने परिवीक्षाधीन पटवारियों की सेवा समाप्त; इतने निलंबित

about 9 hours ago
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिया कानूनी झंझटों से बचाने का भरोसा
Top News

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिया कानूनी झंझटों से बचाने का भरोसा:स्वामित्व योजना में पूरा सहयोग करेंगे पटवारी

about 9 hours ago
सड़कों पर कीलें लगाकर  कॉकरोचों को रोक लिया
Indore

सड़कों पर कीलें लगाकर कॉकरोचों को रोक लिया:सड़कों पर कीलें लगाकर कॉकरोचों को रोक लिया

about 9 hours ago
भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:बेकाबू बस ने तीन छात्राओं को कुचला; दो की मौत, एक गंभीर, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

about 9 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!