खबर
Top News

जमीन पर कब्जे का मामला: शराब ठेकेदार पर शिकंजा कसने की तैयारी; बाउंड ओवर की कार्रवाई शुरू

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

17 मई 2026, 1:17 pm
शेयर करें:
जमीन पर कब्जे का मामला

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शराब ठेकेदार और मध्यप्रदेश प्रीमियर लीग (MPL) में मालवा स्टैलियंस टीम के मालिक सूरज रजक की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। जमीन कब्जाने के प्रयास के मामले में पहले से दर्ज केस के बाद अब पुलिस उनके खिलाफ बाउंड ओवर की कार्रवाई की तैयारी कर रही है।

टीवी एक्ट्रेस ने की थी शिकायत
लसूडिया थाना पुलिस ने इस संबंध में रजक को नोटिस जारी कर दिया है और उनके पुराने आपराधिक रिकॉर्ड भी खंगाले जा रहे हैं। मामले की शुरुआत टीवी एक्ट्रेस रेमन कक्कड़ की शिकायत से हुई थी, जिस पर 4 अप्रैल को केस दर्ज किया गया था।

300 करोड़ रुपए की जमीन का मामला
शिकायत के अनुसार निपानिया क्षेत्र में स्थित सर्वे नंबर 414 की करीब दो हेक्टेयर जमीन, जिसकी कीमत लगभग 300 करोड़ रुपए बताई जा रही है, पर कब्जा करने की कोशिश की गई। यह जमीन उनकी मां नरेंद्र कौर सलूजा, भाई पुष्पेंद्र सलूजा और रणधीर सलूजा के संयुक्त स्वामित्व में है।

शराब दुकान के लिए मांगी थी जमीन
शिकायत में बताया गया कि इस जमीन में से करीब 6000 वर्गफीट हिस्सा सूरज रजक ने एक्ट्रेस के पति ऋषि कक्कड़ से फोन पर शराब दुकान खोलने के लिए किराए पर मांगा था। परिवार द्वारा मना किए जाने के बाद भी रजक ने उनके बड़े भाई से संपर्क किया, लेकिन वहां से भी इनकार मिला।

इसके बावजूद 3 अप्रैल को जमीन पर कब्जा करने की कोशिश की गई, जिसके बाद पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 329(3) के तहत मामला दर्ज किया।

जमीन की स्थिति स्पष्ट करने नपती के निर्देश
जमीन विवाद को लेकर पुलिस ने नगर निगम और आईडीए को पत्र लिखकर नपती कराने के निर्देश दिए हैं, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि संबंधित भूमि निजी है या शासकीय/विकास प्राधिकरण की।

वहीं रजक ने भी पुलिस को आवेदन देकर आरोप लगाया है कि सलूजा-कक्कड़ परिवार शासकीय जमीन पर कब्जा कर रहा है।

पहले भी दर्ज हो चुका है आपराधिक मामला
करीब सात महीने पहले कनाडिया थाना क्षेत्र में भी सूरज रजक और उनके दो सुरक्षा गार्ड के खिलाफ फायरिंग और मारपीट का मामला दर्ज हुआ था। शिकायतकर्ता अर्पित सिंह गुर्जर और उसके साथी ने आरोप लगाया था कि मामूली विवाद के बाद गाली-गलौज और मारपीट के साथ फायरिंग की गई थी।

क्या होता है बाउंड ओवर?
कानूनी प्रक्रिया में ‘बाउंड ओवर’ का मतलब है कि किसी व्यक्ति को अदालत या प्रशासन द्वारा शांति बनाए रखने और भविष्य में कोई अपराध न करने के लिए पाबंद किया जाता है। आदेश का उल्लंघन करने पर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि एहतियातन यह कार्रवाई की जा रही है और मामले की जांच जारी रहेगी।

संबंधित समाचार

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!
Top News

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

14 minutes ago
नए नल कनेक्शन पर रोक
Top News

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

29 minutes ago
देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा
Top News

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

39 minutes ago
करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब
Top News

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

about 1 hour ago
प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत
Top News

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

about 1 hour ago
12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार
Top News

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

about 1 hour ago
सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत
Top News

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

about 1 hour ago
सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया
Top News

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

about 1 hour ago
मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा
Top News

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

about 1 hour ago
माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण
Top News

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

about 1 hour ago
राजस्थानी संस्कृति की झलक
Top News

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

about 1 hour ago
इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम
Top News

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

about 2 hours ago
‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी
Top News

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

about 2 hours ago
मां कूष्मांडा
Top News

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

about 2 hours ago
स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण
Top News

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन

about 2 hours ago
21 पर्यावरणीय समस्याओं की स्वतंत्र जांच की मांग
Top News

21 पर्यावरणीय समस्याओं की स्वतंत्र जांच की मांग:एशियाई विकास बैंक और विश्व बैंक को भेजा अभ्यावेदन

about 2 hours ago
एयरपोर्ट पर लव जिहाद की शिकायत के बाद कार्रवाई
Top News

एयरपोर्ट पर लव जिहाद की शिकायत के बाद कार्रवाई:युवती समेत तीन को रोका; इस शहर जा रहे थे दो युवक

about 2 hours ago
नो-एंट्री में नोट लेकर चल रहा एंट्री का खेल
Top News

नो-एंट्री में नोट लेकर चल रहा एंट्री का खेल:डायल-112 को पैसे देकर घुसा लोडिंग वाहन; चालक ने कारोबारी को भी रिश्वत की पेशकश की

about 2 hours ago
20 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए मिलावटखोरों पर की कार्रवाई
Top News

20 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए मिलावटखोरों पर की कार्रवाई:खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने कई प्रतिष्ठानों का किया निरीक्षण; जांच के लिए नमूने भोपाल भेजे

about 3 hours ago
सीनियर सिटीजन कार्ड बनवाने का झांसा देकर रिटायर्ड प्रिंसिपल से लाखों की ठगी
Top News

सीनियर सिटीजन कार्ड बनवाने का झांसा देकर रिटायर्ड प्रिंसिपल से लाखों की ठगी:बैंक अधिकारी बनकर किया वॉट्सएप वीडियो कॉल

about 3 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!