चार लोगों पर गोवध का प्रकरण दर्ज: बड़ी मात्रा में मांस जब्त; गोमांस जब्ती के दौरान वर्ग विशेष ने किया पथराव
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, महू।
कोतवाली थाना क्षेत्र में शुक्रवार को अवैध बाड़े (बूचड़खाने) से गोमांस जब्त करने के दौरान वर्ग विशेष के लोगों ने पथराव कर दिया। कैंटोनमेंट कर्मचारी और बजरंग दल के कार्यकर्ता भी मौजूद थे जो, जान बचाकर भागे।
पुलिस ने आदतन अपराधी इमरान खटखट सहित 4 लोगों पर गोवध का प्रकरण दर्ज कर बड़ी मात्रा में मांस जब्त किया है। देर शाम तक बजरंग कार्यकर्ता थाने पर डटे रहे और सभी आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग की।
सुबह बजरंग दल को सूचना मिली थी बंडा बस्ती के इमरान खटखट के अवैध बाड़े में गायों को काटा गया है। बजरंग दल जिला संयोजक शुभम ठाकुर व अन्य पहुंचे। सूचना सही पाने पर पुलिस को बताया गया।
पुलिस पहुंची और पशु चिकित्सकों को भी मांस की जांच करने के लिए बुलाया गया। इमरान खटखट और उसके साथी भाग गए। पशु चिकित्सकों ने मांस की जांच की तो वह गाय का ही निकला। गोमांस को ले जाने के लिए कैंटोनमेंट की गाड़ियां भी बुलाई गई।
गोमांस को जब्त कर ले जाया जा रहा था। तभी बाड़े के पास रेलवे ट्रैक पर बस्ती के लोग जमा हो गए और पथराव शुरू कर दिया। जवाब में बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने भी कुछ पत्थर चलाए।
पुलिस ने दोनों पक्षों को खदेड़ा और वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी।
लगे अल्लाहु अकबर के नारे- एसडीओपी ललित सिंह सिकरवार, थाना प्रभारी राहुल शर्मा, मानपुर महेंद्र मकाश्रै सहित, किशनगंज थाना प्रभारी अमित कुमार सहित तहसील के सभी थानों का पुलिस बल पहुंच गया।
तब तक बस्ती के लोग जमा हो गए और अल्लाहु अकबर के नारे लगाने लगे। जिससे स्थिति संवेदनशील बन गई। एसडीएम राकेश परमार, तहसीलदार विवेक सोनी सहित अधिकारी भी पहुंचे। भीड़ ने पुलिस व प्रशासन से भी हुज्जत की। किसी तरह स्थिति नियंत्रण में आई।
तीन दो पहिया भी फोड़े- पुलिस के जाने के बाद लोगों ने तीन दो-पहिया वाहनों में भी तोड़फोड़ कर दी। इसमें से दो गाड़ियां कैंटोनमेंट कर्मचारी की थी।
एएसपी रूपेश द्विवेदी का कहना है शिकायत मिलने पर तोड़फोड़ और पथराव का भी प्रकरण दर्ज किया जाएगा।
जेल से आते ही फिर गोवध शुरू - इमरान आदतन अपराधी है। इमरान पर पूर्व में रासुका और जिलाबदर की कार्रवाई भी हो चुकी है। 10 प्रकरण दर्ज हैं। इसमें से छह गोवध, तीन मारपीट व एक आर्म्स एक्ट का प्रकरण दर्ज है।
बजरंग दल ने किया थाने का घेराव
बजरंग दल ने कोतवाली थाने का घेराव किया। कार्यकर्ताओं ने अवैध बाड़े को तोड़ने, इमरान खटखट व उसके साथियों व पथराव करने वालों को गिरफ्तार करने की मांग की।
करीब डेढ़ घंटे बहस के बाद यह अधिकारियों ने आश्वस्त किया कैंटबोर्ड सीईओ से चर्चा कर अवैध बाड़े को तोड़ने की कार्रवाई की जाएगी। साथ ही गोवध करने वाले आरोपितों की तलाश कर और पथराव करने वालों की पहचान कर गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया।
संबंधित समाचार

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!