चर्चित हनी ट्रैप जैसे मामले का खुलासा: शराब कारोबारी को कैसे लिया निशाने पर; किस बात की धमकी दी, यह सुंदर महिला फिर क्यों हिरासत में
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में एक बार फिर चर्चित हनी ट्रैप जैसा मामले का खुलासा होने से सनसनी फैल गई है। इस बार निशाने पर एक शराब कारोबारी रहा, जिसे निजी फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर कथित तौर पर एक करोड़ रुपए की उगाही का दबाव बनाया गया।
मामले में अपराध शाखा ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शराब तस्करी और ड्रग नेटवर्क से जुड़ी महिला अलका दीक्षित, उसके बेटे जयदीप, प्रॉपर्टी कारोबारी लाखन चौधरी और इंटेलिजेंस शाखा में पदस्थ प्रधान आरक्षक विनोद शर्मा को हिरासत में लिया है। सबसे बड़ी बात यह रही कि वर्ष 2019 के बहुचर्चित हनी ट्रैप कांड की प्रमुख किरदार श्वेता जैन को भी भोपाल से हिरासत में लेकर पूछताछ के लिए इंदौर लाया गया।
अलका दीक्षित से हुई थी पहचान
डीसीपी क्राइम राजेश त्रिपाठी के मुताबिक फरियादी शराब कारोबारी की पहचान कुछ साल पहले द्वारकापुरी निवासी अलका दीक्षित से हुई थी। अलका ने कारोबारी की मुलाकात खंडवा-पीथमपुर निवासी लाखन चौधरी से करवाई, जिसने खुद को बड़ा निवेशक बताते हुए प्रॉपर्टी कारोबार में साझेदारी का प्रस्ताव रखा।
कारोबारी द्वारा प्रस्ताव ठुकराने के बाद कथित तौर पर दबाव और धमकियों का दौर शुरू हुआ। शिकायत के अनुसार, आरोपियों ने कारोबारी से कहा कि उसे अलका के साथ 50 प्रतिशत साझेदारी करनी होगी, अन्यथा उसके निजी वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए जाएंगे।
कथित रूप से रोककर मारपीट
करीब 20 दिन पहले सुपर कॉरिडोर इलाके में कारोबारी को कथित रूप से रोककर मारपीट की गई और गोली मारने की धमकी भी दी गई। इसके बाद आरोपियों ने एक करोड़ रुपए की मांग करते हुए कहा कि यदि रकम नहीं दी गई तो कारोबारी की सामाजिक प्रतिष्ठा खत्म कर दी जाएगी। परेशान कारोबारी ने सीधे पुलिस कमिश्नर से शिकायत की, जिसके बाद क्राइम ब्रांच ने गुप्त ऑपरेशन शुरू किया।
पुलिस का “मिशन सीक्रेट”
18 मई की रात पुलिस ने “मिशन सीक्रेट” चलाकर 40 जवानों की सात टीमें बनाई और द्वारकापुरी, पीथमपुर व अन्य ठिकानों पर एक साथ दबिश दी। तड़के अलका दीक्षित, उसका बेटा जयदीप और लाखन चौधरी को हिरासत में ले लिया गया। शाम को भोपाल के मीनाल रेजिडेंसी क्षेत्र से श्वेता जैन को भी पकड़कर इंदौर लाया गया। हालांकि पुलिस ने फिलहाल श्वेता की भूमिका पर आधिकारिक तौर पर ज्यादा जानकारी देने से इनकार किया है।
प्रधान आरक्षक विनोद शर्मा का नाम सामने आया
पूछताछ और मोबाइल चैट की जांच में इंटेलिजेंस शाखा के प्रधान आरक्षक विनोद शर्मा का नाम सामने आया। पुलिस के अनुसार अलका और विनोद के बीच लगातार संपर्क था और कारोबारी के निजी फोटो-वीडियो भी साझा किए गए थे।
आरोप है कि विनोद शर्मा ने ही कारोबारी पर दबाव बनाने और धमकाने की रणनीति सुझाई थी। पुलिस ने राजेंद्र नगर स्थित सरकारी क्वार्टर से विनोद शर्मा को हिरासत में लेकर उसका मोबाइल और लैपटॉप जब्त कर लिया है।
पहले से 17 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज
पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक अलका दीक्षित पर पहले से 17 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। वह पहले अवैध शराब तस्करी से जुड़ी रही और बाद में ड्रग नेटवर्क में भी सक्रिय हो गई। जांच एजेंसियों को आशंका है कि यह गिरोह लंबे समय से प्रभावशाली लोगों को जाल में फंसाकर ब्लैकमेलिंग और उगाही का नेटवर्क चला रहा था। फिलहाल सभी आरोपियों से पूछताछ जारी है और पुलिस इस पूरे मामले के तार पुराने हनी ट्रैप नेटवर्क से जोड़कर भी जांच कर रही है।
संबंधित समाचार

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!