खबर
Top News

क्या लिव इन पार्टनर ऐसा भी कर सकता है: युवती पर क्या आरोप लगाया; किससे संबंधों को लेकर हुआ था विवाद

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

08 फ़रवरी 2026, 2:12 pm
शेयर करें:
क्या लिव इन पार्टनर ऐसा भी कर सकता है

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
सुगनीदेवी कॉलेज परिसर के पास गंभीर हालत में मिली एक युवती की इलाज के दौरान मौत हो गई। युवती को राहगीरों ने घायल अवस्था में देख कर एमवाय अस्पताल पहुंचाया था, जहां देर रात उसने दम तोड़ दिया। पुलिस जांच में सामने आया है कि युवती पर हमला उसके लिव-इन पार्टनर ने किया था।

शरीर पर थे कई जगह चोट के निशान
डॉक्टरों के अनुसार, युवती के शरीर पर कई जगह चोट के निशान थे। उसके हाथों और शरीर पर टैटू बने हुए थे, वहीं ब्लेड से कटने जैसे पुराने निशान भी पाए गए। प्रारंभिक परीक्षण में डॉक्टरों को शारीरिक ज्यादती की आशंका हुई थी, जिसके चलते आवश्यक सैंपल भी लिए गए थे।

पत्थर से किया गया हमला

टीआई आरडी कानवा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मामले में युवती के साथी मुकेश कोरी (45), निवासी तीन पुलिया, को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। पुलिस के मुताबिक युवती और आरोपी कुछ समय से साथ रह रहे थे और दोनों नशे के आदी थे।

युवती का खर्च उठाता था आरोपी
शनिवार को दोनों के बीच विवाद हुआ था। आरोपी युवती का खर्च उठाता था और उसे शक था कि युवती के अन्य युवकों से संबंध हैं। इसी बात को लेकर नशे की हालत में उसने खाली मैदान में युवती पर पत्थर से हमला कर दिया और उसे गंभीर अवस्था में छोड़कर फरार हो गया।

इटारसी की रहने वाली थी युवती

पुलिस ने बताया कि युवती मूल रूप से इटारसी की निवासी थी और पिछले कुछ वर्षों से इंदौर में रह रही थी। घटना के बाद शुरू में आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया था, लेकिन युवती की मौत के बाद अब प्रकरण में हत्या की धाराएं जोड़ने की प्रक्रिया की जा रही है।

साथ बैठकर पी थी शराब

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि बीते चार दिनों से युवती उसके साथ रह रही थी। शुक्रवार देर रात करीब साढ़े तीन बजे दोनों ने परदेशीपुरा क्षेत्र से अवैध शराब खरीदी और पी। इसके बाद वे पास के एक ग्राउंड में बैठे, जहां युवती के अन्य लोगों से संबंधों को लेकर कहासुनी हुई। इसी दौरान आरोपी ने पत्थर से युवती के सिर और चेहरे पर कई वार कर दिए।

घायल देखकर पुलिस को दी सूचना
सुबह करीब साढ़े छह बजे स्थानीय लोगों ने युवती को घायल अवस्था में देखा और पुलिस को सूचना दी। पुलिस एफआरवी की मदद से उसे एमवाय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां शनिवार रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

संबंधित समाचार

रसूख की गोली से घायल हो गया ढोली
Top News

रसूख की गोली से घायल हो गया ढोली:ढोलक बजा रहे युवक को लगते ही बहने लगा खून

5 minutes ago
दूध से समृद्धि की कहानी लिख रहे 13 गांव
Top News

दूध से समृद्धि की कहानी लिख रहे 13 गांव:सालाना 22 करोड़ का कारोबार

6 minutes ago
टिकट के सवाल पर पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ नेता के तीखे तेवर
Top News

टिकट के सवाल पर पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ नेता के तीखे तेवर:बोलीं- किसी की औकात नहीं कि मुझे टिकट दे; अचानक तबीयत बिगड़ने से भोपाल यात्रा रद्द

13 minutes ago
वीडियो देखिये, संविधान दिवस पर शिवराज ने कांग्रेस को घेरा
Top News

वीडियो देखिये, संविधान दिवस पर शिवराज ने कांग्रेस को घेरा:याद दिलाया आपातकाल; बोले- डेढ़ लाख से ज्यादा लोगों को जेल में किसने डाला

23 minutes ago
संविधान दिवस पर जबलपुर में कांग्रेस का बड़ा आयोजन
Top News

संविधान दिवस पर जबलपुर में कांग्रेस का बड़ा आयोजन:संविधान रक्षा मार्च में जुटेंगे दिग्गज

27 minutes ago
नगर निगम के टैंकर की चपेट में आया कर्मचारी
Top News

नगर निगम के टैंकर की चपेट में आया कर्मचारी:ड्राइवर ने अचानक बढ़ा दी गाड़ी; डिवाइडर के बीच फंसा, लोग चिल्लाए तो बची जान

32 minutes ago
पति की मुश्किल में दिया साथ
Top News

पति की मुश्किल में दिया साथ:अब उसी पर प्रताड़ना का आरोप; कांस्टेबल की पत्नी पहुंची अस्पताल

35 minutes ago
प्राण-प्रतिष्ठा एवं कुंभाभिषेक महोत्सव में पहुंचे मुख्यमंत्री
Top News

प्राण-प्रतिष्ठा एवं कुंभाभिषेक महोत्सव में पहुंचे मुख्यमंत्री:जगद्गुरु शंकराचार्य से लिया आशीर्वाद

35 minutes ago
अवैध शराब के ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापे
Top News

अवैध शराब के ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापे:शराब सहित 18 लाख का माल बरामद; ढाबों और अवैध परिवहन पर विशेष नजर

about 1 hour ago
एमडी ड्रग्स की तस्करी के आरोप में दो युवक गिरफ्तार
Top News

एमडी ड्रग्स की तस्करी के आरोप में दो युवक गिरफ्तार:सप्लायरों की तलाश में जुटी क्राइम ब्रांच

about 1 hour ago
कांस्टेबल पर पत्नी से मारपीट का आरोप
Top News

कांस्टेबल पर पत्नी से मारपीट का आरोप:सिर दीवार पर पटका; पहले भी छोड़ चुकी है पति का घर

about 1 hour ago
देवी अहिल्या की नगरी का प्रभार छोड़ने से पहले दिग्गजों से मिले मुख्यमंत्री
Top News

देवी अहिल्या की नगरी का प्रभार छोड़ने से पहले दिग्गजों से मिले मुख्यमंत्री:ग्रामीण विकास योजनाओं पर हुई चर्चा

about 1 hour ago
मां ने 10 साल की बेटी के साथ लगाई फांसी
Top News

मां ने 10 साल की बेटी के साथ लगाई फांसी:सुसाइड नोट में किए चौंकाने वाले खुलासे

about 2 hours ago
पैकेज्ड फूड पर अब लगेगा लाल चेतावनी का निशान
Top News

पैकेज्ड फूड पर अब लगेगा लाल चेतावनी का निशान:सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश; उत्पादों पर होगी चेतावनी, दो चरणों में नियम लागू करने का प्रस्ताव

about 2 hours ago
शहर का प्रभार बदला तो फिर याद आए मंत्री के वो बोल
Top News

शहर का प्रभार बदला तो फिर याद आए मंत्री के वो बोल:किससे बोले थे-आपके नाम से अधिकारी हमें चमकाते हैं; अब ये मंत्री संभालेंगे जिम्मेदारी

about 2 hours ago
एमपी में बदलने जा रहा मध्याह्न भोजन का मेन्यू
Top News

एमपी में बदलने जा रहा मध्याह्न भोजन का मेन्यू:अब हर अंचल के बच्चों को मिलेगा अपने क्षेत्र का स्वाद; शहरी और ग्रामीण स्कूलों में अलग-अलग व्यवस्था

about 2 hours ago
न्यूजीलैंड में इतिहास रचने उतरेगी टीम इंडिया
Top News

न्यूजीलैंड में इतिहास रचने उतरेगी टीम इंडिया:देर रात आरंभ होगा दूसरा क्रिकेट टेस्ट; गुरनूर बरार को मिल सकता है डेब्यू का मौका, सिराज के खेलने पर संशय

about 2 hours ago
भीषण अग्निकांड
Top News

भीषण अग्निकांड:तेल टैंकर पलटते ही हुआ धमाका; 31 लोगों की मौत, 21 घायल

about 2 hours ago
वॉट्सएप का नया फीचर
Top News

वॉट्सएप का नया फीचर:अब तय समय पर खुद-ब-खुद भेजे जाएंगे मैसेज; फोन बंद होने पर भी होगी डिलीवरी

about 2 hours ago
फाइनल के लिए आज श्रीलंका से भिड़ेगी टीम इंडिया-ए
Top News

फाइनल के लिए आज श्रीलंका से भिड़ेगी टीम इंडिया-ए:राइजिंग स्टार्स एशिया कप का पहला सेमीफाइनल होगा रोमांचक; पिछले मुकाबले में वैभव ने जड़े थे 28 छक्के

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!