कैबिनेट मंत्री के भाई ने महिला CEO को धमकाया: जिंदा गाड़ने की दी धमकी; इस बात पर भड़के
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, आलीराजपुर।
कैबिनेट मंत्री के परिजन से जुड़ा एक विवाद का मामला सामने आया है। मंत्री नागर सिंह चौहान के भाई इंदर सिंह चौहान के खिलाफ जनपद पंचायत की महिला सीईओ को धमकाने, अभद्रता और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया गया है।
आवेदन निरस्त करने पर भड़के
घटना 22 अप्रैल की बताई जा रही है। आरोप है कि इंदर सिंह चौहान, जनपद पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रिया काग पर कन्या विवाह योजना के तहत पहले से विवाहित आवेदकों के आवेदन निरस्त किए जाने को लेकर नाराज हो गए। इसी दौरान उन्होंने कार्यालय में हंगामा किया।
धमकी और अभद्रता के आरोप
आरोप है कि इंदर सिंह महिला सीईओ को मारने दौड़े। धमकाया, ‘तेरे दांत तोड़ दूंगा। तुझे यहीं जिंदा गाड़ दूंगा, यहां सब मेरी मर्जी से होगा। लेखाधिकारी सावन भिंडे ने उन्हें रोका।
एफआईआर दर्ज, जमानत मिली
पुलिस ने इंदर सिंह चौहान के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं (132, 224, 221, 351(2), 126(2)) में मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया। बाद में कोर्ट में पेशी के बाद जमानत भी मिल गई। इसकी पुष्टि पुलिस अधीक्षक ने की है।
महिला अधिकारी ने जताई असुरक्षा
सीईओ प्रिया काग का कहना है कि घटना के बाद वह खुद को कार्यस्थल पर असुरक्षित महसूस कर रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि उनका रास्ता रोककर धमकाया और मारने की कोशिश की।
मंत्री ने किया किनारा
मामले पर मंत्री नागर सिंह चौहान ने कहा कि उनका अपने भाई से कोई लेना-देना नहीं है और वह उससे बातचीत भी नहीं करते। उन्होंने कहा कि कानून अपना काम करेगा।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
संबंधित समाचार

शोरूम विवाद मामले में बड़ा फैसला:इन पुलिस अधिकारियों को मिली राहत

फैमिली कोर्ट में वकीलों का प्रदर्शन:प्रिंसिपल जज की कार्यशैली पर उठाए सवाल; की ये मांग

आदिवासियों के घर तोड़ने पर सरकार सख्त:केंद्रीय मंत्री के धरने के बाद मुख्यमंत्री ने दिए जांच के आदेश

महंगाई का एक और झटका:इस कंपनी ने बढ़ाए पेट्रोल-डीजल के दाम; इतने रुपए हुआ महंगा

धार्मिक आयोजनों में महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस अलर्ट:कमिश्नर ने 15 शक्ति मोबाइल टीमों को किया रवाना; हेल्पलाइन नंबर किए जारी

मारपीट के दो मामले:पति की प्रेमिका पर पत्थर से हमला करने का आरोप; जमीन विवाद में किसान को पीटा

विशेष जूपिटर अस्पताल की क्रूरता ‘पेशेंट’ नहीं ‘मनी फर्स्ट’:मरीज की जान से खिलवाड़; बिना जांच पैर काटने का फरमान और संदिग्ध मौत

माता की भक्ति के साथ महाप्रसादी का वितरण शुरू

भीषण सड़क हादसा:स्कॉर्पियो की टक्कर से मैनेजर और कर्मचारी की मौत

भीड़ में दिखा बदमाश तो एप से तुरंत खुलेगी कुंडली:हवाबाजी करने वाले अपराधियों पर रहेगी तकनीकी नजर

अभिनेता,नेताओं से यारी टोपीबाज पटवा का खेल भारी:सट्टेबाजी के बाद अब मनी लांड्रिंग; हवाला और ब्लैक मनी को व्हाइट करने का गौरखधंधा

सड़क चौड़ीकरण के विरोध में बाजार बंद:व्यापारियों ने किया प्रदर्शन; कहा- रोजाना करोड़ों का कारोबार हो रहा प्रभावित

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने काजीरंगा से आए आठ भैंसों को बाड़े में छोड़ा:कान्हा टाइगर रिजर्व में सौ साल बाद लौटे जंगली भैंसे

नशे में धुत कार चालक ने 3-4 लोगों को मारी टक्कर:लोगों ने पीछा कर आरोपी को पकड़ा; कार में मिली शराब की बोतल

एरोड्रम कांड में अब फुटेज और बयानों की परीक्षा:पुलिसकर्मियों के सस्पेंशन से चार पर कार्रवाई तक कैसे बदली कहानी

आज फिर खुलेगी गैंगस्टर सतीश भाऊ और गुर्गों की जालसाजी की कुंडली:दस्तावेजी साक्ष्यों के साथ दोपहर को होंगे जालसाजी के शिकार राहुल यादव के बयान

बाहर टिकट ब्लैक तो स्टेडियम में हुई मारपीट वीडियो वायरल:लसूड़िया पुलिस ने दो नाबालिगों को पकड़ा, चार टिकट जब्त

देखिये वीडियो, ऑनलाइन सट्टेबाजी-कैसीनो नेटवर्क का खुलासा:एक आरोपी गिरफ्तार; दो की तलाश जारी, लाखों रुपए के प्रीमियम मोबाइल जब्त

भक्ति के रंग गरबे की उमंग:आकर्षक विद्युत सज्जा और हाईटेक सेल्फी पॉइंट बने आकर्षण

कॉलेज के बाहर भूख हड़ताल पर बैठे छात्र:इन मांगों को लेकर डटे; बोले- न्याय नहीं मिला तो प्राण त्याग देंगे
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!