नेताजी के बर्थडे पर बुलेट पटाखा गैंग ने मचाया बवाल: 15 मिनट तक नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए गूंजते रहे पटाखे
KHULASA FIRST
संवाददाता

बीजेपी मंडल अध्यक्ष के जन्मदिन का बताया जा रहा वायरल वीडियो
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
बीजेपी मंडल अध्यक्ष के जन्मदिन समारोह का बताया जा रहा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें दर्जनों युवकों का हुजूम रॉयल एनफील्ड बुलेट से लगातार पटाखे फोड़ता नजर आ रहा है। करीब 10 से 15 मिनट तक पूरे इलाके में धमाकों की गूंज सुनाई देती रही, लेकिन न तो यातायात पुलिस मौके पर पहुंची और न ही क्षेत्रीय पुलिस ने नियमों की खुलेआम उड़ रही धज्जियों पर कोई कार्रवाई की।
जानकारी के मुताबिक सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो विधानसभा-2 के वार्ड क्रमांक 33 और 29 के बीजेपी मंडल अध्यक्ष पृथ्वी गोरे के जन्मदिन समारोह का बताया जा रहा है। वीडियो में बड़ी संख्या में युवक बुलेट के साथ जश्न मनाते दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान जन्मदिन मनाने पहुंचे युवक बुलेट से लगातार तेज आवाज में पटाखे फोड़ते नजर आए, जिससे पूरा इलाका धमाकों से गूंजता रहा।
नेताजी के जन्मदिन पर असहाय नजर आई पुलिस
स्थानीय रहवासियों ने आरोप लगाया है कि लगातार हो रहे शोर-शराबे से बुजुर्गों, बच्चों और मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। देर तक चलने वाले इस हंगामे ने कॉलोनी का माहौल बिगाड़ दिया, लेकिन जिम्मेदार विभागों ने कोई हस्तक्षेप नहीं किया।
वीडियो सामने आने के बाद सबसे बड़ा सवाल क्षेत्रीय थाना पुलिस की सक्रियता पर उठ रहा है। शहर में मॉडिफाइड साइलेंसर और बुलेट से पटाखे फोड़ने के खिलाफ समय-समय पर अभियान चलाने का दावा करने वाली पुलिस नेताजी के जन्मदिन पर असहाय नजर आई। खुलासा फर्स्ट को जानकारी लगी है कि उक्त वीडियो पृथ्वी गोरे के मंडल अध्यक्ष बनने के समय का है, किसी ने उक्त वीडियो को पृथ्वी के जन्मदिन का बताते हुए वायरल कर दिया।
संबंधित समाचार

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार:मुंबई पुलिस की कार्रवाई

हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा:तेज रफ्तार कार ने दंपती को कुचला; दोनों की मौत

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!