बिल्डर मालपानी ने पहले पोस्ट की फिर अफसरों के खिलाफ कोर्ट पहुंचे
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
चर्चित कारोबारी और तिरुमाला ग्रुप के मालिक नीलेश मालपानी द्वारा नगरीय प्रशासन विभाग के अफसरों पर लगाए गए आरोपों का मामला गरमा गया है। ये मामला अब हाई कोर्ट पहुंच गया है। उन्होंने भ्रष्टाचार, फाइल दबाने और करोड़ों के नुकसान पहुंचाने जैसे गंभीर आरोप लगाकर प्रशासनिक गलियारों में हलचल मचा दी है।
सोशल मीडिया पर पोस्ट: डाल लगाए आरोप: दरअसल, शुभ-लाभ रियलिटी के डायरेक्टर नीलेश मालपानी ने 21 मार्च को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखी थी, जिसमें दावा किया कि नगरीय प्रशासन विभाग के कुछ अधिकारी भ्रष्टाचार में पूरी तरह डूब चुके हैं और जानबूझकर कॉलोनी लाइसेंस की फाइलों को महीनों तक दबाकर बैठते हैं।
मालपानी का आरोप था कि जो अनुमति 15 से 30 दिन में मिल जानी चाहिए, उसके लिए बिल्डरों को 5-6 महीने तक दफ्तरों के चक्कर कटवाए जाते हैं। मालपानी के मुताबिक अक्टूबर 2025 में कॉलोनी लाइसेंस के लिए आवेदन देने के बाद भी उन्हें मंजूरी नहीं मिली। इस देरी से नाराज होकर उन्होंने सोशल मीडिया पर सिस्टम की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए।
भ्रष्ट अफसरों के कारण शहर का विकास रुका: उन्होंने लिखा कि भ्रष्ट अफसरों के कारण शहर का विकास रुक रहा है, सरकार को करोड़ों का राजस्व नहीं मिल रहा और हजारों लोगों के रोजगार प्रभावित हो रहे हैं।
अब नीलेश और मनोज मालपानी हाई कोर्ट पहुंच गए हैं। याचिका में आरोप लगाया कि अधिकारियों ने पद का दुरुपयोग करते हुए लाइसेंस को जानबूझकर रोका।
नगर निगम और कलेक्टोरेट की भूमिका पर भी सवाल
इतना ही नहीं, मालपानी ने नगर निगम और कलेक्टोरेट की भूमिका पर भी सवाल उठाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि जानबूझकर अनावश्यक आपत्तियां लगवाई गईं, ताकि प्रोजेक्ट लटकता रहे। कारोबारी का कहना है कि इस देरी से उन्हें करीब 25 करोड़ रुपए का नुकसान हो चुका है।
रिश्तेदार के जरिए भी एप्रोच लगवाई
चौंकाने वाली बात यह भी सामने आई कि लाइसेंस मंजूरी के लिए मालपानी ने अपने रिश्तेदार रिटायर्ड आईएएस जेएम मालपानी के जरिए भी एप्रोच लगवाई थी। एक वरिष्ठ अधिकारी से मुलाकात और फोन पर चर्चा भी हुई, लेकिन जब तत्काल राहत नहीं मिली तो मामला सोशल मीडिया से होते हुए डिमांड फॉर जस्टिस नोटिस और आखिरकार हाई कोर्ट पहुंच गया।
इनको बनाया पक्षकार
याचिका में अर्बन एडमिनिस्ट्रेशन एवं डेवलपमेंट विभाग के प्रमुख सचिव, आयुक्त और अपर आयुक्त को पक्षकार बनाया गया है। याचिका में बताया गया है कि 27 अक्टूबर को आवेदन देने के बाद 6 दिसंबर, 30 दिसंबर और 13 मार्च को अलग-अलग आपत्तियां लगाई गईं। सभी जवाब और दस्तावेज जमा करने के बावजूद लाइसेंस जारी नहीं किया गया। मालपानी का दावा है कि इस पूरे खेल में बैकडोर दबाव और सत्ता के दुरुपयोग से फाइल अटकाई गई।
संबंधित समाचार

शराब पीने के बाद युवक की मौत का आरोप:परिजनों ने जहरीली होने का जताया शक; जांच शुरू, कांग्रेस ने उठाए सवाल

देखिये वीडियो, 103 साल पुरानी झांकी की परंपरा कायम:खजराना गणेश की पूजा के साथ शुरू हुआ चल समारोह; ड्रोन-सीसीटीवी से की जा रही निगरानी

पत्रकार स्वास्थ्य बीमा योजना की तारीख बढ़ी:अब दिन तक कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन

मुख्यमंत्री और उनकी बहन के घर पर चलेगा बुलडोजर:नगर निगम ने लगाया निशान; इस वजह से की जाएगी कार्रवाई

फ्लाईओवर की डेडलाइन निकली:दूसरी भुजा अधूरी; अब इस तारीख से होगा शुरू, दो इंजीनियरों पर कार्रवाई

रेडियम लगी कैप में चोर गैंग का आतंक:वकील के घर से लाखों का माल चोरी

शराब पीने के बाद युवक की मौत:जहरीली शराब का आरोप; कांग्रेस ने दी आंदोलन की चेतावनी

कार सवार बदमाशों ने युवक को मारी गोली:निर्माणाधीन मकान देखने जा रहा था; रंजिश में वारदात की आशंका

कम बारिश:तेज धूप फिर भी हरा-भरा मैदान;15 कुंड आए काम; आसपास के बोरिंग रिचार्ज, दिन में दो बार हो रही ग्राउंड पर पानी की सिंचाई

तस्कर पर बड़ी कार्रवाई:करोड़ों की चल-अचल संपत्ति की फ्रीज; आलीशान मकान और फार्म हाउस भी शामिल

पीएम के साथ महिला की मॉर्फ्ड फोटो पर हाईकोर्ट सख्त:मैटा को तुरंत हटाने का आदेश; सीजेपी से जुड़े चार लोगों को नोटिस

वार्ड में पानी की समस्या पर हुआ बवाल वीडियो वायरल:भाजपा पार्षद कार्यालय में कार्यकर्ता का आम जनता से अभद्र व्यवहार

हाईकोर्ट के आदेश से भी बड़ा हो गया नगर निगम:अवैध होर्डिंग्स हटाने के निर्देश के बावजूद शहर में धड़ल्ले से खेल हादसा हुआ

कांग्रेस के पूर्व पार्षद ने की आत्महत्या:घर में फंदे पर मिला शव; जांच में जुटी पुलिस

खता भी आपकी थी और खफा भी आप:मंत्री कैलाश विजयवर्गीय बोले; ‘मैं अब इंदौर की मीडिया से बात ही नहीं करूंगा’

स्टाफ ने ही दुकान में किया हाथ साफ:5 लाख के कंप्यूटर पार्ट्स चोरी; 4 गिरफ्तार

घाट पर छूट आई मूर्ति घर तक साथ लौट आई वही पुरानी आत्मीयता

बप्पा की पाठशाला:नवम काल्पनिक अवतार; चित्तेश्वर और विक्षेपासुर

नियमितीकरण से रोजगार तक:इस पार्टी के 15 वादे; इसी महीने शुरू होगा सदस्यता अभियान, सरकार को मोहलत

शादी का झांसा देकर युवती से अश्लील वीडियो कॉल:फिर ब्लैकमेल का आरोप; मैट्रिमोनियल साइट पर हुई थी पहचान, आरोपी पहले से शादीशुदा निकला
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!