ऑनलाइन कमाई के नाम पर कर्मचारी से लाखों की ठगी: व्हाट्सएप ग्रुप से शुरू हुआ खेल; टास्क और ट्रेडिंग के नाम पर जमा कराए रुपए
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
कनाड़िया थाना क्षेत्र में ऑनलाइन कमाई और ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर निजी कंपनी के कर्मचारी से 1.19 लाख रुपए से अधिक की साइबर ठगी का मामला सामने आया है।
टास्क और ट्रेडिंग के नाम पर जमा कराए रुपए
ठगों ने पहले पीड़ित को अचानक व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ा, फिर टास्क और ट्रेडिंग के नाम पर रकम जमा कराई। शुरुआत में कुछ पैसे वापस देकर भरोसा जीता और बाद में बड़ी रकम ऐंठ ली।
अचानक व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ा
कनाड़िया पुलिस के मुताबिक, निजी कंपनी में काम करने वाले मोहम्मद अनवर बक्श को 5 अगस्त को अचानक व्हाट्सएप ग्रुप DDAC2-12 में जोड़ दिया गया। ग्रुप में काव्या नाम की महिला ने खुद को HR प्रतिनिधि बताते हुए 'ब्रेन वर्क इंडिया' प्रोग्राम से जोड़कर ऑनलाइन कमाई के अवसर बताए।
रेटिंग टास्क दिए गए
इसके बाद उसे 120 रुपए के रेटिंग टास्क दिए गए। टास्क पूरा करने के बाद स्क्रीनशॉट भेजने को कहा गया। कुछ टास्क पूरे कराने के बाद आरोपी ने अनवर से व्यक्तिगत जानकारी ली और उसे एक Telegram ग्रुप में जोड़ दिया।
2 हजार जमा कराए, 2800 वापस मिले
टेलीग्राम ग्रुप में टास्क और ट्रेडिंग के जरिए कमाई का झांसा दिया गया। अमित खुराना नाम के व्यक्ति ने अनवर से संपर्क किया और पहले 2 हजार रुपए जमा करवाए। टास्क पूरा करने के बाद उसे 2,800 रुपए वापस कर दिए गए।
रकम वापस मिलने से अनवर को आरोपियों पर भरोसा हो गया। इसके बाद 5 हजार रुपए के टास्क समेत अलग-अलग गतिविधियों के नाम पर उससे रकम जमा कराई जाने लगी।
मुनाफा दिखाकर बढ़ाते गए रकम
पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफा दिखाते हुए अनवर से धीरे-धीरे 1.19 लाख रुपए से अधिक अलग-अलग खातों में जमा करा लिए। जब पीड़ित ने अपनी रकम निकालने की कोशिश की तो आरोपियों ने कहा कि बिना ट्रेडिंग किए पैसे नहीं निकाले जा सकते।
उसे यह भी बताया गया कि रकम 'सस्पेंशन अकाउंट' में है और उसे निकालने के लिए और पैसे जमा करने होंगे। इसके बाद अनवर को संदेह हुआ। उसने दोस्तों से बात की तो उन्होंने इसे साइबर ठगी बताया।
केस दर्ज, जांच शुरू
पीड़ित ने साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत की। इसके आधार पर कनाड़िया पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपियों के मोबाइल नंबर, बैंक खातों और लेनदेन की जानकारी खंगाल रही है।
संबंधित समाचार

पति ने पहले पत्नी का गला रेता:फिर खुद फांसी लगाई; खेलने गए बच्चे लौटे तो घर में मिले माता-पिता के शव

टीआई हत्याकांड में फरार एक आरोपी की हुई मौत:एक पार्टनर पकड़ाया; अवैध शराब पकड़ने के दौरान हुई थी सनसनीखेज वारदात

वन विभाग में भ्रष्टाचार के आरोपों से हड़कंप:डिप्टी रेंजर के वायरल वीडियो में बड़े अधिकारियों तक रकम पहुंचने का दावा; DFO ने दिए जांच के निर्देश

महालक्ष्मी दर्शन के लिए उमड़ा सैलाब:राजवाड़ा से एक किलोमीटर तक लगी लंबी कतार

भाई दूज पर भी छुट्टी की मांग:शिक्षक संघ ने शिक्षा मंत्री को लिखा पत्र; 6 से 10 नवंबर तक घोषित है दीपावली अवकाश

विधायक विश्रामगृह मामले में नया खुलासा:पीए के नाम पर फोन आया; आधे घंटे के लिए मांगा था कमरा

जनता को पानी बचाने की नसीहत सरकारी डिपो में हो रही बर्बादी:चौराहे पर बहा रहे पानी; कार्रवाई कौन करेगा

शहर में इंदौर में भिक्षावृत्ति के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई तेज:धार्मिक स्थलों पर की गई सर्चिंग; बाजारों, चौराहों और सार्वजनिक स्थानों पर निगरानी बढ़ाई

वह वाली दीपावली अब कहां रही:दीयों की रोशनी में रिश्तों की मिठास और अपनों की तलाश

वीडियो देखिये, बस्तर में इस अंदाज में पीएम ने जवानों के साथ मनाई दीपावली:साझा की त्योहार की खुशियां; त्योहार के मौके पर सुरक्षा बलों के प्रति जताया सम्मान

त्योहारों से पहले भिक्षावृत्ति रोकने के लिए प्रशासन ने चलाया सर्चिंग अभियान:8 भिक्षुकों का रेस्क्यू; मिल क्षेत्र में परदेसीपुरा, पाटनीपुरा में पहुंची महिला एवं बाल विकास विभाग की टीम

थाली से घर के बजट तक महंगाई की मार आम आदमी के लिए मुश्किल हुआ गुजारा:मध्यम वर्ग के सामने खर्च और बचत के बीच संतुलन की चुनौती

पटाखों और उत्सव के बाद निकले कचरे को हटाने सड़कों पर उतरेगा निगम का अमला:सुबह 4 बजे से आरंभ होगा महाअभियान; महापौर ने शहरवासियों से की स्वच्छता बनाए रखने की अपील

मुहूर्त ट्रेडिंग में इस बार शेयर बाजार का रुख कमजोर रहा:मीडिया और फार्मा शेयरों में रही खरीदारी; बैंकिंग शेयरों पर दिखा दबाव

जन्मदिन की खुशी में हथियार का प्रदर्शन:निगम अधिकारी ने पद की मर्यादा को किया तार-तार; वायरल फोटो पर कार्रवाई का इंतजार

भाजपा पार्षद का पट्ठा पूर्व युवा मोर्चा उपाध्यक्ष बोला:पांच मिनट में उतरवा दूंगा तेरा बैच-बिल्ला; ये देखिए कमिश्नर साहब... नेता-नगरी के दबाव में अपनों की बलि लेने का नतीजा

ड्रिंक एंड ड्राइव जांच में पुलिस ने रोकी गाड़ी:चालक के शराब पीने की हुई पुष्टि; इंजन-चेसिस नंबर से इस शहर के व्यक्ति के नाम पर रजिस्टर्ड मिली थार

फ्लैट, कपड़ा दुकान और गोदाम धधके:लाखों का नुकसान; आग की सूचना पर तत्काल पहुंची पुलिस, परिवार को सुरक्षित बाहर निकाला

देशभर में धूमधाम से मनाई जा रही दिवाली:20 क्विंटल फूलों से सजा केदारनाथ धाम

शराब तस्करी का खेल या आबकारी विभाग की मेहरबानी:163 केस दर्ज; फिर भी शराब की फैक्ट्री से सप्लाई नेटवर्क तक नहीं पहुंची जांच! हाई कोर्ट में उठा बड़ा सवाल
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!