सेक्स रैकेट का खुलासा: मकान में चल रहा था व्यापार; ग्राहक बनकर पहुंची पुलिस, मां-बेटे सहित 3 पर केस
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, बुरहानपुर।
प्रतापपुरा क्षेत्र में पुलिस ने देह व्यापार के रैकेट का खुलासा किया है। शिकारपुरा थाना पुलिस ने बोरवाड़ी इलाके में एक मकान पर दबिश देकर मां-बेटे और एक ग्राहक के खिलाफ अनैतिक व्यापार अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।
मौके से महिलाओं और पुरुष को पकड़ा
पुलिस ने मौके से कुछ महिलाओं और एक पुरुष को भी पकड़ा, जबकि संबंधित महिलाओं की पहचान गोपनीय रखी गई है।
मुखबिर की सूचना पर बनाई टीम
पुलिस के मुताबिक रविवार को सूचना मिली थी कि बोरवाड़ी प्रतापपुरा में 'चस्का चाय' के पास एक मकान में देह व्यापार संचालित किया जा रहा है। सूचना के आधार पर एसपी आशुतोष बागरी के निर्देश पर विशेष टीम गठित की गई।
पुलिस टीम ने मकान पर दबिश दी
पुलिस ने एक प्रधान आरक्षक को छद्म ग्राहक बनाकर मकान में भेजा। ग्राहक के संकेत मिलते ही पुलिस टीम ने मकान पर दबिश दी। तलाशी के दौरान पुलिस को कथित गतिविधि से जुड़े साक्ष्य मिले।
500-500 रुपए के दो नोट बरामद
पुलिस के अनुसार, 55 वर्षीय महिला अपने मकान में कथित तौर पर देह व्यापार के लिए कमरों की व्यवस्था और मध्यस्थता कर रही थी। उसके पास से छद्म ग्राहक द्वारा दिए गए 500-500 रुपए के दो हस्ताक्षरित नोट बरामद किए गए।
जांच में महिला के 34 वर्षीय बेटे शेख शाहरुख की भूमिका भी सामने आई। पुलिस के मुताबिक वह कथित गतिविधि में अपनी मां का सहयोग करता था। तलाशी के दौरान उसके पास से चार पैकेट कंडोम बरामद किए गए।
मौके पर पुरुष-महिला मिले
पुलिस का कहना है कि दबिश के दौरान परिसर में एक पुरुष और एक महिला आपत्तिजनक स्थिति में मिले। इसके अलावा तीन अन्य महिलाएं भी वहां मौजूद थीं। पुलिस ने सभी महिलाओं के बयान दर्ज किए हैं और उनकी पहचान गोपनीय रखी है।
मां-बेटे और ग्राहक पर केस
पुलिस ने मामले में मकान मालिक महिला, उसके बेटे शेख शाहरुख और ग्राहक शेख फिरोज, निवासी राजीव नगर के खिलाफ अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक जिले में अवैध गतिविधियों और देह व्यापार के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।
संबंधित समाचार

ईडी का बड़ा एक्शन:करोड़ों की एमडी ड्रग्स तस्करी मामले में की बड़ी कार्रवाई; लाखों रुपए की संपत्तियां की कुर्क

देखिये वीडियो, अनंत चतुर्दशी चल समारोह को लेकर सख्ती:झांकियों में इन पर रहेगा पूरी तरह प्रतिबंध; ऊंचाई और मंच की चौड़ाई पर भी नियम

महाकाल धर्मशाला में महिला श्रद्धालु से मारपीट का आरोप:सुरक्षाकर्मियों पर बाल खींचने और मोबाइल छीनने का दावा

पचास हजार रहवासियों को मिलेगा नर्मदा जल का फायदा:इसी कार्यकाल में क्षेत्र की सभी समस्याएं कर देंगे दूर

बेटे ने की मां की बेरहमी से हत्या:जिंदा जलाकर उतारा मौत के घात; पड़ोसी बचाने पहुंचा तो उसे भी काटा

पूर्व मंत्री बोले:तेरे बाप का कार्यक्रम नहीं है

धर्मनगरी में 10 हजार वर्गफीट का अवैध निर्माण जमींदोज:आश्रम की भूमि पर बिना अनुमति बन रहा था दो मंजिला भवन; कार्रवाई के दौरान पुलिस बल रहा तैनात

छात्रों की गूंज की ऐतिहासिक सफलता ने भाजपा के कथित दुष्प्रचार का दिया करारा जवाब:जीतू पटवारी

माफ कीजिए, पप्पू ‘वो’ नहीं

सड़क हादसे में दूध व्यवसायी की मौत के छह साल बाद कोर्ट का फैसला:परिवार को ब्याज सहित इतने लाख रुपए क्षतिपूर्ति

पूर्वजों की तृप्ति के लिए श्राद्ध और तर्पण की महिमा:पितृ ऋण से मुक्ति का पावन पर्व

एमपी के युवाओं के लिए खुशखबरी:मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; अगले ढाई साल में होंगी 3.5 लाख सरकारी भर्तियां

कोचिंग से लौट रही छात्रा से बदसलूकी:सड़क पर रोककर किया परेशान; तीन नाबालिग आरोपी गिरफ्तार

तेंदुए की दस्तक से फार्म विला में दहशत:सीसीटीवी में कैद

सिंघम की छवि और रिजल्ट शून्य:बालाघाट एसपी आदित्य मिश्रा की कार्रवाई सिर्फ आम नागरिकों तक; आरोपी रसूखदार नेताओं के सामने क्यों डाले हथियार!

रोते और खाते समय बच्चों को मोबाइल देना पड़ रहा भारी:फोन की लत से बच्चे हो रहे बेकाबू; स्क्रीन की लत से बढ़ी परेशानी, थेरेपी सेंटरों में लग रही कतार

थाने के सामने 9 फीट धंसा मार्ग:भ्रष्टाचार की बलि चढ़ी सड़क; निगम के दावों का खुलासा

डोल ग्यारस पर बदलेगी ट्रैफिक व्यवस्था:शाम 4 बजे से कई मार्गों पर डायवर्जन; इस मंदिर पहुंचेंगी शहरभर से झांकियां

‘झूठ की गूंज’ पोस्टरों पर घमासान:कांग्रेस का प्रदर्शन

14 ग्राम एमडी के बाद खुला बैकवर्ड लिंक:महू का तस्कर आया गिरफ्त में
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!