एयर इंडिया टर्बुलेंस केस में नया मोड़: पायलट का दूसरा ड्रग टेस्ट भी पॉजिटिव; गांजा सेवन का दावा, 300 फीट नीचे आया था विमान
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, नई दिल्ली।
फुकेत से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट में 4 अगस्त को हुए टर्बुलेंस मामले की जांच में नया मोड़ सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि विमान उड़ा रहे एक पायलट का दूसरा ड्रग टेस्ट भी पॉजिटिव आया है और उसने गांजा का सेवन किया था। हालांकि, जांच एजेंसियों ने अभी इसे लेकर कोई अंतिम निष्कर्ष नहीं दिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए डीजीसीए ने दोनों पायलटों को जांच पूरी होने तक उड़ान ड्यूटी से हटा दिया है।
एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (एएआईबी) ने मामले की औपचारिक जांच शुरू कर दी है। एजेंसी ने स्पष्ट किया है कि जांच पूरी होने से पहले किसी भी तरह का निष्कर्ष निकालना उचित नहीं होगा। घटना के दौरान विमान अचानक करीब 300 फीट नीचे आ गया था, जिससे कई यात्रियों और क्रू सदस्यों को चोटें आई थीं। विमान में 137 यात्री और 8 क्रू सदस्य सवार थे।
सात प्रमुख बिंदुओं पर जांच
एएआईबी यह पता लगाने में जुटा है कि विमान की ऊंचाई अचानक क्यों बदली और उस समय विमान के सिस्टम किस स्थिति में थे। जांच में मौसम और टर्बुलेंस की भूमिका, पायलटों की प्रतिक्रिया, विमान के मेंटेनेंस रिकॉर्ड और यात्रियों एवं क्रू को लगी चोटों की भी जांच की जाएगी। इसके अलावा फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर और कॉकपिट वॉइस रिकॉर्डर से मिली जानकारी को भी जांच का हिस्सा बनाया जाएगा।
एयर इंडिया ने कहा- जांच जारी, टिप्पणी करना संभव नहीं
एयर इंडिया ने कहा है कि घटना की जांच एएआईबी के प्रावधानों के तहत चल रही है। जांच जारी रहने के कारण एयरलाइन किसी भी जांच निष्कर्ष या विशेष बिंदु पर टिप्पणी नहीं कर सकती। एयरलाइन ने संबंधित अधिकारियों को हरसंभव सहयोग देने की बात कही है।
एयर इंडिया के सीईओ कैंपबेल विल्सन के नेतृत्व में एयरलाइन प्रबंधन की एक टीम ने मंगलवार को नागरिक उड्डयन मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों से भी मुलाकात की। बैठक में पूर्व उड्डयन सचिव प्रदीप सिंह खरोला और एयर इंडिया के फ्लाइट सेफ्टी हेड दीपक जोशी भी शामिल रहे।
विमान में तकनीकी खराबियों की भी जांच
मामले में विमान में संभावित तकनीकी खराबियों की जानकारी भी सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, विमान का हाइड्रोलिक सिस्टम कथित तौर पर तीन बार फेल हुआ था। ऑटो पायलट भी डिस्कनेक्ट हो गया था, जिसके बाद को-पायलट ने मैनुअल तरीके से विमान का नियंत्रण संभाला। विमान के कुछ इंडिकेटर स्विच भी कुछ समय के लिए बंद होने की बात सामने आई है।
घटना की तकनीकी जांच में मदद के लिए फ्रांस की विमान दुर्घटना जांच एजेंसी बीईओ और विमान निर्माता कंपनी एयरबस की टीमें भी भारत पहुंच रही हैं। चूंकि संबंधित ए320 विमान एयरबस का है, इसलिए तकनीकी पहलुओं की जांच में फ्रांसीसी विशेषज्ञों की भूमिका भी महत्वपूर्ण होगी।
जांच पूरी होने तक तस्वीर साफ नहीं
फिलहाल मामले में पायलट के ड्रग टेस्ट को लेकर सामने आए दावों और विमान में हुई तकनीकी गड़बड़ियों, दोनों पहलुओं की जांच की जा रही है। एएआईबी की रिपोर्ट के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि फ्लाइट के अचानक ऊंचाई खोने के पीछे टर्बुलेंस, तकनीकी खराबी, मानवीय चूक या कोई अन्य वजह थी।
संबंधित समाचार

शराब पीने के बाद युवक की मौत का आरोप:परिजनों ने जहरीली होने का जताया शक; जांच शुरू, कांग्रेस ने उठाए सवाल

देखिये वीडियो, 103 साल पुरानी झांकी की परंपरा कायम:खजराना गणेश की पूजा के साथ शुरू हुआ चल समारोह; ड्रोन-सीसीटीवी से की जा रही निगरानी

पत्रकार स्वास्थ्य बीमा योजना की तारीख बढ़ी:अब दिन तक कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन

मुख्यमंत्री और उनकी बहन के घर पर चलेगा बुलडोजर:नगर निगम ने लगाया निशान; इस वजह से की जाएगी कार्रवाई

फ्लाईओवर की डेडलाइन निकली:दूसरी भुजा अधूरी; अब इस तारीख से होगा शुरू, दो इंजीनियरों पर कार्रवाई

रेडियम लगी कैप में चोर गैंग का आतंक:वकील के घर से लाखों का माल चोरी

शराब पीने के बाद युवक की मौत:जहरीली शराब का आरोप; कांग्रेस ने दी आंदोलन की चेतावनी

कार सवार बदमाशों ने युवक को मारी गोली:निर्माणाधीन मकान देखने जा रहा था; रंजिश में वारदात की आशंका

कम बारिश:तेज धूप फिर भी हरा-भरा मैदान;15 कुंड आए काम; आसपास के बोरिंग रिचार्ज, दिन में दो बार हो रही ग्राउंड पर पानी की सिंचाई

तस्कर पर बड़ी कार्रवाई:करोड़ों की चल-अचल संपत्ति की फ्रीज; आलीशान मकान और फार्म हाउस भी शामिल

पीएम के साथ महिला की मॉर्फ्ड फोटो पर हाईकोर्ट सख्त:मैटा को तुरंत हटाने का आदेश; सीजेपी से जुड़े चार लोगों को नोटिस

वार्ड में पानी की समस्या पर हुआ बवाल वीडियो वायरल:भाजपा पार्षद कार्यालय में कार्यकर्ता का आम जनता से अभद्र व्यवहार

हाईकोर्ट के आदेश से भी बड़ा हो गया नगर निगम:अवैध होर्डिंग्स हटाने के निर्देश के बावजूद शहर में धड़ल्ले से खेल हादसा हुआ

कांग्रेस के पूर्व पार्षद ने की आत्महत्या:घर में फंदे पर मिला शव; जांच में जुटी पुलिस

खता भी आपकी थी और खफा भी आप:मंत्री कैलाश विजयवर्गीय बोले; ‘मैं अब इंदौर की मीडिया से बात ही नहीं करूंगा’

स्टाफ ने ही दुकान में किया हाथ साफ:5 लाख के कंप्यूटर पार्ट्स चोरी; 4 गिरफ्तार

घाट पर छूट आई मूर्ति घर तक साथ लौट आई वही पुरानी आत्मीयता

बप्पा की पाठशाला:नवम काल्पनिक अवतार; चित्तेश्वर और विक्षेपासुर

नियमितीकरण से रोजगार तक:इस पार्टी के 15 वादे; इसी महीने शुरू होगा सदस्यता अभियान, सरकार को मोहलत

शादी का झांसा देकर युवती से अश्लील वीडियो कॉल:फिर ब्लैकमेल का आरोप; मैट्रिमोनियल साइट पर हुई थी पहचान, आरोपी पहले से शादीशुदा निकला
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!