119 साल पुराने मंदिर में 4 दिन पहले मना स्वतंत्रता दिवस: निकाली तिरंगा यात्रा; शिखर पर हुआ ध्वजारोहण
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
देशभर में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है, लेकिन उज्जैन के 119 साल पुराने बड़े गणेश मंदिर में यह पर्व मंगलवार को ही मना लिया गया। यहां अंग्रेजी कैलेंडर की तारीख के बजाय हिंदू पंचांग की श्रावण कृष्ण चतुर्दशी को स्वतंत्रता दिवस मनाने की परंपरा है। इसी परंपरा के तहत इस बार 11 अगस्त को मंदिर में ध्वजारोहण किया गया। मंदिर परिसर तिरंगे के रंगों से सजा रहा और देशभक्ति के नारों के बीच शिखर पर तिरंगा फहराया गया।
तिरंगा यात्रा के बाद हुआ ध्वजारोहण
स्वतंत्रता दिवस के आयोजन को लेकर मंदिर में सुबह से ही विशेष तैयारियां की गई थीं। पुराने पारिवारिक आवास से तिरंगा यात्रा निकाली गई, जो बड़े गणेश मंदिर पहुंची। यहां ध्वज पूजन और गणेश पूजन के बाद महाआरती हुई।
देशभक्ति के गीतों और नारों के बीच मंदिर के शिखर पर तिरंगा फहराया गया। इसके बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। आयोजन में परिवार के सदस्यों के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालु भी शामिल हुए।
1947 में 15 अगस्त को थी यही तिथि
मंदिर से जुड़े परिवार के अनुसार, इस परंपरा का संबंध 1947 में देश की आजादी के समय तय किए गए मुहूर्त से है। पंडितों के मुताबिक, वर्ष 1947 में 15 अगस्त को श्रावण कृष्ण चतुर्दशी थी। इसी तिथि को आधार बनाकर बड़े गणेश मंदिर में स्वतंत्रता दिवस मनाने की परंपरा शुरू हुई।
इस साल श्रावण कृष्ण चतुर्दशी 11 अगस्त को होने के कारण मंदिर में चार दिन पहले ही स्वतंत्रता दिवस का आयोजन किया गया।
डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने ज्योतिषाचार्य से ली थी राय
व्यास परिवार से जुड़े अक्षत व्यास के अनुसार, आजादी से पहले स्वतंत्रता प्राप्ति के शुभ समय को लेकर उज्जैन के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सूर्य नारायण व्यास से सलाह ली गई थी। बताया जाता है कि तत्कालीन नेतृत्व की ओर से डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने उनसे स्वतंत्रता प्राप्ति के लिए शुभ मुहूर्त पूछा था।
पंडित सूर्य नारायण व्यास ने पंचांग और ज्योतिषीय गणना के आधार पर श्रावण कृष्ण चतुर्दशी को शुभ तिथि बताया था। परिवार के अनुसार, बाद में डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने पंडित व्यास को पत्र लिखकर उनका आभार भी जताया था।
आधी रात का समय क्यों चुना गया?
डॉ. राजशेखर व्यास के अनुसार, पंडित सूर्य नारायण व्यास ने 14 और 15 अगस्त की दरमियानी रात 12 बजे का समय स्वतंत्रता के लिए उपयुक्त बताया था। उनके अनुसार उस समय भारत की कुंडली में स्थिर वृषभ लग्न था। ज्योतिषीय मान्यता के मुताबिक स्थिर लग्न को स्थायित्व का प्रतीक माना जाता है।
इसी सलाह के आधार पर 14-15 अगस्त की मध्यरात्रि स्वतंत्रता प्राप्ति का समय तय किए जाने की बात व्यास परिवार बताता है।
79 साल से निभाई जा रही परंपरा
व्यास परिवार के मुताबिक बड़े गणेश मंदिर में पंचांग की तिथि के अनुसार स्वतंत्रता दिवस मनाने की परंपरा आजादी के समय से चली आ रही है। शुरुआती वर्षों में आयोजन पारिवारिक स्तर पर सीमित रहता था। परिवार के सदस्य मंदिर में एकत्र होकर ध्वज पूजन और धार्मिक अनुष्ठान करते थे।
समय के साथ आयोजन का स्वरूप बढ़ता गया और अब इसमें मंदिर आने वाले श्रद्धालु भी बड़ी संख्या में शामिल होते हैं।
इस तरह बड़े गणेश मंदिर में मनाया जाने वाला यह स्वतंत्रता दिवस समारोह देश की आजादी और उज्जैन की ज्योतिषीय परंपरा के अनोखे संगम की झलक पेश करता है।
संबंधित समाचार

श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी:6 की मौत; कई लोग घायल

राहुल गांधी ने मुख्य चुनाव आयुक्त पर साधा निशाना:बोले- वोट चोरी की; नियुक्ति के समय ही किया था विरोध, सरकार ने उन्हें कानून से ऊपर रखा

देखिये वीडियो, ओंकारेश्वर की धार्मिक-प्राकृतिक विरासत बचाने की मांग:अधिवक्ताओं ने संभागायुक्त को सौंपा ज्ञापन; इसको लेकर जताई चिंता

चौड़ाई कांड के बाद बदला मंत्री का अंदाज:पौधारोपण कार्यक्रम में कहा- मीडिया से बात नहीं करूंगा; पढ़ा लिखित भाषण

रफ्तार का कहर:पेड़ से टकराई कार; 2 युवकों की मौत

अवैध कॉलोनी को किया ध्वस्त:0.550 हेक्टेयर भूमि से हटाया अतिक्रमण; आरोपियों पर दर्ज है एफआईआर

कॉकरोच पार्टी ने दी आंदोलन की चेतावनी:मुख्य चुनाव आयुक्त से 48 घंटे में इस्तीफा मांगा; लगाए ये गंभीर आरोप

नशे के नेटवर्क का हुआ खुलासा:ड्रग्स के साथ 6 आरोपी गिरफ्तार; फ्लैट में हुए युवक-युवतियों के विवाद की सूचना पर पहुंची थी पुलिस

मिट्टी से मन तक की यात्रा:प्रतिमा की अनुपस्थिति में बप्पा की उपस्थिति

बैंक के पूर्व मैनेजर पर लाखों की धोखाधड़ी का आरोप:ग्राहक को स्कीम में निवेश का दिया झांसा; दोस्त के खाते में ट्रांसफर कर हड़पे रुपए

अनंत चतुर्दशी से पहले पुलिस कमिश्नर आए एक्शन मोड में:नानू, गोलू, काला और दाऊ सहित 7 पर निर्बंधन आदेश

NBEMS ने जारी किया नीट पीजी रिजल्ट:लाखों अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म; यहां चेक करें अपना परिणाम

विधायक उषा ठाकुर बताएं लाखों लड़कियों का आंकड़ा उनके पास कहां से आया है:महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष रीना बौरासी का पलटवार

एक ही परिवार के 3 सदस्यों की मौत से फैली सनसनी:पेड़ पर फंदे से लटका मिला महिला का शव; कुएं से दो बच्चों की लाशें बरामद

झूठा निकला पं. धीरेंद्र शास्त्री का ‘पुत्र योग’ संबंधी पर्चा

यमुना एक्सप्रेस-वे पर बस में जिंदा जले 9 यात्री:20 से अधिक मुसाफिरों ने कूदकर जान बचाई

8 महीने बाद एमपी भाजपा को मिला नया संगठन महामंत्री:इन्हें मिली बड़ी जिम्मेदारी

अमेरिका की धरती पर इंदौर के भविष्य का हो रहा मंथन:महापौर पुष्यमित्र भार्गव का तीन सप्ताह का अमेरिकी दौरा; हार्वर्ड से एआई गवर्नेंस तक, ‘विजन-2030’ के लिए वैश्विक अनुभव जुटाने की पहल

चुनाव आयोग के खिलाफ कांग्रेस करेगी प्रदर्शन:मुख्य निर्वाचन कार्यालय को घेरने का ऐलान; बीजेपी बोली- हार की हताशा में लगाए जा रहे आरोप

अधिकतर लोग ‘काहे खुमर रई’ को समझ रहे ‘काहे को मर रई...’
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!