खबर
Top News

गेट बंद तो बढ़ गई छात्रों की दौड़: 3-4 किमी घूमकर कॉलेज पहुंचने को मजबूर; प्रदर्शन के बाद मिला आश्वासन

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

11 अगस्त 2026, 10:54 pm
शेयर करें:
गेट बंद तो बढ़ गई छात्रों की दौड़

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
होलकर विज्ञान महाविद्यालय में पीछे का गेट बंद किए जाने से विद्यार्थियों की परेशानी बढ़ गई है। गेट बंद होने के कारण आसपास के छात्रावासों और आवासीय क्षेत्रों से आने वाले विद्यार्थियों को अब मुख्य मार्ग से होकर तीन से चार किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही है। समस्या के विरोध में मंगलवार को राजपूत करणी सेना छात्र संगठन के नेतृत्व में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने कॉलेज परिसर में प्रदर्शन किया।

छात्रों ने कॉलेज प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पीछे का गेट नियमित रूप से खोलने की मांग की। प्रदर्शन के बाद छात्र संगठन की ओर से कॉलेज प्रबंधन को ज्ञापन भी सौंपा गया।

गेट बंद होने से रोज बढ़ रही परेशानी
छात्रों ने बताया कि महाविद्यालय के पीछे बड़ी संख्या में छात्रावास और विद्यार्थियों के रहने की व्यवस्थाएं हैं। यहां रहने वाले कई विद्यार्थी प्रतिदिन इसी गेट से कॉलेज आते-जाते हैं। गेट बंद होने के कारण उन्हें मुख्य रास्ते से घूमकर आना पड़ रहा है, जिससे समय और परेशानी दोनों बढ़ रहे हैं।

छात्र बोले- यह सिर्फ वैकल्पिक रास्ता नहीं
कॉलेज अध्यक्ष विकेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि पीछे का गेट विद्यार्थियों के लिए महज वैकल्पिक रास्ता नहीं है, बल्कि बड़ी संख्या में छात्रों के रोजाना आवागमन का प्रमुख और सुविधाजनक मार्ग है। गेट बंद होने से विद्यार्थियों को अनावश्यक रूप से लंबी दूरी तय करनी पड़ रही है।

उन्होंने कहा कि कॉलेज प्रबंधन को विद्यार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए गेट नियमित रूप से खोलना चाहिए, ताकि आसपास रहने वाले छात्रों को राहत मिल सके।

प्राचार्य ने जल्द गेट खोलने का दिया भरोसा
प्रदर्शन के बाद कॉलेज प्राचार्य ने विद्यार्थियों की समस्या सुनी और उनकी मांग पर चर्चा की। प्राचार्य की ओर से छात्रों को पीछे का गेट जल्द खोलने का आश्वासन दिया गया।

छात्र संगठन ने कहा कि यदि गेट नियमित रूप से खोला जाता है तो बड़ी संख्या में विद्यार्थियों को रोजाना होने वाली अतिरिक्त दूरी और परेशानी से राहत मिलेगी।

संबंधित समाचार

शराब पीने के बाद युवक की मौत का आरोप
Top News

शराब पीने के बाद युवक की मौत का आरोप:परिजनों ने जहरीली होने का जताया शक; जांच शुरू, कांग्रेस ने उठाए सवाल

about 8 hours ago
देखिये वीडियो, 103 साल पुरानी झांकी की परंपरा कायम
Top News

देखिये वीडियो, 103 साल पुरानी झांकी की परंपरा कायम:खजराना गणेश की पूजा के साथ शुरू हुआ चल समारोह; ड्रोन-सीसीटीवी से की जा रही निगरानी

about 8 hours ago
पत्रकार स्वास्थ्य बीमा योजना की तारीख बढ़ी
Top News

पत्रकार स्वास्थ्य बीमा योजना की तारीख बढ़ी:अब दिन तक कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन

about 8 hours ago
मुख्यमंत्री और उनकी बहन के घर पर चलेगा बुलडोजर
Top News

मुख्यमंत्री और उनकी बहन के घर पर चलेगा बुलडोजर:नगर निगम ने लगाया निशान; इस वजह से की जाएगी कार्रवाई

about 8 hours ago
फ्लाईओवर की डेडलाइन निकली
Top News

फ्लाईओवर की डेडलाइन निकली:दूसरी भुजा अधूरी; अब इस तारीख से होगा शुरू, दो इंजीनियरों पर कार्रवाई

about 8 hours ago
रेडियम लगी कैप में चोर गैंग का आतंक
Top News

रेडियम लगी कैप में चोर गैंग का आतंक:वकील के घर से लाखों का माल चोरी

about 9 hours ago
शराब पीने के बाद युवक की मौत
Top News

शराब पीने के बाद युवक की मौत:जहरीली शराब का आरोप; कांग्रेस ने दी आंदोलन की चेतावनी

about 9 hours ago
कार सवार बदमाशों ने युवक को मारी गोली
Top News

कार सवार बदमाशों ने युवक को मारी गोली:निर्माणाधीन मकान देखने जा रहा था; रंजिश में वारदात की आशंका

about 9 hours ago
कम बारिश
Top News

कम बारिश:तेज धूप फिर भी हरा-भरा मैदान;15 कुंड आए काम; आसपास के बोरिंग रिचार्ज, दिन में दो बार हो रही ग्राउंड पर पानी की सिंचाई

about 9 hours ago
तस्कर पर बड़ी कार्रवाई
Top News

तस्कर पर बड़ी कार्रवाई:करोड़ों की चल-अचल संपत्ति की फ्रीज; आलीशान मकान और फार्म हाउस भी शामिल

about 9 hours ago
पीएम के साथ महिला की मॉर्फ्ड फोटो पर हाईकोर्ट सख्त
Top News

पीएम के साथ महिला की मॉर्फ्ड फोटो पर हाईकोर्ट सख्त:मैटा को तुरंत हटाने का आदेश; सीजेपी से जुड़े चार लोगों को नोटिस

about 9 hours ago
वार्ड में पानी की समस्या पर हुआ बवाल वीडियो वायरल
Top News

वार्ड में पानी की समस्या पर हुआ बवाल वीडियो वायरल:भाजपा पार्षद कार्यालय में कार्यकर्ता का आम जनता से अभद्र व्यवहार

about 9 hours ago
हाईकोर्ट के आदेश से भी बड़ा हो गया नगर निगम
Top News

हाईकोर्ट के आदेश से भी बड़ा हो गया नगर निगम:अवैध होर्डिंग्स हटाने के निर्देश के बावजूद शहर में धड़ल्ले से खेल हादसा हुआ

about 9 hours ago
कांग्रेस के पूर्व पार्षद ने की आत्महत्या
Top News

कांग्रेस के पूर्व पार्षद ने की आत्महत्या:घर में फंदे पर मिला शव; जांच में जुटी पुलिस

about 10 hours ago
खता भी आपकी थी और खफा भी आप
Top News

खता भी आपकी थी और खफा भी आप:मंत्री कैलाश विजयवर्गीय बोले; ‘मैं अब इंदौर की मीडिया से बात ही नहीं करूंगा’

about 10 hours ago
स्टाफ ने ही दुकान में किया हाथ साफ
Top News

स्टाफ ने ही दुकान में किया हाथ साफ:5 लाख के कंप्यूटर पार्ट्स चोरी; 4 गिरफ्तार

about 10 hours ago
घाट पर छूट आई मूर्ति घर तक साथ लौट आई वही पुरानी आत्मीयता
Top News

घाट पर छूट आई मूर्ति घर तक साथ लौट आई वही पुरानी आत्मीयता

about 10 hours ago
बप्पा की पाठशाला
Top News

बप्पा की पाठशाला:नवम काल्पनिक अवतार; चित्तेश्वर और विक्षेपासुर

about 10 hours ago
नियमितीकरण से रोजगार तक
Top News

नियमितीकरण से रोजगार तक:इस पार्टी के 15 वादे; इसी महीने शुरू होगा सदस्यता अभियान, सरकार को मोहलत

about 10 hours ago
शादी का झांसा देकर युवती से अश्लील वीडियो कॉल
Top News

शादी का झांसा देकर युवती से अश्लील वीडियो कॉल:फिर ब्लैकमेल का आरोप; मैट्रिमोनियल साइट पर हुई थी पहचान, आरोपी पहले से शादीशुदा निकला

about 10 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!