स्वतंत्रता दिवस पर मंत्री संभालेंगे जिलों की कमान: 15 अगस्त को कौन कहां फहराएगा तिरंगा; सरकार ने जारी की सूची
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मध्यप्रदेश में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। सामान्य प्रशासन विभाग ने प्रदेशभर में होने वाले मुख्य समारोहों में ध्वजारोहण करने वाले मुख्य अतिथियों की सूची जारी कर दी है। सूची के अनुसार मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भोपाल में तिरंगा फहराएंगे, जबकि विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ग्वालियर में स्वतंत्रता दिवस समारोह के मुख्य अतिथि होंगे।
उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा मंदसौर और राजेंद्र शुक्ल रीवा में ध्वजारोहण करेंगे। कैबिनेट मंत्री विजय शाह खंडवा, कैलाश विजयवर्गीय देवास, प्रहलाद सिंह पटेल नरसिंहपुर, राकेश सिंह जबलपुर, करण सिंह वर्मा सीहोर, राव उदय प्रताप सिंह छिंदवाड़ा, संपतिया उइके मंडला, तुलसीराम सिलावट इंदौर, एदल सिंह कंषाना मुरैना, निर्मला भूरिया झाबुआ, गोविंद सिंह राजपूत सागर, विश्वास कैलाश सारंग खरगोन, नारायण सिंह कुशवाहा दतिया, नागर सिंह चौहान आलीराजपुर, प्रद्युम्न सिंह तोमर शिवपुरी, राकेश शुक्ला श्योपुर और इंदर सिंह परमार शाजापुर में ध्वजारोहण करेंगे।
राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर टीकमगढ़, धर्मेंद्र भाव सिंह लोधी दमोह, दिलीप जायसवाल अनूपपुर, गौतम टेटवाल उज्जैन, लखन पटेल विदिशा और नारायण सिंह पंवार राजगढ़ में स्वतंत्रता दिवस समारोह के मुख्य अतिथि होंगे। वहीं राज्यमंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल रायसेन, प्रतिमा बागरी सतना, दिलीप अहिरवार छतरपुर और राधा सिंह सिंगरौली में ध्वजारोहण करेंगी।
24 जिलों में कलेक्टर करेंगे ध्वजारोहण
सरकार की सूची के अनुसार रतलाम, शहडोल, नर्मदापुरम, धार, बालाघाट, पांढुर्णा, सिवनी, निवाड़ी, सीधी, बड़वानी, मऊगंज, गुना, उमरिया, आगर-मालवा, हरदा, नीमच, अशोकनगर, कटनी, भिंड, पन्ना, बैतूल, डिंडौरी, मैहर और बुरहानपुर में कलेक्टर स्वतंत्रता दिवस समारोह में ध्वजारोहण करेंगे।
15 अगस्त को प्रदेशभर में स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित किए जाएंगे। मुख्य अतिथि ध्वजारोहण के साथ राष्ट्रीय ध्वज को सलामी देंगे। इसके बाद निर्धारित कार्यक्रम आयोजित होंगे। सरकार की ओर से सूची जारी होने के बाद संबंधित जिलों में समारोह की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
संबंधित समाचार

शराब पीने के बाद युवक की मौत का आरोप:परिजनों ने जहरीली होने का जताया शक; जांच शुरू, कांग्रेस ने उठाए सवाल

देखिये वीडियो, 103 साल पुरानी झांकी की परंपरा कायम:खजराना गणेश की पूजा के साथ शुरू हुआ चल समारोह; ड्रोन-सीसीटीवी से की जा रही निगरानी

पत्रकार स्वास्थ्य बीमा योजना की तारीख बढ़ी:अब दिन तक कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन

मुख्यमंत्री और उनकी बहन के घर पर चलेगा बुलडोजर:नगर निगम ने लगाया निशान; इस वजह से की जाएगी कार्रवाई

फ्लाईओवर की डेडलाइन निकली:दूसरी भुजा अधूरी; अब इस तारीख से होगा शुरू, दो इंजीनियरों पर कार्रवाई

रेडियम लगी कैप में चोर गैंग का आतंक:वकील के घर से लाखों का माल चोरी

शराब पीने के बाद युवक की मौत:जहरीली शराब का आरोप; कांग्रेस ने दी आंदोलन की चेतावनी

कार सवार बदमाशों ने युवक को मारी गोली:निर्माणाधीन मकान देखने जा रहा था; रंजिश में वारदात की आशंका

कम बारिश:तेज धूप फिर भी हरा-भरा मैदान;15 कुंड आए काम; आसपास के बोरिंग रिचार्ज, दिन में दो बार हो रही ग्राउंड पर पानी की सिंचाई

तस्कर पर बड़ी कार्रवाई:करोड़ों की चल-अचल संपत्ति की फ्रीज; आलीशान मकान और फार्म हाउस भी शामिल

पीएम के साथ महिला की मॉर्फ्ड फोटो पर हाईकोर्ट सख्त:मैटा को तुरंत हटाने का आदेश; सीजेपी से जुड़े चार लोगों को नोटिस

वार्ड में पानी की समस्या पर हुआ बवाल वीडियो वायरल:भाजपा पार्षद कार्यालय में कार्यकर्ता का आम जनता से अभद्र व्यवहार

हाईकोर्ट के आदेश से भी बड़ा हो गया नगर निगम:अवैध होर्डिंग्स हटाने के निर्देश के बावजूद शहर में धड़ल्ले से खेल हादसा हुआ

कांग्रेस के पूर्व पार्षद ने की आत्महत्या:घर में फंदे पर मिला शव; जांच में जुटी पुलिस

खता भी आपकी थी और खफा भी आप:मंत्री कैलाश विजयवर्गीय बोले; ‘मैं अब इंदौर की मीडिया से बात ही नहीं करूंगा’

स्टाफ ने ही दुकान में किया हाथ साफ:5 लाख के कंप्यूटर पार्ट्स चोरी; 4 गिरफ्तार

घाट पर छूट आई मूर्ति घर तक साथ लौट आई वही पुरानी आत्मीयता

बप्पा की पाठशाला:नवम काल्पनिक अवतार; चित्तेश्वर और विक्षेपासुर

नियमितीकरण से रोजगार तक:इस पार्टी के 15 वादे; इसी महीने शुरू होगा सदस्यता अभियान, सरकार को मोहलत

शादी का झांसा देकर युवती से अश्लील वीडियो कॉल:फिर ब्लैकमेल का आरोप; मैट्रिमोनियल साइट पर हुई थी पहचान, आरोपी पहले से शादीशुदा निकला
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!