दो प्रमुख चौराहों पर लगा लंबा जाम: वाहन गुत्थमगुत्था; गलियों तक पहुंचा ट्रैफिक का दबाव
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में मंगलवार दोपहर ट्रैफिक व्यवस्था एक बार फिर लड़खड़ाती नजर आई। इमली बाजार और मालवा मिल चौराहे पर वाहनों का दबाव बढ़ने से लंबा जाम लग गया। इमली बाजार चौराहे पर दोपहर करीब 3.15 बजे से वाहन फंसने लगे। देखते ही देखते जाम का असर आसपास की गलियों तक पहुंच गया। यातायात पुलिस को मौके पर पहुंचकर काफी मशक्कत करनी पड़ी।
वहीं मालवा मिल चौराहे पर स्थिति उस समय और बिगड़ गई, जब चौराहे पर कोई यातायात पुलिसकर्मी मौजूद नहीं था। वाहनों के आमने-सामने फंसने से चौराहे पर गुत्थमगुत्था की स्थिति बन गई और लंबी कतार लग गई।
इमली बाजार में पुलिस ने संभाली व्यवस्था
इमली बाजार चौराहे पर जाम की सूचना के बाद यातायात पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने वाहनों को व्यवस्थित करने के साथ जिंसी चौराहे की ओर से आने वाले वाहनों को सदर बाजार की ओर डायवर्ट किया।
डायवर्जन के बाद मुख्य मार्ग पर वाहनों का दबाव कम हुआ और पुलिस ने धीरे-धीरे रास्ता खुलवाया। हालांकि, मुख्य मार्ग से वाहनों को डायवर्ट किए जाने के कारण आसपास की गलियों में भी ट्रैफिक का दबाव बढ़ गया। गलियों में वाहन फंसने से वहां भी कुछ देर के लिए जाम की स्थिति बनी रही।
मालवा मिल चौराहे पर वाहन हुए गुत्थमगुत्था
इधर मालवा मिल चौराहे पर भी वाहनों की लंबी कतार लग गई। यहां चौराहे पर यातायात पुलिसकर्मी मौजूद नहीं होने से वाहन चालक अपनी-अपनी दिशा से निकलने की कोशिश करते रहे। इसके चलते वाहन एक-दूसरे के बीच फंस गए और चौराहे पर गुत्थमगुत्था की स्थिति बन गई।
कुछ देर तक वाहन रेंगते हुए निकलते रहे। धीरे-धीरे वाहनों का दबाव कम होने के बाद रास्ता खुल सका।
पीक टाइम में ट्रैफिक व्यवस्था पर सवाल
शहर के व्यस्त चौराहों पर एक साथ जाम लगने से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। खासकर इमली बाजार क्षेत्र में जाम का असर मुख्य सड़क से निकलकर आसपास की गलियों तक पहुंच गया।
मालवा मिल चौराहे पर यातायात पुलिस की गैरमौजूदगी के कारण बिगड़ी व्यवस्था ने भी ट्रैफिक प्रबंधन पर सवाल खड़े किए। व्यस्त समय में प्रमुख चौराहों पर पुलिसकर्मियों की तैनाती नहीं होने से वाहन चालकों को खुद ही रास्ता बनाने की कोशिश करनी पड़ी।
संबंधित समाचार

1000 बिस्तर के अस्पताल में मरीज की मौत:4 घंटे तक नहीं मिला इलाज; डॉक्टरों-स्टाफ के पीछे भागती रही पत्नी, तड़प-तड़पकर तोड़ा दम

मध्य प्रदेश में 6 महीने टल सकते हैं निकाय चुनाव:सामने आई बड़ी वजह

हजारों लीटर थिनर का टैंकर पकड़ाया:रिहायशी इलाके में चल रहा था भंडारण का खेल; गोदाम और फैक्ट्री की सील

पति के बाद पत्नी भी अनशन पर:नगर निगम गेट के बाहर बैठीं; बोलीं- अधिकारी अपने कर्तव्यों का पालन करें

हेड कॉन्स्टेबल के पति का शव पेड़ से लटका मिला:कपड़ों में मिला सुसाइड नोट; पत्नी ने दर्ज कराई थी पीटने की शिकायत

आश्रम तोड़ने पहुंची जेसीबी का फूलमाला से स्वागत:संत ने दी इतनी जमीन; चौड़ी होगी सड़क

नीलोफर हत्याकांड:30 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली; आरोपी सोशल मीडिया पर स्टेटस लगाकर दे रहा धमकियां, परिजनों ने उठाए कार्रवाई पर सवाल

बंद मकान का ताला तोड़कर जेवर चोरी:खिड़की टूटी मिली; दो दिन बाद एफआईआर

एमपी में रविवार को भी खुलेंगे बैंक:इस कारण सरकार ने लिया बड़ा फैसला

डोल ग्यारस में खूनी वारदात:डीजे पर नाचने के दौरान विवाद; युवक की चाकू मारकर हत्या, एक घायल

घाट की ढलान पर भिड़े इतने वाहन:मुंबई-आगरा फोरलेन पर लगा लंबा जाम; टक्कर के बाद मौके पर अफरा-तफरी मची

छेड़छाड़ से परेशान युवती ने की खुदकुशी की कोशिश:आरोपी की धमकी से थी परेशान; अस्पताल से छुट्टी मिलते ही थाने पहुंची

देखिए वीडियो:105 साल पुरानी अखाड़ा जुलूस परंपरा पर विवाद; पुलिस कार्रवाई से नाराज समाजजन

एमपी बीजेपी में बड़ी नियुक्ति:इनको मिली प्रदेश मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी; मुख्यमंत्री से चर्चा के बाद फैसला

विधायक बोलीं गरबे के बाद विधर्मियों के साथ जाती हैं लड़कियां:अगले साल 9 लाख बच्चों को जन्म देती हैं; गैर-हिंदुओं की एंट्री पर रोक लगे

खाद्य विभाग की खाने के तेलों पर बड़ी कार्रवाई:5 ब्रांड के सैंपल जांच के लिए भेजे; लाखों रुपए का स्टॉक किया जब्त

धंसती सड़कों से बाहर आ रहा भ्रष्टाचार:10-15 फीट गहरे गड्ढे ने कर दिया लापरवाह तंत्र की सच्चाई का खुलासा

लोग अपना चेहरा चमकाने के लिए कर रहे भगवान का उपयोग:निगम के अवैध कामों और टैक्स की बर्बादी के खिलाफ पांडेय दंपति का अनशन जारी

झिलमिल झांकियां निकली:कलाकारों ने किया शस्त्र कला का प्रदर्शन

डॉक्टर के सुसाइड अटेम्प्ट मामले में एनएमसी की सख्ती:रैगिंग और मानसिक उत्पीड़न के आरोपों पर मांगी 24 घंटे में रिपोर्ट
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!