घी में मिलावट का खुलासा: कई ब्रांड्स के सैंपल असुरक्षित; लापरवाही पर 3 अधिकारी निलंबित
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
दूध और दुग्ध उत्पादों में मिलावट के खिलाफ चल रहे प्रदेशव्यापी अभियान में घी के नमूनों की जांच के चौंकाने वाले नतीजे सामने आए हैं। जांच में भोपाल के 13 और इंदौर के 8 घी के नमूने असुरक्षित पाए गए हैं। इसके बाद खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने संबंधित मामलों में कार्रवाई शुरू कर दी है।
भोपाल में द्वारकेश, शगुन, गोवर्धन, दानेदार, भूमि, धोलपुर फ्रेश और भूमि प्रीमियम प्योर समेत कई ब्रांड के नमूने असुरक्षित मिले। इंदौर के श्री सुधा प्रीमियम, गुमार प्योर, शुद्ध घी, गाय का घी और अन्य नमूने भी जांच में मानकों पर खरे नहीं उतरे। इसके अलावा डिंडौरी, उज्जैन, दमोह और धार से लिए गए कुछ नमूने भी असुरक्षित पाए गए।
20 दिन में 2234 नमूनों की जांच
20 जुलाई से 10 अगस्त के बीच प्रदेशभर में दूध और दुग्ध उत्पादों के 2234 नमूने लिए गए। इनमें 849 दूध, 106 मावा, 296 पनीर, 601 घी और 382 अन्य उत्पादों के नमूने शामिल हैं।
अभियान के दौरान करीब 44,407 किलो सामग्री जब्त की गई, जिसकी अनुमानित कीमत 2.73 करोड़ रुपए है। जांच में 73 नमूने फेल पाए गए। आठ खाद्य कारोबारियों के लाइसेंस निलंबित किए गए, जबकि खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत 38 प्रकरण दर्ज हुए। एक मामले में एफआईआर भी कराई गई है।
लापरवाही पर तीन अधिकारी निलंबित
प्रदेशव्यापी अभियान की समीक्षा के दौरान अधिकारियों की कार्यप्रणाली में भी लापरवाही सामने आई। इसके बाद खाद्य एवं सुरक्षा प्रशासन के आयुक्त/नियंत्रक ने मुरैना के अवनीश गुप्ता, सागर की प्रीति राय और पन्ना के राजेश राय को सौंपे गए कार्य में लापरवाही के चलते तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।
इसके अलावा विभिन्न जिलों के 42 अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस और स्पष्टीकरण जारी किए गए हैं।
संबंधित समाचार

शराब पीने के बाद युवक की मौत का आरोप:परिजनों ने जहरीली होने का जताया शक; जांच शुरू, कांग्रेस ने उठाए सवाल

देखिये वीडियो, 103 साल पुरानी झांकी की परंपरा कायम:खजराना गणेश की पूजा के साथ शुरू हुआ चल समारोह; ड्रोन-सीसीटीवी से की जा रही निगरानी

पत्रकार स्वास्थ्य बीमा योजना की तारीख बढ़ी:अब दिन तक कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन

मुख्यमंत्री और उनकी बहन के घर पर चलेगा बुलडोजर:नगर निगम ने लगाया निशान; इस वजह से की जाएगी कार्रवाई

फ्लाईओवर की डेडलाइन निकली:दूसरी भुजा अधूरी; अब इस तारीख से होगा शुरू, दो इंजीनियरों पर कार्रवाई

रेडियम लगी कैप में चोर गैंग का आतंक:वकील के घर से लाखों का माल चोरी

शराब पीने के बाद युवक की मौत:जहरीली शराब का आरोप; कांग्रेस ने दी आंदोलन की चेतावनी

कार सवार बदमाशों ने युवक को मारी गोली:निर्माणाधीन मकान देखने जा रहा था; रंजिश में वारदात की आशंका

कम बारिश:तेज धूप फिर भी हरा-भरा मैदान;15 कुंड आए काम; आसपास के बोरिंग रिचार्ज, दिन में दो बार हो रही ग्राउंड पर पानी की सिंचाई

तस्कर पर बड़ी कार्रवाई:करोड़ों की चल-अचल संपत्ति की फ्रीज; आलीशान मकान और फार्म हाउस भी शामिल

पीएम के साथ महिला की मॉर्फ्ड फोटो पर हाईकोर्ट सख्त:मैटा को तुरंत हटाने का आदेश; सीजेपी से जुड़े चार लोगों को नोटिस

वार्ड में पानी की समस्या पर हुआ बवाल वीडियो वायरल:भाजपा पार्षद कार्यालय में कार्यकर्ता का आम जनता से अभद्र व्यवहार

हाईकोर्ट के आदेश से भी बड़ा हो गया नगर निगम:अवैध होर्डिंग्स हटाने के निर्देश के बावजूद शहर में धड़ल्ले से खेल हादसा हुआ

कांग्रेस के पूर्व पार्षद ने की आत्महत्या:घर में फंदे पर मिला शव; जांच में जुटी पुलिस

खता भी आपकी थी और खफा भी आप:मंत्री कैलाश विजयवर्गीय बोले; ‘मैं अब इंदौर की मीडिया से बात ही नहीं करूंगा’

स्टाफ ने ही दुकान में किया हाथ साफ:5 लाख के कंप्यूटर पार्ट्स चोरी; 4 गिरफ्तार

घाट पर छूट आई मूर्ति घर तक साथ लौट आई वही पुरानी आत्मीयता

बप्पा की पाठशाला:नवम काल्पनिक अवतार; चित्तेश्वर और विक्षेपासुर

नियमितीकरण से रोजगार तक:इस पार्टी के 15 वादे; इसी महीने शुरू होगा सदस्यता अभियान, सरकार को मोहलत

शादी का झांसा देकर युवती से अश्लील वीडियो कॉल:फिर ब्लैकमेल का आरोप; मैट्रिमोनियल साइट पर हुई थी पहचान, आरोपी पहले से शादीशुदा निकला
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!