खबर
Top News

वीडियो देखिये, ब्रिज के पास पलटा वाहन: सड़क पर फैला ऑयल; लगा लंबा जाम

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

11 अगस्त 2026, 8:52 pm
शेयर करें:

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
अरविंदो के आगे सांवेर की ओर ब्रिज के पास मंगलवार को एक मालवाहन अचानक पलट गया। हादसे के बाद मालवाहन सड़क पर आ जाने से यातायात बुरी तरह प्रभावित हो गया। देखते ही देखते सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। मालवाहन में ऑयल के ड्रम भरे हुए थे, जिनमें से कई ड्रम फूट गए और ऑयल सड़क पर फैल गया।

घटना के बाद मुख्य मार्ग पर वाहनों के निकलने के लिए बेहद कम जगह बची। इसके चलते करीब एक घंटे तक वाहन चालक जाम में फंसे रहे। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें सड़क पर पलटा हुआ मालवाहन और उसके कारण रुका हुआ ट्रैफिक साफ नजर आ रहा है।

एक घंटे बाद पहुंची क्रेन, लगातार बढ़ता गया जाम
मालवाहन को सड़क से हटाने के लिए क्रेन बुलवाई गई, लेकिन क्रेन करीब एक घंटे बाद मौके पर पहुंची। इस दौरान सड़क पर जाम लगातार बढ़ता गया। वाहन चालक काफी देर तक रास्ता खुलने का इंतजार करते रहे।

क्रेन के पहुंचने के बाद पलटे हुए मालवाहन को हटाने की कार्रवाई शुरू की गई। हालांकि, तब तक दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग चुकी थी और यातायात व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई थी।

मौके पर पुलिसकर्मी नहीं होने से बढ़ी परेशानी
हादसे के बाद मौके पर पुलिसकर्मी मौजूद नहीं होने से यातायात व्यवस्था और बिगड़ गई। वाहनों को व्यवस्थित तरीके से निकालने और ट्रैफिक डायवर्ट करने वाला कोई नहीं था। इसके चलते वाहन चालक अपनी सुविधा के अनुसार रास्ता तलाशते रहे और कई जगह वाहन आमने-सामने फंस गए।

जाम की स्थिति इतनी गंभीर हो गई कि कुछ वाहन चालकों को अपने वाहन वापस मोड़कर लौटना पड़ा, जबकि कई लोगों ने वैकल्पिक रास्तों का सहारा लिया।

ब्रिज के पास लंबे समय तक बनी रही अफरा-तफरी
मालवाहन के पलटने और सड़क पर ऑयल फैलने के कारण ब्रिज के पास मुख्य मार्ग पर यातायात काफी देर तक प्रभावित रहा। आसपास से गुजरने वाले वाहन भी जाम में फंस गए। घटना के बाद लंबे समय तक सड़क पर अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही।

स्थानीय लोगों और वाहन चालकों का कहना है कि हादसे के तुरंत बाद पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचकर यातायात को डायवर्ट करते तो जाम की स्थिति को काफी हद तक नियंत्रित किया जा सकता था। मालवाहन को सड़क से हटाए जाने के बाद ही यातायात धीरे-धीरे सामान्य हो सका।

संबंधित समाचार

मुख्यमंत्री और उनकी बहन के घर पर चलेगा बुलडोजर
Top News

मुख्यमंत्री और उनकी बहन के घर पर चलेगा बुलडोजर:नगर निगम ने लगाया निशान; इस वजह से की जाएगी कार्रवाई

1 minute ago
फ्लाईओवर की डेडलाइन निकली
Top News

फ्लाईओवर की डेडलाइन निकली:दूसरी भुजा अधूरी; अब इस तारीख से होगा शुरू, दो इंजीनियरों पर कार्रवाई

24 minutes ago
रेडियम लगी कैप में चोर गैंग का आतंक
Top News

रेडियम लगी कैप में चोर गैंग का आतंक:वकील के घर से लाखों का माल चोरी

30 minutes ago
शराब पीने के बाद युवक की मौत
Top News

शराब पीने के बाद युवक की मौत:जहरीली शराब का आरोप; कांग्रेस ने दी आंदोलन की चेतावनी

41 minutes ago
कार सवार बदमाशों ने युवक को मारी गोली
Top News

कार सवार बदमाशों ने युवक को मारी गोली:निर्माणाधीन मकान देखने जा रहा था; रंजिश में वारदात की आशंका

about 1 hour ago
कम बारिश
Top News

कम बारिश:तेज धूप फिर भी हरा-भरा मैदान;15 कुंड आए काम; आसपास के बोरिंग रिचार्ज, दिन में दो बार हो रही ग्राउंड पर पानी की सिंचाई

about 1 hour ago
तस्कर पर बड़ी कार्रवाई
Top News

तस्कर पर बड़ी कार्रवाई:करोड़ों की चल-अचल संपत्ति की फ्रीज; आलीशान मकान और फार्म हाउस भी शामिल

about 1 hour ago
पीएम के साथ महिला की मॉर्फ्ड फोटो पर हाईकोर्ट सख्त
Top News

पीएम के साथ महिला की मॉर्फ्ड फोटो पर हाईकोर्ट सख्त:मैटा को तुरंत हटाने का आदेश; सीजेपी से जुड़े चार लोगों को नोटिस

about 1 hour ago
वार्ड में पानी की समस्या पर हुआ बवाल वीडियो वायरल
Top News

वार्ड में पानी की समस्या पर हुआ बवाल वीडियो वायरल:भाजपा पार्षद कार्यालय में कार्यकर्ता का आम जनता से अभद्र व्यवहार

about 1 hour ago
हाईकोर्ट के आदेश से भी बड़ा हो गया नगर निगम
Top News

हाईकोर्ट के आदेश से भी बड़ा हो गया नगर निगम:अवैध होर्डिंग्स हटाने के निर्देश के बावजूद शहर में धड़ल्ले से खेल हादसा हुआ

about 1 hour ago
कांग्रेस के पूर्व पार्षद ने की आत्महत्या
Top News

कांग्रेस के पूर्व पार्षद ने की आत्महत्या:घर में फंदे पर मिला शव; जांच में जुटी पुलिस

about 2 hours ago
खता भी आपकी थी और खफा भी आप
Top News

खता भी आपकी थी और खफा भी आप:मंत्री कैलाश विजयवर्गीय बोले; ‘मैं अब इंदौर की मीडिया से बात ही नहीं करूंगा’

about 2 hours ago
स्टाफ ने ही दुकान में किया हाथ साफ
Top News

स्टाफ ने ही दुकान में किया हाथ साफ:5 लाख के कंप्यूटर पार्ट्स चोरी; 4 गिरफ्तार

about 2 hours ago
घाट पर छूट आई मूर्ति घर तक साथ लौट आई वही पुरानी आत्मीयता
Top News

घाट पर छूट आई मूर्ति घर तक साथ लौट आई वही पुरानी आत्मीयता

about 2 hours ago
बप्पा की पाठशाला
Top News

बप्पा की पाठशाला:नवम काल्पनिक अवतार; चित्तेश्वर और विक्षेपासुर

about 2 hours ago
नियमितीकरण से रोजगार तक
Top News

नियमितीकरण से रोजगार तक:इस पार्टी के 15 वादे; इसी महीने शुरू होगा सदस्यता अभियान, सरकार को मोहलत

about 2 hours ago
शादी का झांसा देकर युवती से अश्लील वीडियो कॉल
Top News

शादी का झांसा देकर युवती से अश्लील वीडियो कॉल:फिर ब्लैकमेल का आरोप; मैट्रिमोनियल साइट पर हुई थी पहचान, आरोपी पहले से शादीशुदा निकला

about 2 hours ago
नीलोफर हत्याकांड
Top News

नीलोफर हत्याकांड:30 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली

about 2 hours ago
आज निकलेगा झांकियों का भव्य कारवां
Top News

आज निकलेगा झांकियों का भव्य कारवां:इतने किलोमीटर का रहेगा चल समारोह; समय से पहले ट्रैफिक रोकने से लोग हो रहे परेशान

about 2 hours ago
आज से गांवों तक सफर होगा सुगम
Top News

आज से गांवों तक सफर होगा सुगम:केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और सीएम डॉ. मोहन यादव करेंगे शुभारंभ

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!