विधानसभा में नोट लहराने पर गरमाई सियासत: मुख्यमंत्री बोले- ‘विपक्ष की बेचैनी का नतीजा है सदन का स्थगन’
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, रांची।
झारखंड विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित होने के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सरकार ने सदन की कार्यवाही सुचारु रूप से चलाने की पूरी कोशिश की, लेकिन विपक्ष ने लगातार बाधा डाली। मुख्यमंत्री ने विधानसभा में भाजपा विधायकों द्वारा नोट लहराए जाने की घटना का जिक्र करते हुए इसे विपक्ष की राजनीति से जोड़कर हमला बोला।
सोरेन ने कहा कि विपक्ष के हर सवाल का सरकार के पास जवाब है, लेकिन उनकी राजनीतिक महत्वाकांक्षाएं इतनी बड़ी हैं कि उनके लिए सच का सामना करना मुश्किल हो गया है। मुख्यमंत्री के मुताबिक, इसी बेचैनी के चलते सदन को समय से पहले स्थगित करना पड़ा।
विधानसभा में नोट लहराने पर सीएम का हमला
मुख्यमंत्री ने कहा कि सदन में नोट उछाले और दिखाए गए। उन्होंने आरोप लगाया कि यही पैसा भाजपा की राजनीति और उसके अस्तित्व का आधार है।
सोरेन ने कहा कि जब से भाजपा सत्ता में आई है, गरीबों, जरूरतमंदों और युवाओं की जेब से पैसा निकाला जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि विधानसभा में नोट लहराए जाने की घटना से यह साफ हो गया कि राजनीति में पैसे का इस्तेमाल किस तरह हो रहा है।
रोजगार के मुद्दे पर केंद्र को घेरा
मुख्यमंत्री ने युवाओं के रोजगार के मुद्दे पर केंद्र सरकार की नीतियों को भी निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि केंद्र की नीतियों के कारण बड़ी संख्या में छात्र रोजगार और नौकरी के अवसर खो रहे हैं। साथ ही छोटे, मंझले और बड़े कारोबार भी प्रभावित हो रहे हैं।
उन्होंने सवाल उठाया कि यदि रोजगार के अवसर और कारोबार कम होंगे तो युवाओं को नौकरियां कहां से मिलेंगी?
मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि भाजपा के शासनकाल में झारखंड में दूसरे राज्यों के लोगों ने बड़े पैमाने पर नौकरियां हासिल कीं। इसके विपरीत मौजूदा सरकार स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर देने की दिशा में काम कर रही है।
‘विपक्ष के हर सवाल का जवाब है’
हेमंत सोरेन ने कहा कि विपक्ष द्वारा उठाए जाने वाले सवालों का सरकार के पास जवाब है, लेकिन विपक्ष सच्चाई का सामना करने की स्थिति में नहीं है। उन्होंने कहा कि विधानसभा में हुए घटनाक्रम को विपक्ष की बेचैनी के तौर पर देखा जाना चाहिए।
संबंधित समाचार

शराब पीने के बाद युवक की मौत का आरोप:परिजनों ने जहरीली होने का जताया शक; जांच शुरू, कांग्रेस ने उठाए सवाल

देखिये वीडियो, 103 साल पुरानी झांकी की परंपरा कायम:खजराना गणेश की पूजा के साथ शुरू हुआ चल समारोह; ड्रोन-सीसीटीवी से की जा रही निगरानी

पत्रकार स्वास्थ्य बीमा योजना की तारीख बढ़ी:अब दिन तक कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन

मुख्यमंत्री और उनकी बहन के घर पर चलेगा बुलडोजर:नगर निगम ने लगाया निशान; इस वजह से की जाएगी कार्रवाई

फ्लाईओवर की डेडलाइन निकली:दूसरी भुजा अधूरी; अब इस तारीख से होगा शुरू, दो इंजीनियरों पर कार्रवाई

रेडियम लगी कैप में चोर गैंग का आतंक:वकील के घर से लाखों का माल चोरी

शराब पीने के बाद युवक की मौत:जहरीली शराब का आरोप; कांग्रेस ने दी आंदोलन की चेतावनी

कार सवार बदमाशों ने युवक को मारी गोली:निर्माणाधीन मकान देखने जा रहा था; रंजिश में वारदात की आशंका

कम बारिश:तेज धूप फिर भी हरा-भरा मैदान;15 कुंड आए काम; आसपास के बोरिंग रिचार्ज, दिन में दो बार हो रही ग्राउंड पर पानी की सिंचाई

तस्कर पर बड़ी कार्रवाई:करोड़ों की चल-अचल संपत्ति की फ्रीज; आलीशान मकान और फार्म हाउस भी शामिल

पीएम के साथ महिला की मॉर्फ्ड फोटो पर हाईकोर्ट सख्त:मैटा को तुरंत हटाने का आदेश; सीजेपी से जुड़े चार लोगों को नोटिस

वार्ड में पानी की समस्या पर हुआ बवाल वीडियो वायरल:भाजपा पार्षद कार्यालय में कार्यकर्ता का आम जनता से अभद्र व्यवहार

हाईकोर्ट के आदेश से भी बड़ा हो गया नगर निगम:अवैध होर्डिंग्स हटाने के निर्देश के बावजूद शहर में धड़ल्ले से खेल हादसा हुआ

कांग्रेस के पूर्व पार्षद ने की आत्महत्या:घर में फंदे पर मिला शव; जांच में जुटी पुलिस

खता भी आपकी थी और खफा भी आप:मंत्री कैलाश विजयवर्गीय बोले; ‘मैं अब इंदौर की मीडिया से बात ही नहीं करूंगा’

स्टाफ ने ही दुकान में किया हाथ साफ:5 लाख के कंप्यूटर पार्ट्स चोरी; 4 गिरफ्तार

घाट पर छूट आई मूर्ति घर तक साथ लौट आई वही पुरानी आत्मीयता

बप्पा की पाठशाला:नवम काल्पनिक अवतार; चित्तेश्वर और विक्षेपासुर

नियमितीकरण से रोजगार तक:इस पार्टी के 15 वादे; इसी महीने शुरू होगा सदस्यता अभियान, सरकार को मोहलत

शादी का झांसा देकर युवती से अश्लील वीडियो कॉल:फिर ब्लैकमेल का आरोप; मैट्रिमोनियल साइट पर हुई थी पहचान, आरोपी पहले से शादीशुदा निकला
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!