तीन दिन से बारिश ने बढ़ाई चिंता: नदी-नालों की बढ़ी रफ्तार; प्रशासन अलर्ट
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, मंदसौर।
जिले में बीते तीन दिनों से बारिश का दौर जारी है। लगातार हो रही बारिश के कारण जिले के कई इलाकों में नदी-नालों का जलस्तर बढ़ गया है और निचले क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति बनने लगी है। मंगलवार को जिले के गरोठ में 2.7 इंच बारिश रिकॉर्ड की गई। मौसम विभाग ने आने वाले घंटों में भी बारिश का दौर जारी रहने की संभावना जताई है।
लगातार बारिश को देखते हुए प्रशासन ने निचले इलाकों और नदी-नालों के आसपास निगरानी बढ़ा दी है। लोगों से जलभराव वाले क्षेत्रों और तेज बहाव वाले स्थानों से दूर रहने की अपील की जा रही है।
गरोठ में 2.7 इंच बारिश
पिछले 24 घंटे में मंदसौर जिले के गरोठ में 2.7 इंच बारिश दर्ज की गई। जिले के अन्य हिस्सों में भी बारिश होने से खेतों और जलस्रोतों में पानी की आवक बढ़ी है। लगातार बारिश के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में नदी-नालों के जलस्तर पर प्रशासन नजर बनाए हुए है।
प्रदेश में 527 लोगों का रेस्क्यू
मध्यप्रदेश में लगातार बारिश के कारण कई जिलों में बाढ़ और जलभराव की स्थिति बनी हुई है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राज्य आपदा प्रबंधन के सिचुएशन रूम से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए प्रभावित इलाकों की स्थिति की समीक्षा की।
अधिकारियों के मुताबिक, प्रदेशभर में अब तक 527 बाढ़ प्रभावित लोगों का रेस्क्यू किया जा चुका है। मुख्यमंत्री ने प्रभावित लोगों से बातचीत कर राहत एवं बचाव कार्यों की जानकारी ली।
कई जिलों में तेज बारिश
मंगलवार को प्रदेश के कई हिस्सों में तेज बारिश हुई। राजगढ़ के ब्यावरा में 9 इंच, खिलचीपुर में 8 इंच और जीरापुर में 7.7 इंच बारिश दर्ज की गई। आगर-मालवा के सोयतकलां में 7.7 इंच, नरसिंहपुर में 3.7 इंच और शाजापुर के गुलाना में 3.8 इंच बारिश हुई।
इसके अलावा गुना, खंडवा, भोपाल, बैतूल, छिंदवाड़ा, सीहोर, रायसेन, विदिशा, धार, नर्मदापुरम, इंदौर, जबलपुर, रीवा, श्योपुर, टीकमगढ़, उज्जैन, रतलाम, खरगोन, शिवपुरी, मऊगंज, उमरिया और बड़वानी में भी बारिश दर्ज की गई।
रात तक बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने मंदसौर समेत प्रदेश के कई जिलों में देर रात तक बारिश होने की संभावना जताई है। लगातार बारिश को देखते हुए प्रशासन ने लोगों से नदी-नालों के तेज बहाव वाले क्षेत्रों में नहीं जाने और जलभराव वाले रास्तों पर सावधानी बरतने की अपील की है।
संबंधित समाचार

शराब पीने के बाद युवक की मौत का आरोप:परिजनों ने जहरीली होने का जताया शक; जांच शुरू, कांग्रेस ने उठाए सवाल

देखिये वीडियो, 103 साल पुरानी झांकी की परंपरा कायम:खजराना गणेश की पूजा के साथ शुरू हुआ चल समारोह; ड्रोन-सीसीटीवी से की जा रही निगरानी

पत्रकार स्वास्थ्य बीमा योजना की तारीख बढ़ी:अब दिन तक कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन

मुख्यमंत्री और उनकी बहन के घर पर चलेगा बुलडोजर:नगर निगम ने लगाया निशान; इस वजह से की जाएगी कार्रवाई

फ्लाईओवर की डेडलाइन निकली:दूसरी भुजा अधूरी; अब इस तारीख से होगा शुरू, दो इंजीनियरों पर कार्रवाई

रेडियम लगी कैप में चोर गैंग का आतंक:वकील के घर से लाखों का माल चोरी

शराब पीने के बाद युवक की मौत:जहरीली शराब का आरोप; कांग्रेस ने दी आंदोलन की चेतावनी

कार सवार बदमाशों ने युवक को मारी गोली:निर्माणाधीन मकान देखने जा रहा था; रंजिश में वारदात की आशंका

कम बारिश:तेज धूप फिर भी हरा-भरा मैदान;15 कुंड आए काम; आसपास के बोरिंग रिचार्ज, दिन में दो बार हो रही ग्राउंड पर पानी की सिंचाई

तस्कर पर बड़ी कार्रवाई:करोड़ों की चल-अचल संपत्ति की फ्रीज; आलीशान मकान और फार्म हाउस भी शामिल

पीएम के साथ महिला की मॉर्फ्ड फोटो पर हाईकोर्ट सख्त:मैटा को तुरंत हटाने का आदेश; सीजेपी से जुड़े चार लोगों को नोटिस

वार्ड में पानी की समस्या पर हुआ बवाल वीडियो वायरल:भाजपा पार्षद कार्यालय में कार्यकर्ता का आम जनता से अभद्र व्यवहार

हाईकोर्ट के आदेश से भी बड़ा हो गया नगर निगम:अवैध होर्डिंग्स हटाने के निर्देश के बावजूद शहर में धड़ल्ले से खेल हादसा हुआ

कांग्रेस के पूर्व पार्षद ने की आत्महत्या:घर में फंदे पर मिला शव; जांच में जुटी पुलिस

खता भी आपकी थी और खफा भी आप:मंत्री कैलाश विजयवर्गीय बोले; ‘मैं अब इंदौर की मीडिया से बात ही नहीं करूंगा’

स्टाफ ने ही दुकान में किया हाथ साफ:5 लाख के कंप्यूटर पार्ट्स चोरी; 4 गिरफ्तार

घाट पर छूट आई मूर्ति घर तक साथ लौट आई वही पुरानी आत्मीयता

बप्पा की पाठशाला:नवम काल्पनिक अवतार; चित्तेश्वर और विक्षेपासुर

नियमितीकरण से रोजगार तक:इस पार्टी के 15 वादे; इसी महीने शुरू होगा सदस्यता अभियान, सरकार को मोहलत

शादी का झांसा देकर युवती से अश्लील वीडियो कॉल:फिर ब्लैकमेल का आरोप; मैट्रिमोनियल साइट पर हुई थी पहचान, आरोपी पहले से शादीशुदा निकला
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!