खबर
Top News

कार चोर गैंग का खुलासा: वाहन और पिस्टल बरामद; बिजली बंद कर करते थे वारदात, मेरठ-प्रतापगढ़ तक फैला नेटवर्क

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

11 अगस्त 2026, 6:09 pm
शेयर करें:
कार चोर गैंग का खुलासा

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
राजेंद्र नगर इलाके में लगातार हो रही कार चोरी की वारदातों का पुलिस ने खुलासा किया है। डीसीपी जोन-1 नरेंद्र रावत के निर्देश पर बनाई गई टीम ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी जांच के आधार पर कार चोरी करने वाले गिरोह के सदस्यों को पकड़ा है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की दो कारें और अवैध हथियार बरामद किए हैं। पूछताछ में आरोपियों ने चोरी की कारों को पंजाब और उत्तर प्रदेश में भेजने की बात कबूल की है। पुलिस अब गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों और चोरी के वाहनों की बरामदगी के प्रयास कर रही है।

सीसीटीवी फुटेज से पुलिस आरोपियों तक पहुंची
राजेंद्र नगर क्षेत्र में लगातार कार चोरी की शिकायतें मिलने के बाद डीसीपी जोन-1 नरेंद्र रावत ने पुलिस टीम गठित की थी। टीम ने घटनास्थलों के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। संदिग्धों की गतिविधियों और वाहनों की जानकारी जुटाने के बाद पुलिस ने इमरान, नसीमुद्दीन, मोहम्मद तोफीक, राजीव सूरी और वर्षा को पकड़ा है।

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी पहले भी भंवरकुआं पुलिस और क्राइम ब्रांच की कार्रवाई में पकड़े जा चुके हैं। गिरोह के कुछ सदस्य उत्तर प्रदेश के मेरठ और प्रतापगढ़ इलाके में भी सक्रिय बताए जा रहे हैं।

बिजली बंद कर चुराई थी कार
पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने परस्पर नगर में सप्लायर मुकुल कुमार त्यागी की स्विफ्ट कार चोरी की थी। वारदात से पहले आरोपियों ने इलाके की बिजली बंद कर दी थी। इसके बाद मौका पाकर कार लेकर फरार हो गए।

इसके अलावा आरोपियों ने ईशान मंडलाई निवासी की विज्ञान नगर से कार और दामोदर नगर से भी एक कार चोरी करने की बात सामने आई है। पुलिस ने फिलहाल दो कारें बरामद की हैं और अन्य चोरी के वाहनों की तलाश की जा रही है।

मुठभेड़ की स्थिति के लिए रखते थे पिस्टल
पुलिस ने आरोपियों के पास से अवैध पिस्टल भी बरामद की हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी चोरी की वारदात के दौरान पुलिस से सामना होने की स्थिति में इन हथियारों का इस्तेमाल करने के लिए इन्हें अपने पास रखते थे।

अवैध हथियारों की बरामदगी के बाद पुलिस ने इस एंगल से भी जांच शुरू कर दी है कि आरोपियों को हथियार कहां से मिले और गिरोह में इनके अलावा कौन-कौन लोग शामिल हैं।

एक जैसे मॉडल की कारों को बनाते थे निशाना
पुलिस जांच में सामने आया है कि गिरोह खासतौर पर एक जैसे मॉडल की कारों को निशाना बनाता था। चोरी के बाद वाहनों को दूसरे राज्यों में भेज दिया जाता था।

बताया जा रहा है कि गिरोह का नेटवर्क मेरठ और प्रतापगढ़ तक फैला हुआ है। पुलिस के मुताबिक करीब छह साल पहले इसी गिरोह से जुड़े बदमाशों ने भागने के दौरान दो पुलिसकर्मियों को कार से कुचलने की कोशिश की थी। उस मामले में गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार किया गया था।

पहले भी 11 कारों के साथ पकड़ा जा चुका है गैंग
पुलिस के अनुसार इससे पहले क्राइम ब्रांच की कार्रवाई में गिरोह से जुड़े आरोपियों को 11 कारों के साथ पकड़ा जा चुका है। कार्रवाई के बाद आरोपी जेल गए थे। जेल से बाहर आने के बाद गिरोह के सदस्यों ने पीथमपुर को अपना ठिकाना बना लिया और दोबारा वाहन चोरी की वारदातों में सक्रिय हो गए।

पंजाब और यूपी तक भेजते थे चोरी की कारें
पूछताछ में आरोपियों ने चोरी की कारों को पंजाब और उत्तर प्रदेश में भेजने की बात स्वीकार की है। पुलिस अब उन स्थानों की जानकारी जुटा रही है जहां चोरी के वाहन पहुंचाए जाते थे। बरामदगी के लिए पुलिस टीमें संभावित ठिकानों पर कार्रवाई की तैयारी कर रही हैं।

संबंधित समाचार

सरकार खरीदेगी इतने करोड़ का हेलीकॉप्टर
Top News

सरकार खरीदेगी इतने करोड़ का हेलीकॉप्टर:जेट भी बेड़े में होगा शामिल; वीआईपी यात्राओं के साथ एयर कनेक्टिविटी बढ़ाने पर जोर

5 minutes ago
वायरल फीवर का बढ़ा प्रकोप
Top News

वायरल फीवर का बढ़ा प्रकोप:जिला अस्पताल की OPD में मरीज दोगुने से ज्यादा; रोज 1200 से अधिक लोग पहुंच रहे

7 minutes ago
मराठा योद्धा की प्रतिमा के स्ट्रक्चर पर विवाद
Top News

मराठा योद्धा की प्रतिमा के स्ट्रक्चर पर विवाद:निगम की कार्रवाई से नाराज लोग थाने पहुंचे निर्माणाधीन चबूतरा हटाने का विरोध; जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग

19 minutes ago
एशियन गेम्स में 2 मिनट के अंदर भारत ने जीते 2 मेडल
Top News

एशियन गेम्स में 2 मिनट के अंदर भारत ने जीते 2 मेडल:सुरुचि- कमलजीत ने दिलाया गोल्ड; शूटिंग में सिल्वर भी आया

32 minutes ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:21 साल का इंतजार खत्म; फिर दौड़ेंगी सरकारी बसें, 7 शहरों में 351, आज से शुरू ‘मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा’

34 minutes ago
लाउडस्पीकर के शोर पर हाईकोर्ट सख्त
Top News

लाउडस्पीकर के शोर पर हाईकोर्ट सख्त:कहा- जिन्हें रोकना है; उन्हें ही आवाज सुनाई नहीं दे रही, एक हफ्ते में मांगी रिपोर्ट

about 1 hour ago
तीन घटनाओं से पसरा मातम
Top News

तीन घटनाओं से पसरा मातम:युवक ने फांसी लगाकर दी जान; महिला की भी मौत, किसान ने इलाज के दौरान दम तोड़ा

about 1 hour ago
दवा गोदाम पर छापा
Top News

दवा गोदाम पर छापा:10 हजार से ज्यादा गर्भपात किट जब्त; 9 हजार बेची, लाखों रुपए की दवाएं भी की बरामद

about 1 hour ago
भारत-वेस्टइंडीज T20 के टिकटों की बिक्री शुरू
Top News

भारत-वेस्टइंडीज T20 के टिकटों की बिक्री शुरू:फैंस में जबरदस्त उत्साह; 2 घंटे में सामान्य गैलरी के 80% टिकट बिके

about 1 hour ago
श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी
Top News

श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी:6 की मौत; कई लोग घायल

about 18 hours ago
राहुल गांधी ने मुख्य चुनाव आयुक्त पर साधा निशाना
Top News

राहुल गांधी ने मुख्य चुनाव आयुक्त पर साधा निशाना:बोले- वोट चोरी की; नियुक्ति के समय ही किया था विरोध, सरकार ने उन्हें कानून से ऊपर रखा

about 18 hours ago
देखिये वीडियो, ओंकारेश्वर की धार्मिक-प्राकृतिक विरासत बचाने की मांग
Top News

देखिये वीडियो, ओंकारेश्वर की धार्मिक-प्राकृतिक विरासत बचाने की मांग:अधिवक्ताओं ने संभागायुक्त को सौंपा ज्ञापन; इसको लेकर जताई चिंता

about 19 hours ago
चौड़ाई कांड के बाद बदला मंत्री का अंदाज
Top News

चौड़ाई कांड के बाद बदला मंत्री का अंदाज:पौधारोपण कार्यक्रम में कहा- मीडिया से बात नहीं करूंगा; पढ़ा लिखित भाषण

about 19 hours ago
रफ्तार का कहर
Top News

रफ्तार का कहर:पेड़ से टकराई कार; 2 युवकों की मौत

about 20 hours ago
अवैध कॉलोनी को किया ध्वस्त
Top News

अवैध कॉलोनी को किया ध्वस्त:0.550 हेक्टेयर भूमि से हटाया अतिक्रमण; आरोपियों पर दर्ज है एफआईआर

about 20 hours ago
कॉकरोच पार्टी ने दी आंदोलन की चेतावनी
Top News

कॉकरोच पार्टी ने दी आंदोलन की चेतावनी:मुख्य चुनाव आयुक्त से 48 घंटे में इस्तीफा मांगा; लगाए ये गंभीर आरोप

about 20 hours ago
नशे के नेटवर्क का हुआ खुलासा
Top News

नशे के नेटवर्क का हुआ खुलासा:ड्रग्स के साथ 6 आरोपी गिरफ्तार; फ्लैट में हुए युवक-युवतियों के विवाद की सूचना पर पहुंची थी पुलिस

about 21 hours ago
मिट्टी से मन तक की यात्रा
Top News

मिट्टी से मन तक की यात्रा:प्रतिमा की अनुपस्थिति में बप्पा की उपस्थिति

about 21 hours ago
बैंक के पूर्व मैनेजर पर लाखों की धोखाधड़ी का आरोप
Top News

बैंक के पूर्व मैनेजर पर लाखों की धोखाधड़ी का आरोप:ग्राहक को स्कीम में निवेश का दिया झांसा; दोस्त के खाते में ट्रांसफर कर हड़पे रुपए

about 21 hours ago
अनंत चतुर्दशी से पहले पुलिस कमिश्नर आए एक्शन मोड में
Top News

अनंत चतुर्दशी से पहले पुलिस कमिश्नर आए एक्शन मोड में:नानू, गोलू, काला और दाऊ सहित 7 पर निर्बंधन आदेश

about 21 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!