70 हजार में खरीदी हथियारों की खेप: डिलीवरी से पहले पुलिस के हत्थे चढ़ा कैरियर; पिस्टल और मैगजीन के साथ आरोपी गिरफ्तार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, महू।
अवैध हथियारों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए किशनगंज पुलिस ने एक हथियार कैरियर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 32 बोर की 6 देशी पिस्टल, 9 मैगजीन और एक मोबाइल बरामद किया है। जब्त सामग्री की कुल कीमत करीब 1.40 लाख रुपए बताई गई है। पूछताछ में आरोपी ने हथियारों की खेप खरगोन के एक सिकलीगर से खरीदने और उसे आगे सप्लाई करने की बात बताई है।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान मुकेश कुमार उर्फ मुक्कु (28), निवासी राजस्थान के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक आरोपी पहले भी दो बार हथियारों की सप्लाई कर चुका है। मामले में मुख्य सप्लायर और हथियार खरीदने वाला आरोपी फिलहाल फरार है।
पुलिस को देखकर भागने लगा, घेराबंदी कर पकड़ा
पुलिस के अनुसार 10 अगस्त की देर रात करीब 3 बजे किशनगंज थाना क्षेत्र में पुलिस टीम संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रख रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया तो वह भागने लगा।
पुलिस टीम ने पीछा कर घेराबंदी की और उसे पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास मौजूद लाल-काले रंग के बैग से 32 बोर की 6 देशी पिस्टल, 9 मैगजीन और एक मोबाइल बरामद हुआ।
70 हजार रुपए में खरीदी थी हथियारों की खेप
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने हथियारों की यह खेप खरगोन जिले के सिगनूर निवासी सिकलीगर उपकार सिंह चावला से करीब 70 हजार रुपए में खरीदी थी।
पुलिस के मुताबिक मुकेश इन हथियारों को आगे सतपाल नायक नाम के व्यक्ति को देने जा रहा था। जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी इससे पहले दो बार हथियारों की सप्लाई कर चुका है।
राजस्थान और पंजाब में 7 मामले दर्ज
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार मुकेश कुमार के खिलाफ राजस्थान और पंजाब में हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस एक्ट से जुड़े कुल 7 आपराधिक मामले दर्ज हैं।
पुलिस अब आरोपी के पुराने आपराधिक रिकॉर्ड और हथियार तस्करी से जुड़े नेटवर्क की जानकारी जुटा रही है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि आरोपी ने इससे पहले किन लोगों तक हथियार पहुंचाए थे।
सप्लायर और खरीदार की तलाश जारी
मामले में पुलिस ने मुख्य सप्लायर उपकार सिंह चावला और हथियार खरीदने वाले सतपाल नायक को भी आरोपी बनाया है। दोनों फिलहाल फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।
पुलिस को उम्मीद है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद हथियारों की सप्लाई से जुड़े नेटवर्क और अन्य लोगों के बारे में अहम जानकारी सामने आ सकती है। कार्रवाई में किशनगंज थाना प्रभारी अमित कुमार और उनकी टीम शामिल रही।
संबंधित समाचार

श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी:6 की मौत; कई लोग घायल

राहुल गांधी ने मुख्य चुनाव आयुक्त पर साधा निशाना:बोले- वोट चोरी की; नियुक्ति के समय ही किया था विरोध, सरकार ने उन्हें कानून से ऊपर रखा

देखिये वीडियो, ओंकारेश्वर की धार्मिक-प्राकृतिक विरासत बचाने की मांग:अधिवक्ताओं ने संभागायुक्त को सौंपा ज्ञापन; इसको लेकर जताई चिंता

चौड़ाई कांड के बाद बदला मंत्री का अंदाज:पौधारोपण कार्यक्रम में कहा- मीडिया से बात नहीं करूंगा; पढ़ा लिखित भाषण

रफ्तार का कहर:पेड़ से टकराई कार; 2 युवकों की मौत

अवैध कॉलोनी को किया ध्वस्त:0.550 हेक्टेयर भूमि से हटाया अतिक्रमण; आरोपियों पर दर्ज है एफआईआर

कॉकरोच पार्टी ने दी आंदोलन की चेतावनी:मुख्य चुनाव आयुक्त से 48 घंटे में इस्तीफा मांगा; लगाए ये गंभीर आरोप

नशे के नेटवर्क का हुआ खुलासा:ड्रग्स के साथ 6 आरोपी गिरफ्तार; फ्लैट में हुए युवक-युवतियों के विवाद की सूचना पर पहुंची थी पुलिस

मिट्टी से मन तक की यात्रा:प्रतिमा की अनुपस्थिति में बप्पा की उपस्थिति

बैंक के पूर्व मैनेजर पर लाखों की धोखाधड़ी का आरोप:ग्राहक को स्कीम में निवेश का दिया झांसा; दोस्त के खाते में ट्रांसफर कर हड़पे रुपए

अनंत चतुर्दशी से पहले पुलिस कमिश्नर आए एक्शन मोड में:नानू, गोलू, काला और दाऊ सहित 7 पर निर्बंधन आदेश

NBEMS ने जारी किया नीट पीजी रिजल्ट:लाखों अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म; यहां चेक करें अपना परिणाम

विधायक उषा ठाकुर बताएं लाखों लड़कियों का आंकड़ा उनके पास कहां से आया है:महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष रीना बौरासी का पलटवार

एक ही परिवार के 3 सदस्यों की मौत से फैली सनसनी:पेड़ पर फंदे से लटका मिला महिला का शव; कुएं से दो बच्चों की लाशें बरामद

झूठा निकला पं. धीरेंद्र शास्त्री का ‘पुत्र योग’ संबंधी पर्चा

यमुना एक्सप्रेस-वे पर बस में जिंदा जले 9 यात्री:20 से अधिक मुसाफिरों ने कूदकर जान बचाई

8 महीने बाद एमपी भाजपा को मिला नया संगठन महामंत्री:इन्हें मिली बड़ी जिम्मेदारी

अमेरिका की धरती पर इंदौर के भविष्य का हो रहा मंथन:महापौर पुष्यमित्र भार्गव का तीन सप्ताह का अमेरिकी दौरा; हार्वर्ड से एआई गवर्नेंस तक, ‘विजन-2030’ के लिए वैश्विक अनुभव जुटाने की पहल

चुनाव आयोग के खिलाफ कांग्रेस करेगी प्रदर्शन:मुख्य निर्वाचन कार्यालय को घेरने का ऐलान; बीजेपी बोली- हार की हताशा में लगाए जा रहे आरोप

अधिकतर लोग ‘काहे खुमर रई’ को समझ रहे ‘काहे को मर रई...’
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!