पुलिस के सामने रील: कैप्शन में धमकी; हिस्ट्रीशीटर बोला- ‘जेल से ही सिस्टम चलाएंगे’, आरोपी रिमांड पर
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
कोर्ट परिसर में पेशी के दौरान एक हिस्ट्रीशीटर का सोशल मीडिया वीडियो सामने आने के बाद पुलिस व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। द्वारकापुरी क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटर और ड्रग माफिया चेतननाथ की सोमवार को जिला कोर्ट में पेशी हुई थी। राजेंद्र नगर पुलिस उसे अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त से जुड़े पुराने मामले में प्रोडक्शन वारंट पर लेकर पहुंची थी। इसी दौरान उसके परिवार के सदस्यों ने पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में उसका वीडियो बना लिया। बाद में यह वीडियो उसके भतीजे के सोशल मीडिया अकाउंट से कथित तौर पर धमकी भरे कैप्शन के साथ पोस्ट किया गया।
रील में जेल से सिस्टम चलाने का दावा
सोशल मीडिया पर सामने आई रील में एक ऑडियो लगाया गया है। इसमें पुलिस द्वारा गिरफ्तारी और बाद में रिहाई का जिक्र करते हुए जेल के अंदर से भी पूरा सिस्टम चलाने की बात कही गई है।
बताया जा रहा है कि वीडियो कोर्ट परिसर में पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में बनाया गया था। रील सामने आने के बाद पुलिस अब वीडियो बनाने और उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट करने से जुड़े पहलुओं की भी जांच कर रही है।
अवैध हथियार मामले में 2 दिन की रिमांड
राजेंद्र नगर पुलिस सोमवार को अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त से जुड़े मामले में चेतननाथ का प्रोडक्शन वारंट लेकर जिला कोर्ट पहुंची थी। पेशी के दौरान उसकी बहन सीमा नाथ भी उससे मिलने पहुंची थी। इसी दौरान परिवार के सदस्यों ने उसका वीडियो बनाया।
कोर्ट से राजेंद्र नगर पुलिस को चेतननाथ की दो दिन की पुलिस रिमांड मिली है। पुलिस रिमांड के दौरान उससे हथियारों की खरीद-फरोख्त और नेटवर्क से जुड़े लोगों के बारे में पूछताछ करेगी।
8 किलो गांजा और 19 लाख रुपए के साथ पकड़ाया था
पुलिस के मुताबिक चेतननाथ पर कारोबारी की हत्या समेत कई गंभीर मामले दर्ज हैं। हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद उस पर अवैध शराब, गांजा और ब्राउन शुगर के कारोबार से जुड़े आरोप सामने आए।
राजेंद्र नगर पुलिस ने मनीष नाम के एक युवक को पिस्टल के साथ पकड़ा था। पूछताछ में उसने कथित तौर पर पिस्टल चेतननाथ से लेने की बात बताई थी।
इसके बाद धार के गोगावां में भी एक युवक पिस्टल के साथ पकड़ा गया था। पुलिस के अनुसार इस दौरान चेतननाथ गाड़ी से कूदकर भाग गया था। बाद में द्वारकापुरी पुलिस ने उसे 8 किलो गांजा, 19 लाख रुपए नकद और ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया था। इसके बाद उसे जेल भेज दिया गया।
बहन और जीजा पर भी दर्ज हैं गंभीर मामले
चेतननाथ की बहन सीमा नाथ को क्राइम ब्रांच पहले 55 लाख रुपए नकद और ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार कर चुकी है। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के कई मामले दर्ज होने की जानकारी पुलिस ने दी है।
सीमा के पति महेश उर्फ टोपी पर भी हत्या के प्रयास और लूट जैसे गंभीर मामले दर्ज बताए गए हैं। करीब एक सप्ताह पहले महेश द्वारा फूटी कोठी की वाइन शॉप के मैनेजर और स्टाफ को कथित तौर पर धमकाने का वीडियो सामने आया था। इस दौरान उसका एक पुलिसकर्मी के साथ वीडियो भी वायरल हुआ था। हालांकि, जांच में पुलिसकर्मी की भूमिका सामने नहीं आई थी।
अब रिमांड में खुलेगा हथियारों का नेटवर्क
राजेंद्र नगर पुलिस अब चेतननाथ से अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त, सप्लायर और संभावित नेटवर्क को लेकर पूछताछ कर रही है। साथ ही कोर्ट परिसर में वीडियो बनाए जाने और सोशल मीडिया पर पोस्ट किए जाने के मामले की परिस्थितियों की भी जानकारी जुटाई जा रही है।
संबंधित समाचार

1000 बिस्तर के अस्पताल में मरीज की मौत:4 घंटे तक नहीं मिला इलाज; डॉक्टरों-स्टाफ के पीछे भागती रही पत्नी, तड़प-तड़पकर तोड़ा दम

मध्य प्रदेश में 6 महीने टल सकते हैं निकाय चुनाव:सामने आई बड़ी वजह

हजारों लीटर थिनर का टैंकर पकड़ाया:रिहायशी इलाके में चल रहा था भंडारण का खेल; गोदाम और फैक्ट्री की सील

पति के बाद पत्नी भी अनशन पर:नगर निगम गेट के बाहर बैठीं; बोलीं- अधिकारी अपने कर्तव्यों का पालन करें

हेड कॉन्स्टेबल के पति का शव पेड़ से लटका मिला:कपड़ों में मिला सुसाइड नोट; पत्नी ने दर्ज कराई थी पीटने की शिकायत

आश्रम तोड़ने पहुंची जेसीबी का फूलमाला से स्वागत:संत ने दी इतनी जमीन; चौड़ी होगी सड़क

नीलोफर हत्याकांड:30 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली; आरोपी सोशल मीडिया पर स्टेटस लगाकर दे रहा धमकियां, परिजनों ने उठाए कार्रवाई पर सवाल

बंद मकान का ताला तोड़कर जेवर चोरी:खिड़की टूटी मिली; दो दिन बाद एफआईआर

एमपी में रविवार को भी खुलेंगे बैंक:इस कारण सरकार ने लिया बड़ा फैसला

डोल ग्यारस में खूनी वारदात:डीजे पर नाचने के दौरान विवाद; युवक की चाकू मारकर हत्या, एक घायल

घाट की ढलान पर भिड़े इतने वाहन:मुंबई-आगरा फोरलेन पर लगा लंबा जाम; टक्कर के बाद मौके पर अफरा-तफरी मची

छेड़छाड़ से परेशान युवती ने की खुदकुशी की कोशिश:आरोपी की धमकी से थी परेशान; अस्पताल से छुट्टी मिलते ही थाने पहुंची

देखिए वीडियो:105 साल पुरानी अखाड़ा जुलूस परंपरा पर विवाद; पुलिस कार्रवाई से नाराज समाजजन

एमपी बीजेपी में बड़ी नियुक्ति:इनको मिली प्रदेश मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी; मुख्यमंत्री से चर्चा के बाद फैसला

विधायक बोलीं गरबे के बाद विधर्मियों के साथ जाती हैं लड़कियां:अगले साल 9 लाख बच्चों को जन्म देती हैं; गैर-हिंदुओं की एंट्री पर रोक लगे

खाद्य विभाग की खाने के तेलों पर बड़ी कार्रवाई:5 ब्रांड के सैंपल जांच के लिए भेजे; लाखों रुपए का स्टॉक किया जब्त

धंसती सड़कों से बाहर आ रहा भ्रष्टाचार:10-15 फीट गहरे गड्ढे ने कर दिया लापरवाह तंत्र की सच्चाई का खुलासा

लोग अपना चेहरा चमकाने के लिए कर रहे भगवान का उपयोग:निगम के अवैध कामों और टैक्स की बर्बादी के खिलाफ पांडेय दंपति का अनशन जारी

झिलमिल झांकियां निकली:कलाकारों ने किया शस्त्र कला का प्रदर्शन

डॉक्टर के सुसाइड अटेम्प्ट मामले में एनएमसी की सख्ती:रैगिंग और मानसिक उत्पीड़न के आरोपों पर मांगी 24 घंटे में रिपोर्ट
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!