100 साल पुरानी इमारत पर चली जेसीबी: देखते ही देखते मलबे में बदला भवन; सांसद निधि से बनेगा नया प्रोजेक्ट
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
लंबे समय से जर्जर करीब 100 साल पुराना भवन मंगलवार को नगर निगम की कार्रवाई में जमींदोज कर दिया गया। नगर निगम की टीम ने जोन क्र. 2 के वार्ड 67 स्थित जयरामपुर कॉलोनी में जेसीबी की मदद से पुराने भवन को गिराया। भवन को पहले ही खाली कराया जा चुका था, इसलिए कार्रवाई के दौरान किसी तरह का विवाद नहीं हुआ।
बताया जा रहा है कि इस जगह पर अब सांसद निधि से नया प्रोजेक्ट तैयार किया जाना है। इसी के चलते पुराने और जर्जर भवन को हटाने की कार्रवाई की गई।
दलबल के साथ पहुंचा निगम अमला
नगर निगम का अमला मंगलवार को जयरामपुर कॉलोनी पहुंचा। टीम के साथ जेसीबी और अन्य संसाधन भी मौजूद थे। मौके पर सुरक्षा व्यवस्था के बीच जर्जर भवन को गिराने का काम शुरू किया गया।
भवन अधिकारी पल्लवी पाल ने बताया कि निगम कमिश्नर क्षितिज सिंघल के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई है। संबंधित भवन काफी पुराना और जर्जर स्थिति में था।
पहले नोटिस देकर खाली कराया भवन
अधिकारी के मुताबिक इस पुराने भवन में एक चौकीदार का परिवार रह रहा था। भवन की जर्जर हालत को देखते हुए परिवार को पहले नोटिस दिया गया था। इसके बाद भवन को खाली करा लिया गया।
भवन खाली होने के बाद निगम ने मंगलवार को जेसीबी से इसे गिराने की कार्रवाई की। मौके पर किसी तरह का विवाद या विरोध सामने नहीं आया।
शासकीय नारी शाला का था पुराना भवन
नगर निगम के अनुसार यहां रजिस्टर्ड शासकीय नारी शाला का पुराना भवन था। यह इमारत करीब 100 साल पुरानी बताई गई है और वर्तमान में काफी जर्जर हो चुकी थी।
अधिकारी ने बताया कि यह भवन सिंधी समाज समिति के अधीन था। जर्जर भवन को हटाने के बाद अब इसी स्थान पर नया प्रोजेक्ट तैयार किया जाना प्रस्तावित है।
सांसद निधि से बनेगा नया प्रोजेक्ट
पुराने भवन को हटाने के बाद यहां सांसद निधि से नया प्रोजेक्ट तैयार किया जाएगा। निगम की कार्रवाई को इसी प्रस्तावित निर्माण की दिशा में पहला कदम माना जा रहा है।
नगर निगम की ओर से शहर में जर्जर और खतरनाक भवनों को चिह्नित कर उन्हें हटाने की कार्रवाई लगातार की जा रही है। मंगलवार की यह कार्रवाई भी इसी अभियान का हिस्सा रही।
संबंधित समाचार

देखिये वीडियो, ओंकारेश्वर की धार्मिक-प्राकृतिक विरासत बचाने की मांग:अधिवक्ताओं ने संभागायुक्त को सौंपा ज्ञापन; इसको लेकर जताई चिंता

चौड़ाई कांड के बाद बदला मंत्री का अंदाज:पौधारोपण कार्यक्रम में कहा- मीडिया से बात नहीं करूंगा; पढ़ा लिखित भाषण

रफ्तार का कहर:पेड़ से टकराई कार; 2 युवकों की मौत

अवैध कॉलोनी को किया ध्वस्त:0.550 हेक्टेयर भूमि से हटाया अतिक्रमण; आरोपियों पर दर्ज है एफआईआर

नशे के नेटवर्क का हुआ खुलासा:ड्रग्स के साथ 6 आरोपी गिरफ्तार; फ्लैट में हुए युवक-युवतियों के विवाद की सूचना पर पहुंची थी पुलिस

मिट्टी से मन तक की यात्रा:प्रतिमा की अनुपस्थिति में बप्पा की उपस्थिति

बैंक के पूर्व मैनेजर पर लाखों की धोखाधड़ी का आरोप:ग्राहक को स्कीम में निवेश का दिया झांसा; दोस्त के खाते में ट्रांसफर कर हड़पे रुपए

अनंत चतुर्दशी से पहले पुलिस कमिश्नर आए एक्शन मोड में:नानू, गोलू, काला और दाऊ सहित 7 पर निर्बंधन आदेश

विधायक उषा ठाकुर बताएं लाखों लड़कियों का आंकड़ा उनके पास कहां से आया है:महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष रीना बौरासी का पलटवार

एक ही परिवार के 3 सदस्यों की मौत से फैली सनसनी:पेड़ पर फंदे से लटका मिला महिला का शव; कुएं से दो बच्चों की लाशें बरामद

झूठा निकला पं. धीरेंद्र शास्त्री का ‘पुत्र योग’ संबंधी पर्चा

यमुना एक्सप्रेस-वे पर बस में जिंदा जले 9 यात्री:20 से अधिक मुसाफिरों ने कूदकर जान बचाई

8 महीने बाद एमपी भाजपा को मिला नया संगठन महामंत्री:इन्हें मिली बड़ी जिम्मेदारी

अमेरिका की धरती पर इंदौर के भविष्य का हो रहा मंथन:महापौर पुष्यमित्र भार्गव का तीन सप्ताह का अमेरिकी दौरा; हार्वर्ड से एआई गवर्नेंस तक, ‘विजन-2030’ के लिए वैश्विक अनुभव जुटाने की पहल

चुनाव आयोग के खिलाफ कांग्रेस करेगी प्रदर्शन:मुख्य निर्वाचन कार्यालय को घेरने का ऐलान; बीजेपी बोली- हार की हताशा में लगाए जा रहे आरोप

अधिकतर लोग ‘काहे खुमर रई’ को समझ रहे ‘काहे को मर रई...’

चोरी के आरोपी को पकड़ने पहुंची पुलिस:भगदड़ में व्यापारी की मौत; जुआ खेल रहा था, 5 पुलिसकर्मी लाइन अटैच

एसआर समूह करेगा 1,000 करोड़ का निवेश:तीन बड़े पांच सितारा होटल होंगे विकसित; मप्र को मिलेगा पहला जेडब्ल्यू मैरियट

कागजों में 33 पॉलीहाउस:बैंक से निकल गए 9.70 करोड़ रुपए

अवैध ज्वलनशील पदार्थ बरामद, गोदाम किया सील:बिना अनुमति संग्रहित हजारों लीटर केमिकल और लुब्रिकेंट जब्त; संचालकों पर मामला दर्ज
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!