आईपीएल क्रिकेटर रेप केस में गिरफ्तार: मेडिकल छात्रा ने लगाया आरोप; कोर्ट ने तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेजा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, नई दिल्ली।
आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेल चुके बंगाल के क्रिकेटर अभिषेक पोरेल को एक मेडिकल छात्रा की शिकायत से जुड़े आपराधिक मामले में गिरफ्तार किया गया है। छात्रा ने क्रिकेटर पर शादी का झांसा देकर कथित तौर पर यौन संबंध बनाने, आपराधिक धमकी समेत गंभीर आरोप लगाए हैं। हुगली ग्रामीण पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
पुलिस के मुताबिक, पोरेल को उत्तर 24 परगना जिले के दम दम स्थित उनके घर से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद उन्हें चिनसुराह की अदालत में पेश किया गया, जहां कोर्ट ने जमानत देने से इनकार करते हुए तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया।
जून में छात्रा ने दर्ज कराई थी शिकायत
पुलिस के अनुसार, पीड़िता मेडिकल की छात्रा है। उसने जून में पुलिस के समक्ष शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया कि क्रिकेटर ने उससे शादी करने का वादा किया और इसी भरोसे पर उसके साथ कथित तौर पर शारीरिक संबंध बनाए।
शिकायत में छात्रा ने यौन अपराध के अलावा धमकी समेत अन्य आरोप भी लगाए हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।
हाईकोर्ट के निर्देश के बाद गिरफ्तारी
हुगली ग्रामीण के पुलिस अधीक्षक कुनार भूषण सिंह के मुताबिक, मामले में गिरफ्तारी के लिए अदालत का आदेश था। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पोरेल को देर रात उनके आवास से गिरफ्तार किया।
यह कार्रवाई 20 जुलाई को कलकत्ता हाईकोर्ट के निर्देश के बाद हुई। हाईकोर्ट ने पुलिस को मामले में क्रिकेटर की गिरफ्तारी का निर्देश दिया था।
कोर्ट ने 3 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा
गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने अभिषेक पोरेल को अदालत में पेश किया। कोर्ट ने उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी और उन्हें तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया।
पुलिस अब हिरासत के दौरान शिकायत में लगाए गए आरोपों और दोनों के बीच संबंधों से जुड़े तथ्यों की जांच करेगी। साथ ही शिकायत में लगाए गए अन्य आरोपों की भी पड़ताल की जा रही है। मामले में कोर्ट की आगे की कार्यवाही और पुलिस जांच के आधार पर ही स्थिति स्पष्ट होगी।
संबंधित समाचार

पति ने पहले पत्नी का गला रेता:फिर खुद फांसी लगाई; खेलने गए बच्चे लौटे तो घर में मिले माता-पिता के शव

टीआई हत्याकांड में फरार एक आरोपी की हुई मौत:एक पार्टनर पकड़ाया; अवैध शराब पकड़ने के दौरान हुई थी सनसनीखेज वारदात

वन विभाग में भ्रष्टाचार के आरोपों से हड़कंप:डिप्टी रेंजर के वायरल वीडियो में बड़े अधिकारियों तक रकम पहुंचने का दावा; DFO ने दिए जांच के निर्देश

महालक्ष्मी दर्शन के लिए उमड़ा सैलाब:राजवाड़ा से एक किलोमीटर तक लगी लंबी कतार

भाई दूज पर भी छुट्टी की मांग:शिक्षक संघ ने शिक्षा मंत्री को लिखा पत्र; 6 से 10 नवंबर तक घोषित है दीपावली अवकाश

विधायक विश्रामगृह मामले में नया खुलासा:पीए के नाम पर फोन आया; आधे घंटे के लिए मांगा था कमरा

जनता को पानी बचाने की नसीहत सरकारी डिपो में हो रही बर्बादी:चौराहे पर बहा रहे पानी; कार्रवाई कौन करेगा

शहर में इंदौर में भिक्षावृत्ति के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई तेज:धार्मिक स्थलों पर की गई सर्चिंग; बाजारों, चौराहों और सार्वजनिक स्थानों पर निगरानी बढ़ाई

वह वाली दीपावली अब कहां रही:दीयों की रोशनी में रिश्तों की मिठास और अपनों की तलाश

वीडियो देखिये, बस्तर में इस अंदाज में पीएम ने जवानों के साथ मनाई दीपावली:साझा की त्योहार की खुशियां; त्योहार के मौके पर सुरक्षा बलों के प्रति जताया सम्मान

त्योहारों से पहले भिक्षावृत्ति रोकने के लिए प्रशासन ने चलाया सर्चिंग अभियान:8 भिक्षुकों का रेस्क्यू; मिल क्षेत्र में परदेसीपुरा, पाटनीपुरा में पहुंची महिला एवं बाल विकास विभाग की टीम

थाली से घर के बजट तक महंगाई की मार आम आदमी के लिए मुश्किल हुआ गुजारा:मध्यम वर्ग के सामने खर्च और बचत के बीच संतुलन की चुनौती

पटाखों और उत्सव के बाद निकले कचरे को हटाने सड़कों पर उतरेगा निगम का अमला:सुबह 4 बजे से आरंभ होगा महाअभियान; महापौर ने शहरवासियों से की स्वच्छता बनाए रखने की अपील

मुहूर्त ट्रेडिंग में इस बार शेयर बाजार का रुख कमजोर रहा:मीडिया और फार्मा शेयरों में रही खरीदारी; बैंकिंग शेयरों पर दिखा दबाव

जन्मदिन की खुशी में हथियार का प्रदर्शन:निगम अधिकारी ने पद की मर्यादा को किया तार-तार; वायरल फोटो पर कार्रवाई का इंतजार

भाजपा पार्षद का पट्ठा पूर्व युवा मोर्चा उपाध्यक्ष बोला:पांच मिनट में उतरवा दूंगा तेरा बैच-बिल्ला; ये देखिए कमिश्नर साहब... नेता-नगरी के दबाव में अपनों की बलि लेने का नतीजा

ड्रिंक एंड ड्राइव जांच में पुलिस ने रोकी गाड़ी:चालक के शराब पीने की हुई पुष्टि; इंजन-चेसिस नंबर से इस शहर के व्यक्ति के नाम पर रजिस्टर्ड मिली थार

फ्लैट, कपड़ा दुकान और गोदाम धधके:लाखों का नुकसान; आग की सूचना पर तत्काल पहुंची पुलिस, परिवार को सुरक्षित बाहर निकाला

देशभर में धूमधाम से मनाई जा रही दिवाली:20 क्विंटल फूलों से सजा केदारनाथ धाम

शराब तस्करी का खेल या आबकारी विभाग की मेहरबानी:163 केस दर्ज; फिर भी शराब की फैक्ट्री से सप्लाई नेटवर्क तक नहीं पहुंची जांच! हाई कोर्ट में उठा बड़ा सवाल
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!