खबर
Top News

बिल्डर लक्की शर्मा ने कनाड़िया बायपास पर बनाए अवैध बंगले: पार्किंग के लिए जरूरी एमओएस भी नहीं छोड़ा

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

26 अप्रैल 2026, 7:42 pm
शेयर करें:
बिल्डर लक्की शर्मा ने कनाड़िया बायपास पर बनाए अवैध बंगले

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
भ्रष्ट और बेईमान बिल्डर लक्की शर्मा अपने हर अवैध प्रोजेक्ट में एमओएस खाने का शौकीन है। उसने आलोक नगर से लेकर कनाड़िया बायपास तक अनेक प्रोजेक्ट बना लिए हैं जिनमें न तो एमओएस छोड़ा है और न अन्य नियम-कायदों का पालन किया है। उसका आलोक नगर में दो प्लॉटों को जोड़कर बनाया गया अवैध कमर्शियल कॉम्प्लेक्स तो चर्चा में है ही, अब कनाड़िया बायपास के पास ग्रुप हाउसिंग के तहत बनाए अवैध बंगले भी उसकी पैसों की हवस की कहानी कह रहे हैं।

सूत्रों से पता चला है कि भ्रष्ट लक्की शर्मा ने कनाड़िया बायपास के पास मिलनग्रीन कालोनी में ग्रुप हाउसिंग के तहत अवैध बंगले बनाए हैंं जो 950 से 2000 स्क्वेयर फीट पर हैं। उसका ये प्रोजेक्ट पूरी तरह अवैध इसलिए है, क्योंकि ये बिना अनुमति के हैं और नियमों के विरुद्ध बीच की दीवार एक ही है जबकि हर बंगले की अपनी दीवार बनना चाहिए। यहां उसने करीब 12 बंगले बनाए हैं, जिनमें एमओएस नहीं छोड़ा गया है। स्थिति ये है कि कार पार्किंग की जगह भी नहीं है जिसका नतीजा ये है कि इसमें रहने वालों को अपनी कार सड़क पर पार्क करना पड़ेगी।

इससे न केवल रास्ता अवरुद्ध होगा, बल्कि अन्य लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। लक्की शर्मा ये बंगले 1.5 से 2 करोड़ रुपए तक की कीमत में बेच रहा है। जो लोग इसे लेंगे वो भारी परेशानियों का सामना करेंगे। ये भी हो सकता है कि निगम इस पर कार्रवाई करे, क्योंकि लक्की शर्मा के भ्रष्टाचार की शिकायतें निगम तक पहुंच गई हैं।

कलेक्टर शिवम वर्मा के संज्ञान में भी लक्की के कारनामे आए हैं। लक्की शर्मा की एक और कारगुजारी का पता चला है। उसने बायपास पर सिटाडेल माल के पास शंखेश्वर पार्श्वनाथ सिटी में भी ऐसे ही ग्रुप हाउसिंग प्रोजेक्ट के तहत बंगले बनाए हैं, जिनमें न एमओएस है और अन्य सुविधाएं।

नतीजा ये कि न केवल लोग परेशान होंगे, बल्कि आसपास के लोगों को भी समस्याएं होंगी। निगम को करोड़ों का चूना लगा रहा है, वो अलग ही है। लक्की शर्मा ने संचार नगर में जेएमबी यानी जैन मिठाई भंडार की बड़ी दुकान की गली में भी 1500 स्क्वेयर फीट पर एक बंगला बनाया है, वो भी इन्हीं कारणों से पूरी तरह अवैध है।

दो प्लॉट जोड़कर बना रहा बिना अनुमति कमर्शियल बिल्डिंग
उल्लेखनीय है कि भ्रष्ट और बेईमान बिल्डर लक्की शर्मा ने कॉर्नर के दो प्लॉटों को जोड़कर अवैध रूप से कमर्शियल कॉॅम्प्लेक्स खड़ा कर दिया है। उसने केवल इतना ही नहीं, जी+2 के स्थान पर जी+3 का निर्माण कर लिया है, जिसके लिए कोई अनुमति नहीं ली है। पूरे कॉम्प्लेक्स में भ्रष्ट बिल्डर लक्की शर्मा ने न तो कोई एमओएस छोड़ा है और न अन्य नियमों का पालन किया है। जो कॉम्प्लेक्स बनाया है, उसमें ग्राउंड कवरेज भी नहीं है और शुद्ध हवा-पानी आने के इंतजाम भी नहीं हैं।

स्थिति ये है कि कॉम्प्लेक्स में काम कर रहे और बाहर से आने वाले लोगों के वाहनों की पािर्कंग सड़क पर हो रही है, जिससे न केवल आसपास के रहवासियों को परेशानी हो रही है, बल्कि इस मुख्य मार्ग पर ट्रैफिक जाम की स्थिति भी बन रही है। बिल्डर लक्की शर्मा ने नीचे दुकानें बनाई हैं और ऊपर ऑफिस बना लिए हैं और बेच दिए हैं। इस तरह क्षेत्र की शांति, ट्रैफिक और नियम-कायदों को बेचकर अपनी तिजोरी भर रहा है। लक्की ने केवल यहीं खेल किया है, ऐसा नहीं है।

पास में एक अन्य बिल्डिंग भी उसने बनाई है, जिसमें भी न एमओएस छोड़ा है और न अन्य नियमों का पालन किया है। यहां भी दुकानें बनी हैं, जिनमें एक दुकान येवले की चाय की दुकान है, जिस पर दिनभर ग्राहकों की भीड़ रहती है, जिनके वाहनों के कारण रहवासियों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

लक्की की एक और बिल्डिंग जिसमें जेएमबी यानी जैन मिठाई भंडार की दुकान चल रही है, वहां भी यहीं हाल है। उसने इन अवैध निर्माणों में प्रकोष्ठ भी बना डाले हैं जबकि इसकी कोई अनुमति नहीं है। कोई पार्किंग की जगह नहीं है। नतीजा ये कि लोग परेशान हैं।

संबंधित समाचार

शोरूम विवाद मामले में बड़ा फैसला
Top News

शोरूम विवाद मामले में बड़ा फैसला:इन पुलिस अधिकारियों को मिली राहत

about 6 hours ago
फैमिली कोर्ट में वकीलों का प्रदर्शन
Top News

फैमिली कोर्ट में वकीलों का प्रदर्शन:प्रिंसिपल जज की कार्यशैली पर उठाए सवाल; की ये मांग

about 8 hours ago
आदिवासियों के घर तोड़ने पर सरकार सख्त
Top News

आदिवासियों के घर तोड़ने पर सरकार सख्त:केंद्रीय मंत्री के धरने के बाद मुख्यमंत्री ने दिए जांच के आदेश

about 9 hours ago
महंगाई का एक और झटका
Top News

महंगाई का एक और झटका:इस कंपनी ने बढ़ाए पेट्रोल-डीजल के दाम; इतने रुपए हुआ महंगा

about 9 hours ago
धार्मिक आयोजनों में महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस अलर्ट
Top News

धार्मिक आयोजनों में महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस अलर्ट:कमिश्नर ने 15 शक्ति मोबाइल टीमों को किया रवाना; हेल्पलाइन नंबर किए जारी

about 9 hours ago
मारपीट के दो मामले
Top News

मारपीट के दो मामले:पति की प्रेमिका पर पत्थर से हमला करने का आरोप; जमीन विवाद में किसान को पीटा

about 10 hours ago
विशेष जूपिटर अस्पताल की क्रूरता ‘पेशेंट’ नहीं ‘मनी फर्स्ट’
Top News

विशेष जूपिटर अस्पताल की क्रूरता ‘पेशेंट’ नहीं ‘मनी फर्स्ट’:मरीज की जान से खिलवाड़; बिना जांच पैर काटने का फरमान और संदिग्ध मौत

about 10 hours ago
माता की भक्ति के साथ महाप्रसादी का वितरण शुरू
Top News

माता की भक्ति के साथ महाप्रसादी का वितरण शुरू

about 10 hours ago
भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:स्कॉर्पियो की टक्कर से मैनेजर और कर्मचारी की मौत

about 10 hours ago
भीड़ में दिखा बदमाश तो एप से तुरंत खुलेगी कुंडली
Top News

भीड़ में दिखा बदमाश तो एप से तुरंत खुलेगी कुंडली:हवाबाजी करने वाले अपराधियों पर रहेगी तकनीकी नजर

about 10 hours ago
अभिनेता,नेताओं से यारी टोपीबाज पटवा का खेल भारी
Top News

अभिनेता,नेताओं से यारी टोपीबाज पटवा का खेल भारी:सट्टेबाजी के बाद अब मनी लांड्रिंग; हवाला और ब्लैक मनी को व्हाइट करने का गौरखधंधा

about 11 hours ago
सड़क चौड़ीकरण के विरोध में बाजार बंद
Top News

सड़क चौड़ीकरण के विरोध में बाजार बंद:व्यापारियों ने किया प्रदर्शन; कहा- रोजाना करोड़ों का कारोबार हो रहा प्रभावित

about 11 hours ago
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने काजीरंगा से आए आठ भैंसों को बाड़े में छोड़ा
Top News

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने काजीरंगा से आए आठ भैंसों को बाड़े में छोड़ा:कान्हा टाइगर रिजर्व में सौ साल बाद लौटे जंगली भैंसे

about 11 hours ago
नशे में धुत कार चालक ने 3-4 लोगों को मारी टक्कर
Top News

नशे में धुत कार चालक ने 3-4 लोगों को मारी टक्कर:लोगों ने पीछा कर आरोपी को पकड़ा; कार में मिली शराब की बोतल

about 11 hours ago
एरोड्रम कांड में अब फुटेज और बयानों की परीक्षा
Top News

एरोड्रम कांड में अब फुटेज और बयानों की परीक्षा:पुलिसकर्मियों के सस्पेंशन से चार पर कार्रवाई तक कैसे बदली कहानी

about 11 hours ago
आज फिर खुलेगी गैंगस्टर सतीश भाऊ और गुर्गों की जालसाजी की कुंडली
Top News

आज फिर खुलेगी गैंगस्टर सतीश भाऊ और गुर्गों की जालसाजी की कुंडली:दस्तावेजी साक्ष्यों के साथ दोपहर को होंगे जालसाजी के शिकार राहुल यादव के बयान

about 11 hours ago
बाहर टिकट ब्लैक तो स्टेडियम में हुई मारपीट वीडियो वायरल
Top News

बाहर टिकट ब्लैक तो स्टेडियम में हुई मारपीट वीडियो वायरल:लसूड़िया पुलिस ने दो नाबालिगों को पकड़ा, चार टिकट जब्त

about 12 hours ago
देखिये वीडियो, ऑनलाइन सट्टेबाजी-कैसीनो नेटवर्क का खुलासा
Top News

देखिये वीडियो, ऑनलाइन सट्टेबाजी-कैसीनो नेटवर्क का खुलासा:एक आरोपी गिरफ्तार; दो की तलाश जारी, लाखों रुपए के प्रीमियम मोबाइल जब्त

about 12 hours ago
भक्ति के रंग गरबे की उमंग
Top News

भक्ति के रंग गरबे की उमंग:आकर्षक विद्युत सज्जा और हाईटेक सेल्फी पॉइंट बने आकर्षण

about 12 hours ago
कॉलेज के बाहर भूख हड़ताल पर बैठे छात्र
Top News

कॉलेज के बाहर भूख हड़ताल पर बैठे छात्र:इन मांगों को लेकर डटे; बोले- न्याय नहीं मिला तो प्राण त्याग देंगे

about 12 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!