17 वर्षीय नाबालिग की बेरहमी से हत्या: सिर काटकर उतारा मौत के घाट; एक सप्ताह से थी लापता, आरोपी की सड़क हादसे में मौत
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, राजगढ़।
ब्यावरा क्षेत्र में जंगल से 17 वर्षीय नाबालिग का करीब एक सप्ताह पुराना शव मिलने से सनसनी फैल गई।
मंगलवार को पुलिस ने जंगल से शव बरामद किया। खोपड़ी धड़ से करीब 50 फीट दूर मिली।
अंकित की सड़क हादसे में मौत
पुलिस की शुरुआती जांच में नाबालिग की हत्या का आरोप उसके परिचित युवक अंकित मालवीय पर है।
बताया जा रहा है कि जिस दिन नाबालिग की हत्या हुई, उसी दिन अंकित की सड़क हादसे में मौत हो गई थी।
30 सितंबर से लापता थी युवती
नाबालिग राजगढ़ जिले के करेड़ी गांव में अपने मामा के साथ रह रही थी। वह 30 सितंबर से लापता थी।
परिजनों ने राजगढ़ कोतवाली थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी।
जांच के दौरान पुलिस को उसके जमोनिया गणेश गांव निवासी अंकित मालवीय से संपर्क की जानकारी मिली।
सीसीटीवी फुटेज से सामने आया सुराग
पुलिस जांच में सामने आया कि नाबालिग 30 सितंबर को अंकित से मिलने के लिए करेड़ी से बस के जरिए राजगढ़ पहुंची थी।
इसके बाद वह अंकित के साथ बाइक पर ब्यावरा की ओर गई। सीसीटीवी फुटेज में दोनों को बाइक से शमशेरपुरा की तरफ जाते हुए देखा गया था।
अंकित की कॉल डिटेल खंगाली
जांच आगे बढ़ने पर पुलिस ने अंकित की कॉल डिटेल खंगाली। इसमें उसकी अपने मामा के बेटे अभिषेक से कई बार बातचीत सामने आई।
पुलिस ने अभिषेक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान पुलिस को घटना से जुड़े महत्वपूर्ण सुराग मिले।
जंगल में विवाद के बाद हत्या का आरोप
पुलिस के मुताबिक, अंकित पीथमपुर की एक फैक्ट्री में काम करता था और करीब दो साल से नाबालिग के संपर्क में था।
30 सितंबर को उसने नाबालिग को मिलने के लिए बुलाया था। दोनों बाइक से जंगल की ओर गए, जहां किसी बात को लेकर विवाद हुआ।
पुलिस का आरोप है कि इसी दौरान अंकित ने आरी से नाबालिग की गर्दन पर हमला कर उसकी हत्या कर दी।
इसके बाद उसने खुदकुशी करने का प्रयास किया और अभिषेक को फोन कर घटना की जानकारी दी।
सड़क हादसे में अंकित की मौत
पुलिस के अनुसार, घटना के बाद अंकित बाइक लेकर जंगल से बाहर निकला। इसी दौरान हड़बड़ाहट में उसकी बाइक एक ट्रक से टकरा गई। हादसे में अंकित की मौके पर ही मौत हो गई।
शव के पास आरी और पेड़ पर मिला फंदा
अभिषेक की निशानदेही पर पुलिस ने मंगलवार को जंगल में पहुंचकर नाबालिग का शव बरामद किया। घटनास्थल से आरी भी मिली है।
इसके अलावा एक पेड़ पर रस्सी से बना फंदा भी बरामद होने की बात पुलिस ने कही है।
पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमॉर्टम के लिए भोपाल भेज दिया है। हत्या के पीछे की वजह को लेकर पुलिस अभी जांच कर रही है।
मलावर थाना प्रभारी रजनीश सिरोठिया के मुताबिक, मामला राजगढ़ कोतवाली थाने में दर्ज है। हत्या के कारण और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है।
संबंधित समाचार

कारोबारी को कोर्ट से झटका:अग्रिम जमानत याचिका खारिज; करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी है आरोप

मंत्री ने दिलाया ‘विकसित भारत’ का संकल्प:तिरंगा लेकर पहुंचे हजारों कार्यकर्ता; मशाल लेकर अपनी-अपनी विधानसभा के लिए निकले

राजवाड़ा पर एसबीआई इमारत का स्ट्रक्चर ढहा बैंक और निगम की लापरवाही का खुलासा:महालक्ष्मी मंदिर परिसर में मलबा गिरने से फैली दहशत; बाल-बाल बचे राहगीर

फिर धंसी सड़क... परदेशीपुरा में खोखली जमीन पर हवा में लटका कांक्रीट का स्लैब:नगर निगम में भ्रष्टाचार और घटिया निर्माण का खुलासा

देखिये वीडियो, 450 करोड़ के वर्ल्ड क्लास रेलवे स्टेशन की सुरक्षा पर सवाल:प्लेटफॉर्म पर घूमती दिखी भैंसें; प्रधानमंत्री ने किया था उद्घाटन

1.07 करोड़ रुपए बकाया, फिर भी पटाखा बाजार की जमीन के आवंटन की तैयारी:आईडीए की स्कीम-97 की जमीन पर राशि वसूली लंबित

पंद्रह ग्राम ब्राउन शुगर के मामले में सप्लायर गिरफ्तार:बैकवर्ड लिंक से खुला नेटवर्क; आरोपी पर पहले से एनडीपीएस-आर्म्स एक्ट समेत 4 केस

मंदिर परिसर में मांस के टुकड़े मिलने पर हंगामा:बजरंगियों के गंभीर आरोप; थाने में शिकायत की तैयारी

महिला डॉक्टर पर जानलेवा हमला:दोस्त ने तीन राउंड फायरिंग की; कनपटी को छूकर निकली गोली

छात्रा का चुपके से वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर किया वायरल:आरोपी शाहनवाज हिरासत में; लोगों ने किए आपत्तिजनक कमेंट

बसों की अचानक चेकिंग से मचा हड़कंप:3 चालक नशे में मिले; चलती बस में बीड़ी पीता दिखा ड्राइवर, 6 पर हुई कार्रवाई

क्रिकेटर ने रुपए लेकर इस संत से मिलने का आरोप नकारा:बोले; श्रद्धा और सम्मान की वजह से जाते हैं आश्रम

गुंडे-बदमाशों से ब्लैकमेलर शाहरुख का याराना:सजती थी रोटी-बोटी की महफिल

आरबीआई ने 4 साल बाद बढ़ाई रेपो रेट:लोन महंगे होने के आसार; जीडीपी ग्रोथ का अनुमान भी बढ़ाया

मुकद्दर का सिकंदर:25 साल का बेमिसाल सफर; मुख्यमंत्री से प्रधानमंत्री तक जनसेवा के नायक नरेंद्र मोदी

आयुष्मान योजना पर स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन:90 निजी अस्पतालों को 24 घंटे का अल्टीमेटम; बिना NABH नए मरीजों का इलाज बंद

15 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:शरीर पर मिले चोट के निशान; हत्या की आशंका

दूषित जलकांड:मृतकों के घर पहुंचे कांग्रेसी; परिजन को दिखाई न्यायिक आयोग की रिपोर्ट

देखिए वीडियो, संघ के वरिष्ठ प्रचारक का निधन:75 साल की उम्र में ली अंतिम सांस; सीएम डॉ. मोहन यादव ने दिया अर्थी को कंधा

देखिए वीडियो, सफाईकर्मियों की हड़ताल का असर:कूड़ा नहीं उठा तो खुल गई ‘नंबर वन’ सफाई की परत; सड़क पर फेंका कचरा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!