बीआरटीएस टूटा नहीं: कैसे बनेगा एलीवेटेड कॉरिडोर; 4 वर्ष पूर्व 306.27 करोड़ रुपए का हुआ ठेका
KHULASA FIRST
संवाददाता

आदित्य शुक्ला 98260-63956 खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
एबी रोड के बीआरटीएस को नगर निगम अब तक तोड़ या तुड़वा नहीं सका, जबकि एलआईजी चौराहा से नौलखा चौराहा तक एलीवेटेड कॉरिडोर का निर्माण करने की कवायद शुरू कर दी गई है। इस एलीवेटेड कॉरिडोर की लंबाई करीब 7.40 किलोमीटर होगी।
इसमें मुख्य कॉरिडोर 6.6 किमी का होगा। एलिवेटेड कॉरिडोर पीडब्ल्यूडी द्वारा निर्मित कराया जा रहा है। इसके चलते पीडब्ल्यूडी विभाग करीब चार साल पहले 17 फरवरी 2021 को इसके निर्माण का ठेका मेसर्स राजकमल बिल्डर्स इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रालि गुजरात को 306.27 करोड़ रुपए में दिया था।
इस 7.40 किमी लंबे कॉरिडोर में 6.6 किमी का हिस्सा मेन कॉरिडोर का रहेगा और इसकी 3 भुजाएं गिटार तिराहा, रतलाम कोठी और व्हाइट चर्च की तरफ उतरेंगी। पीडब्ल्यूडी के मुताबिक ठेकेदार फर्म ने कैम्पस के साथ-साथ प्लांट, मशीनरी भी तैयार कर ली है सेंटर लाइन मार्किंग का काम भी जारी है। बीआरटीएस हटाने के बाद अब इस कॉरिडोर के माध्यम से एबी रोड का 60 फीसदी ट्रैफिक इस पर से गुजरेगा, जिससे नीचे का जो वर्तमान रोड है, उस पर ट्रैफिक का दबाब कम होगा।
बाधक पाइप लाइनें
एबी रोड पर बीआरटीएस का निर्माण करते समय नर्मदा पानी और ड्रेनेज पाइप लाइनें बिछाई गई थीं। प्रत्येक चौराहे पर पाइप लाइनें क्रॉस की गईं। अब एलीवेटेड कॉरिडोर का निर्माण होने से पहले निगम को ये पाइप लाइनें शिफ्ट करनी होंगी, जिसकी कोई योजना निगम ने नहीं बनाई है। इससे यह कहा जाने लगा है कि निगम बीआरटीएस कॉरिडोर तो तोड़ नहीं सका, उसकी इस लापरवाही के चलते अब एलीवेटेड कॉरिडोर का निर्माण अटक सकता है।
फोरलेन एलीवेटेड कॉरिडोर की लंबाई 6.6 किलोमीटर
बढ़ेगी लागत: बताया जाता है कि पीडब्ल्यूडी ने एलीवेटेड कॉरिडोर प्रोजेक्ट की लागत करीब 350 करोड़ रुपए आंकी थी। इसके चलते चार साल पहले ही इसका ठेका दे दिया था, लेकिन बीआरटीएस कॉरिडोर और अन्य तकनीकी कारणों से निर्माण शुरू नहीं हो सका। अब बीआरटीएस तोड़ने का निर्णय लिया गया तो फोरलेन एलिवेटेड कॉरिडोर के निर्माण का रास्ता साफ हो गया।
इससे एलआईजी से नौलखा तक एलीवेटेड कॉरिडोर के निर्माण की प्रक्रिया तेज हो गई, लेकिन यह माना जा रहा है कि चार साल का समय बीतने से एलीवेटेड कॉरिडोर के निर्माण की लागत बढ़ गई। इससे इसके निर्माण पर अतिरिक्त राशि खर्च होगी।
सुधरेगा यातायात: गौरतलब है एबी रोड की चौड़ाई 30 मीटर है। कॉरिडोर निर्माण के लिए जो पिलर बनेंगे, उसके लिए तीन मीटर जगह लगेगी, जिससे एलीवेटेड कॉरिडोर बन जाएगा और एबी रोड पर सिक्सलेन में ट्रैफिक भी चलने लगेगा। नए एबी रोड की चौड़ाई मास्टर प्लान में 60 मीटर (लगभग 200 फीट) तय की गई है।
एलआईजी से नौलखा तक बनाए जाने वाले एलिवेटेड कॉरिडोर की एक भुजा गिटार तिराहा पर उतरेगी, जिससे रिंग रोड से खजराना, बंगाली चौराहा, साकेत की तरफ से आने वाला ट्रैफिक नौलखा चौराहा, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और एनएच-3 की तरफ सुगमता से चल सकेगा।
वहीं दूसरी भुजा गीता भवन चौराहा पर रतलाम कोठी की ओर मधुमिलन चौराहा तरफ उतरेगी, जिससे नौलखा की तरफ से आने वाले यातायात को मधुमिलन चौराहा, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड की तरफ जाने के लिए सुगमता होगी। इसके अलावा जीपीओ, शिवाजी वाटिका की ओर ट्रैफिक डायवर्ट होगा।
इससे एमवाय अस्पताल चौराहा पर लगने वाले यातायात जाम से छुटकारा मिलेगा। इसी तरह तीसरी भुजा शिवाजी वाटिका चौराहा पर व्हाइट चर्च की ओर पीपल्याहाना जाने वाले रास्ते की तरफ उतरेगी, जिससे पीपल्याहाना और रिंग रोड की तरफ से नौलखा, बस स्टैंड या अन्य जगह आवाजाही सहज होगी।
वर्तमान में शिवाजी वाटिका चौराहा पर सबसे अधिक समय लगता है। यहां ट्रैफिक जाम की स्थिति लगातार रहती है। उससे इस एलिवेटेड कॉरिडोर से राहत मिलेगी। पीडब्ल्यूडी के मुताबिक इस कॉरिडोर का भूमिपूजन मुख्यमंत्री द्वारा 17 जनवरी 2024 को किया गया था। इसके चलते अब इसका निर्माण शुरू करने की तैयारी की जा रही है।
संबंधित समाचार

iPhone 18 Pro और Max की बुकिंग आज से शुरू:जानें कीमत से ऑफर तक सबकुछ

MIC में इस नेता की वापसी से नाराज भाजपा पार्षद:काली पट्टी बांधकर परिवार सहित धरने पर बैठे; मां बोलीं- आज भी घटना याद आती है तो डर लगता है

गणेशोत्सव में 10 दिन की शराबबंदी पर हाईकोर्ट की फटकार:बोला-इतने दिन शराब नहीं मिली तो अस्पतालों में बढ़ सकती है भीड़

22 साल की एंकर ने की आत्महत्या:मौत से पहले बॉयफ्रेंड को भेजा भावुक मैसेज; पुलिस ने मोबाइल जब्त किया

जहरीली शराब कांड की न्यायिक जांच शुरू:रिटायर्ड जस्टिस की अध्यक्षता में आयोग गठित; कमेटी तीन माह में सौंपेगी रिपोर्ट

पीसीसी चीफ का सरकार को अल्टीमेटम:3 माह में इन शहरों का मास्टर प्लान नहीं आया तो हजारों कांग्रेसजन करेंगे पदयात्रा

ऑनलाइन मंगाए बर्गर में रेंग रही थी इल्लियां:‘द हब’ परिसर में संचालित रेस्टोरेंट ‘बर्गर फार्म’ की लापरवाही से जैन परिवार आहत

रेडिसन ब्लू में बड़ी लापरवाही वेज काउंटर पर परोसा चिकन सूप:150 से अधिक अधिकारियों-कर्मचारियों की धार्मिक भावनाएं

दामाद ने की ससुर की बेरहमी से हत्या:चाकू से वार कर उतारा मौत के घाट; पत्नी और दादी सास पर भी किया हमला

मांगलिया दुग्ध संघ के सांची प्लांट में स्टीम फ्रायर फटने के कारण टेक्नीशियन की मौत:लापरवाह प्रबंधन ने जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ा; मीडिया के प्रवेश पर लगाई रोक

युवक की पीट-पीटकर हत्या:बहन-जीजा को पिटता देख बचाने आया था; इस वजह से हुआ था विवाद

हादसा:पुराना मकान तोड़ते समय भरभराकर गिरी दीवार; इतने मजदूर दबे, दो के हाथ-पैर में फ्रैक्चर

नशे की बड़ी खेप के साथ 2 महिलाएं गिरफ्तार:रेलवे स्टेशन पर पकड़ाई; बैग में भरकर ले जा रही थी डोडाचूरा

जहरीली शराब कांड:मास्टर माइंड के बाद अब इसकी तलाश तेज; लगातार दबिश दे रही पुलिस

एमवायएच के कैंसर विभाग से लाखों की मशीन गायब:अस्पताल परिसर में जर्जर भवनों को हटाने वाले ठेकेदार जुबेर खोकर पर मशीन ठिकाने लगाने का आरोप

नवविवाहिता ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; पति और ससुर समेत 4 पर केस दर्ज

रिश्वतखोर सीबीएन अफसर चढ़ा सीबीआई के हत्थे:ड्रग्स मामले में आरोपी नहीं बनाने के एवज में मांगी घूस

देखिए वीडियो:चलती कार में लगी आग; अंदर फंसा चालक, ट्रैफिक पुलिस ने कांच तोड़कर बचाया, लोडिंग रिक्शा में CPR देते अस्पताल पहुंचाया

स्पेशल ट्रेन के फेरे बढ़ाने में रेलवे की लेटलतीफी:27 दिन बाद मिली मंजूरी; तब तक रेल हो चुकी थी बंद

अवैध शराब के ठिकाने पर पुलिस का छापा:तालाब किनारे नाले में छिपी थी भट्टियां; 800 लीटर महुआ लहान किया नष्ट
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!