डिक्की में छिपा रखी थी ब्राउन शुगर: 3 आरोपी गिरफ्तार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
क्राइम ब्रांच ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 15 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से करीब ढाई लाख रुपए का मशरूका जब्त किया गया है। खास बात यह रही कि आरोपी नशीला पदार्थ ओला इलेक्ट्रिक मोपेड की डिक्की में छिपाकर सप्लाई करने जा रहे थे।
क्राइम ब्रांच को मुखबिर से सूचना मिली थी कि शिवाजी नगर क्षेत्र में कुछ युवक ब्राउन शुगर की डिलीवरी देने आने वाले हैं। सूचना के बाद टीम ने विश्रांति चौराहे के पास घेराबंदी की। यहां काले रंग की ओला इलेक्ट्रिक मोपेड पर सवार दो युवकों को रोककर पूछताछ की गई।
तलाशी लेने पर सीट के नीचे बनी डिक्की से पारदर्शी जिप लॉक पन्नी में रखी 15 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई। पुलिस ने मौके से सौरभ उर्फ ईशु ओराडे निवासी महालक्ष्मी नगर और गौरव पाटिल निवासी विजय नगर को गिरफ्तार किया।
पूछताछ में दोनों की निशानदेही पर शाहिल उर्फ ओमप्रकाश यादव निवासी भागीरथपुरा को भी गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के कब्जे से एक बिना नंबर प्लेट की ओला इलेक्ट्रिक मोपेड और एप्पल आईफोन 11 प्रो भी जब्त किया गया।
पुलिस के मुताबिक तीनों आरोपी प्राइवेट जॉब और मजदूरी का काम करते हैं तथा 10वीं और 12वीं तक पढ़े हैं। आरोपियों पर पहले से एनडीपीएस, आर्म्स एक्ट और आबकारी एक्ट के करीब दर्जनभर मामले दर्ज हैं।
हालाकि क्राइम ब्रांच ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज किया है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने अवैध लाभ कमाने के लिए नशीले पदार्थों की तस्करी करना स्वीकार किया है।
पुलिस अब ड्रग्स सप्लायर और खरीदारों की जानकारी जुटाने में लगी है।
संबंधित समाचार

शोरूम विवाद मामले में बड़ा फैसला:इन पुलिस अधिकारियों को मिली राहत

फैमिली कोर्ट में वकीलों का प्रदर्शन:प्रिंसिपल जज की कार्यशैली पर उठाए सवाल; की ये मांग

आदिवासियों के घर तोड़ने पर सरकार सख्त:केंद्रीय मंत्री के धरने के बाद मुख्यमंत्री ने दिए जांच के आदेश

महंगाई का एक और झटका:इस कंपनी ने बढ़ाए पेट्रोल-डीजल के दाम; इतने रुपए हुआ महंगा

धार्मिक आयोजनों में महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस अलर्ट:कमिश्नर ने 15 शक्ति मोबाइल टीमों को किया रवाना; हेल्पलाइन नंबर किए जारी

मारपीट के दो मामले:पति की प्रेमिका पर पत्थर से हमला करने का आरोप; जमीन विवाद में किसान को पीटा

विशेष जूपिटर अस्पताल की क्रूरता ‘पेशेंट’ नहीं ‘मनी फर्स्ट’:मरीज की जान से खिलवाड़; बिना जांच पैर काटने का फरमान और संदिग्ध मौत

माता की भक्ति के साथ महाप्रसादी का वितरण शुरू

भीषण सड़क हादसा:स्कॉर्पियो की टक्कर से मैनेजर और कर्मचारी की मौत

भीड़ में दिखा बदमाश तो एप से तुरंत खुलेगी कुंडली:हवाबाजी करने वाले अपराधियों पर रहेगी तकनीकी नजर

अभिनेता,नेताओं से यारी टोपीबाज पटवा का खेल भारी:सट्टेबाजी के बाद अब मनी लांड्रिंग; हवाला और ब्लैक मनी को व्हाइट करने का गौरखधंधा

सड़क चौड़ीकरण के विरोध में बाजार बंद:व्यापारियों ने किया प्रदर्शन; कहा- रोजाना करोड़ों का कारोबार हो रहा प्रभावित

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने काजीरंगा से आए आठ भैंसों को बाड़े में छोड़ा:कान्हा टाइगर रिजर्व में सौ साल बाद लौटे जंगली भैंसे

नशे में धुत कार चालक ने 3-4 लोगों को मारी टक्कर:लोगों ने पीछा कर आरोपी को पकड़ा; कार में मिली शराब की बोतल

एरोड्रम कांड में अब फुटेज और बयानों की परीक्षा:पुलिसकर्मियों के सस्पेंशन से चार पर कार्रवाई तक कैसे बदली कहानी

आज फिर खुलेगी गैंगस्टर सतीश भाऊ और गुर्गों की जालसाजी की कुंडली:दस्तावेजी साक्ष्यों के साथ दोपहर को होंगे जालसाजी के शिकार राहुल यादव के बयान

बाहर टिकट ब्लैक तो स्टेडियम में हुई मारपीट वीडियो वायरल:लसूड़िया पुलिस ने दो नाबालिगों को पकड़ा, चार टिकट जब्त

देखिये वीडियो, ऑनलाइन सट्टेबाजी-कैसीनो नेटवर्क का खुलासा:एक आरोपी गिरफ्तार; दो की तलाश जारी, लाखों रुपए के प्रीमियम मोबाइल जब्त

भक्ति के रंग गरबे की उमंग:आकर्षक विद्युत सज्जा और हाईटेक सेल्फी पॉइंट बने आकर्षण

कॉलेज के बाहर भूख हड़ताल पर बैठे छात्र:इन मांगों को लेकर डटे; बोले- न्याय नहीं मिला तो प्राण त्याग देंगे
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!