ब्रिक्स शिखर सम्मेलन का आयोजन इस शहर में: मुख्यमंत्री और केंद्रीय कृषि मंत्री आज करेंगे तैयारियों की समीक्षा; कृषि मंत्रियों की बैठक में होगी अहम मुद्दों पर चर्चा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन शिखर सम्मेलन 2026 की तैयारियां अब तेज हो गई हैं। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज शहर में बैठक कर इस अंतरराष्ट्रीय आयोजन की रूपरेखा पर चर्चा करेंगे। बताया जा रहा है कि यह बैठक शहर के एक प्रमुख होटल में आयोजित होगी, जिसमें ब्रिक्स देशों के कृषि मंत्रियों की बैठक से जुड़ी तैयारियों, व्यवस्थाओं और एजेंडे पर मंथन किया जाएगा।
12-13 जून को होगा बड़ा आयोजन
इंदौर में 12 और 13 जून 2026 को ब्रिक्स देशों के कृषि मंत्रियों की अहम बैठक आयोजित होगी। इससे पहले 9 से 11 जून तक अधिकारियों के स्तर पर तकनीकी बैठकें होंगी। इस दौरान 11 देशों के प्रतिनिधि खाद्य सुरक्षा, टिकाऊ खेती, डिजिटल एग्रीकल्चर और तकनीकी सहयोग जैसे विषयों पर चर्चा करेंगे। इस बार सम्मेलन की थीम रेजिलिएंस, इनोवेशन, सहयोग और सतत विकास रखी गई है, जो वैश्विक कृषि चुनौतियों से निपटने के लिए साझा रणनीति बनाने पर केंद्रित होगी।
इन देशों की होगी भागीदारी
ब्रिक्स समूह में ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका के साथ इस बार मिस्र, इथियोपिया, ईरान, सऊदी अरब, यूएई और इंडोनेशिया भी शामिल होंगे। यह मंच उभरती अर्थव्यवस्थाओं के बीच कृषि व्यापार और निवेश को बढ़ाने में अहम भूमिका निभाएगा।
इंदौर को क्यों मिला मौका
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ही इस सम्मेलन के लिए इंदौर का नाम प्रस्तावित किया था। इसके बाद इस मेजबानी को अंतिम रूप दिया गया। अब राज्य और केंद्र मिलकर इसे सफल बनाने में जुटे हैं।
किसान हित पर भी नजर
बैठक के साथ-साथ राजनीतिक हलकों में यह चर्चा भी तेज है कि दोनों नेता किसान हितों को लेकर सक्रिय हैं। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जहां भावांतर योजना, गेहूं खरीदी पर बोनस, दिन में बिजली और किसान हेल्पलाइन जैसी पहलें शुरू की हैं, वहीं शिवराज सिंह चौहान भी देशभर में किसानों से संवाद और कृषि सुधारों को लेकर सक्रिय नजर आ रहे हैं।
ग्लोबल मंच पर इंदौर
यह सम्मेलन न सिर्फ इंदौर बल्कि मध्यप्रदेश के लिए भी बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। इससे शहर को अंतरराष्ट्रीय पहचान मिलने के साथ ही कृषि क्षेत्र में निवेश और नई तकनीकों के आदान-प्रदान के अवसर बढ़ेंगे।
संबंधित समाचार

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन

21 पर्यावरणीय समस्याओं की स्वतंत्र जांच की मांग:एशियाई विकास बैंक और विश्व बैंक को भेजा अभ्यावेदन

एयरपोर्ट पर लव जिहाद की शिकायत के बाद कार्रवाई:युवती समेत तीन को रोका; इस शहर जा रहे थे दो युवक

नो-एंट्री में नोट लेकर चल रहा एंट्री का खेल:डायल-112 को पैसे देकर घुसा लोडिंग वाहन; चालक ने कारोबारी को भी रिश्वत की पेशकश की

20 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए मिलावटखोरों पर की कार्रवाई:खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने कई प्रतिष्ठानों का किया निरीक्षण; जांच के लिए नमूने भोपाल भेजे

सीनियर सिटीजन कार्ड बनवाने का झांसा देकर रिटायर्ड प्रिंसिपल से लाखों की ठगी:बैंक अधिकारी बनकर किया वॉट्सएप वीडियो कॉल

न्यू गौरी नगर में रिमूवल कार्रवाई:एक दिन पहले रात के विरोध और हंगामे के बाद टला बुलडोजर एक्शन

वन विभाग के भ्रष्ट ससुर-दामाद की जोड़ी करती है सौदेबाजी:खुलासा फर्स्ट की खबर का असर

देखिए वीडियो, नदी में नाव पलटी:इतने बच्चों की मौत; मृतकों में एक ही परिवार की इतनी बच्चियां
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!