केस रफा-दफा करने के लिए 1500 रुपये की मांगी रिश्वत: कोटवार को लोकायुक्त टीम ने रंगेहाथ पकड़ा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, सिवनी।
जबलपुर लोकायुक्त की टीम ने सोमवार को सिवनी जिले की केवलारी तहसील अंतर्गत उगली उपतहसील कार्यालय में पदस्थ लिपिक (मूल पद कोटवार) कमलेश गनवीर को 1,500 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया।
पड़़ोसी से विवाद का था मामला
प्राप्त जानकारी के अनुसार केवलारी तहसील के ग्राम सुरेखाखुर्द निवासी रीना ठाकरे का अपने पड़ोसी से विवाद हो गया था। इस मामले में उगली थाना पुलिस ने आवेदिका एवं उसके परिजन के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 126(बी) एवं 135(3) के तहत कार्रवाई करते हुए इस्तगासा उपतहसील कार्यालय उगली में प्रस्तुत किया था।
तीन हजार रु. मांगे थे
इसी केस को खत्म करने के एवज में ग्राम पौड़ी का कोटवार कमलेश गनवीर, जो उप तहसील कार्यालय में लिपिक का काम संभालता है, ने आवेदिका से 3000 रुपये की रिश्वत की मांग की थी। इसकी शिकायत रीना ठाकरे ने जबलपुर लोकायुक्त एसपी कार्यालय में की थी।
लोकायुक्त टीम ने बनाई योजना
शिकायत के सत्यापन के बाद लोकायुक्त टीम ने सोमवार को जाल बिछाकर कार्रवाई की। इस दौरान आरोपी को 1,500 रुपये की रिश्वत की पहली किस्त लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया गया। लोकायुक्त पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
संबंधित समाचार

वीडियो देखिये, ई 20 पर सियासी घमासान:पटवारी के बयान पर भाजपा का पलटवार, कहा- जनता को गुमराह कर रही कांग्रेस

देखिए वीडियो, नशे में 30 जिंदगियों से खिलवाड़:चेकिंग में पकड़ाया वोल्वो ड्राइवर; पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा

नेपाल में फिर जलप्रलय का खतरा:18 किलोमीटर ऊपर बनी झील; चीन ने जारी की चेतावनी

‘वीरू’ की दोस्ती का निकला चौंकाने वाला सच:पहचान छिपाने; जबरदस्ती और वीडियो से ब्लैकमेलिंग का आरोप

पार्किंग का ताला काटकर लाखों की लाख की कार उड़ाई:एक आरोपी गिरफ्तार; दूसरा फरार

दुर्लभ केस में कमाल:दोनों किडनियों में था कैंसर; डॉक्टरों ने सिर्फ गांठें निकालीं और दोनों बचाईं

कार के डैशबोर्ड में छिपा था नशे का खेल:लिस्टेड गुंडा समेत तीन गिरफ्तार; पुलिस खंगाल रही नेटवर्क के तार

मोमोज के ठेले पर कहासुनी बनी खूनी वारदात:डिलीवरी बॉय की गोली मारकर हत्या; पुलिस जांच में जुटी

250 साल पुराना चमत्कार अब बड़े पर्दे पर:द कॉल ऑफ कचनेर की शहर में शूटिंग; नवंबर में रिलीज की तैयारी

राखियों से सजी कलाई:आशीर्वाद से बढ़ी ताकत; मंत्री ने 10 हजार बहनों संग मनाया रक्षाबंधन

बारिश आई तो बढ़ी मुसीबत:कीचड़ और जलभराव से परेशान रहवासी; कलेक्टर से लगाई गुहार

डिग्री मिलते ही शुरू हुई सपनों की उड़ान:700 विद्यार्थियों को डिग्री; मेधावियों को मिले गोल्ड मेडल

नेपाल की बाढ़ ने बढ़ाई चिंता:73 पावर प्रोजेक्ट कर्मचारी; कैलाश मानसरोवर गए समूह भी फंसे

मिल्क केक के नाम पर क्या बेच रहे थे:खाद्य विभाग ने मारा छापा; अमानक मिठाई जब्त कर मौके पर कराई नष्ट

गाड़ी फंसाकर रील बनाई तो भड़के एमआईसी सदस्य:बोले- निर्माणाधीन रोड पर नौटंकी नहीं; विकास में करें सहयोग

वीडियो देखिए, कलम-कैमरा छोड़ा संभाली ट्रैफिक की कमान:चौराहे पर जाम खुलवाकर दिया जिम्मेदारी का संदेश

थैला लेकर गांजा बेचने निकला, पुलिस ने दबोचा:16 किलो से ज्यादा माल; पिस्टल और कारतूस बरामद, आरोपी गिरफ्तार

जुलूस में क्या उड़ाया:चित्रों पर छिड़ा विवाद; पुलिस ने शुरू की जांच, दोनों पक्षों ने रखी अपनी बात

20 मिनट की उड़ान... फिर मौत का मंजर:हवा में डगमगाया ट्रेनिंग प्लेन; खेत में गिरकर चकनाचूर, पायलट-ट्रेनी की मौत

चीफ गेस्ट पर छात्रों का विरोध:विवि ने दीक्षांत समारोह किया रद्द; अब समारोह के बिना दी जाएंगी डिग्रियां
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!