आईपीएल सट्टा चलाते एक बुकी हुआ गिरफ्तार: कमीशन लेकर युवाओं को लगा रहा था लत
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में तेजी से फैल रहे ऑनलाइन आईपीएल सट्टे के नेटवर्क पर तिलक नगर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ऐसे सटोरिए को गिरफ्तार किया है। यह मोबाइल फोन के जरिए ऑनलाइन सट्टा आईडी बनाकर लोगों को आईपीएल मैचों पर दांव लगवा रहा था।
आरोपी खुद भी सट्टा खेल रहा था, और सट्टा आईडी बेचकर कमीशनखोरी का बड़ा खेल भी चला रहा था। पुलिस ने आरोपी के मोबाइल से लाखों रुपए के लेन-देन का हिसाब, ऑनलाइन बेटिंग से जुड़ी चैटिंग, ऑडियो रिकॉर्डिंग और सट्टा संचालन के डिजिटल सबूत जब्त किए हैं।
आईपीएल सीजन शुरू होते ही ऑनलाइन सट्टेबाज सक्रिय हो गए हैं। इसी बीच, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि स्कीम नंबर-140 स्थित मैदान के पास एक युवक मोबाइल फोन के माध्यम से ऑनलाइन सट्टा संचालित कर रहा है। सूचना मिलते ही टीआई मनीष लोधा ने टीम गठित की।
टीम ने घेराबंदी करते हुए दो संदिग्ध युवकों को पकड़कर पूछताछ की। इस दौरान एक युवक की गतिविधियां संदिग्ध पाई गईं। तलाशी लेने पर आरोपी राकेश सागर पिता कमलसिंह सागर (46) निवासी शालीमार पाम्स के पास से मोबाइल फोन मिला।
पुलिस ने इसकी जांच की तो उसमें आईपीएल मैचों पर ऑनलाइन सट्टा संचालन से जुड़े कई अहम सबूत मिले। पहले आरोपी पुलिसकर्मियों को गुमराह करने लगा। लेकिन उसकी चाल काम नहीं आई। टीम ने उसके मोबाइल में ‘Allpanelxch9.co/game’ नामक ऑनलाइन बेटिंग लिंक एक्टिव मिला।
जांच में सामने आया कि आरोपी ऑनलाइन सट्टा आईडी उपलब्ध कराता था और हर आईडी पर कमीशन लेकर कमाई करता था। आरोपी का काम नए लोगों को जोड़ना और उन्हें आईडी बांटकर मैचों पर दांव लगाने के लिए प्रेरित करना था।
पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि वह मैचों पर ऑनलाइन सट्टा खेलने और खिलाने का काम कर रहा था। उसने यह भी स्वीकार किया कि शुरुआत में वह खुद मैच के सट्टे में रुपए हार गया था, जिसके बाद नुकसान की भरपाई के लिए उसने कमीशन पर सट्टा आईडी बेचने का धंधा शुरू कर दिया।
आरोपी सोशल मीडिया और परिचितों के माध्यम से लोगों तक सट्टा आईडी पहुंचाता था और मैच के दौरान लाइव बेटिंग करवाई जाती थी।
संबंधित समाचार

टीआई पर BJP नेता का आरोप:बताया कांग्रेस का एजेंट; सस्पेंड करने की मांग, TI बोले- इस वजह से नाराजगी

दो किलोमीटर के फेर से परेशान रहवासी सड़कों पर उतरे:सिक्सलेन ने बढ़ाई सहूलियत या मुसीबत?

एएसआई पर हमला:कार पर फेंकी बोतल; विरोध किया तो हाथ में गड़ा दिए दांत

रुत आ गई रे, रुत छा गई रे..:इंदौर में सर्द हवाओं ने दी दस्तक; शिशिर की सिहरन से बदला शहर का मिजाज

आईटी पार्क चौराहे पर ट्रैफिक डायवर्ट:ब्रिज की स्लैब का काम; भारी वाहनों की आवाजाही पर भी रोक

अपराध से पहले अड्ड़ों पर पहुंचेगी पुलिस:एआई से अपराध रोकने की तैयारी; अगले महीने ट्रायल

इंदौर में अभी नलों में पानी लेकिन निगम को सताने लगी गर्मी की चिंता:300 बोरिंग और टैंकरों से तैयार किया जाएगा बैकअप

नींद हराम कर रखी है सोने ने:शादी-ब्याह की धूम प्रारंभ

बेटे को बचाने डैम में कूदे पिता की डूबने से मौत:मामा-भांजा लापता; दो दिन पहले हुई थी बेटी की शादी

टवेरा के बॉटल होल्डर में छिपाई थी एमडी:कार में बाइक भी मिली

8 बदमाशों को शहर से बाहर खदेड़ा:6 पर कसा शिकंजा; लगातार दे रहे थे अपराध को अंजाम

कलेक्टर-कमिश्नर के साथ मंथन करेंगे मुख्यमंत्री:नवाचारों पर होगी चर्चा; 10 मिनट में देना होगा काम का हिसाब

फ्लाईओवर सिटी बनता उज्जैन:विकास की रफ्तार तेज; लेकिन व्यवस्थाओं की परीक्षा बाकी

परिसीमन बिल को लेकर राजनीतिक हलचल तेज:स्टालिन को मनाने चेन्नई पहुंचे विपक्षी नेता; राहुल को गांधी गले लगाया

रैपिडो चालक की अश्लीलता पर महिलाओं ने जताया विरोध:भोपाल की घटना से आक्रोश

महापौर ने किया निरीक्षण:प्रदूषण फैलाने वाली फैक्ट्रियों पर भी नजर

प्रदेश के 55 लाख स्कूली बच्चों के लिए खुशखबरी:इस दिन मिलेगी गणवेश की राशि; मुख्यमंत्री करेंगे बैंक खातों में अंतरित

नाले में गंदा पानी छोड़ने वाली 4 फैक्ट्रियों पर निगम की कार्रवाई:3.60 लाख का लगाया दंड; आउटलेट पाइप भी कराए बंद

खड़े हनुमान मंदिर के समर्थन में युवा कांग्रेस का हवन:प्रशासन को सद्बुद्धि देने की प्रार्थना

सरस्वती नदी में बहाया फैक्ट्री का गंदा पानी:टीएम एंटरप्राइजेस का कारनामा; 40 हजार का जुर्माना कर निगम ने निभाई जिम्मेदारी!
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!