डैम में मिले दो दोस्तों के शव: 2 दिन पहले घर से घूमने निकले थे; जांच में जुटी पुलिस
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, ग्वालियर।
तिघरा डैम में दो दोस्तों के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। दोनों युवक दो दिन पहले घर से घूमने जाने की बात कहकर निकले थे, लेकिन वापस नहीं लौटे। परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस उनकी तलाश कर रही थी।
दोनों आपस में घनिष्ठ मित्र थे
सोमवार को दोनों के शव डैम के ओवरफ्लो क्षेत्र से बरामद किए गए। मृतकों की पहचान 25 वर्षीय मोहित रजक और 24 वर्षीय अभिषेक सागर के रूप में हुई है। दोनों लाल कुआं का पूरा कला, सैयद तारागंज क्षेत्र के रहने वाले थे और मजदूरी का काम करते थे। बताया जा रहा है कि दोनों आपस में घनिष्ठ मित्र थे।
घूमने जाने की बात कहकर निकले थे
परिजनों के मुताबिक, युवक दो दिन पहले घर से घूमने जाने की बात कहकर निकले थे, लेकिन देर रात तक घर नहीं लौटे। काफी तलाश के बाद भी जब कोई जानकारी नहीं मिली तो रविवार शाम जनकगंज थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई।
डैम के गेट के पास बाइक और कपड़े मिले
इसी दौरान स्थानीय लोगों ने तिघरा डैम के गेट के पास एक बाइक और कुछ कपड़े पड़े होने की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की तो वहां खड़ी होंडा शाइन बाइक अभिषेक सागर की निकली। बाइक और कपड़े मिलने के बाद अनहोनी की आशंका गहरा गई।
दोनों युवकों के शव निकाले
अंधेरा होने के कारण रविवार रात सर्च ऑपरेशन रोकना पड़ा। सोमवार दोपहर पुलिस और स्थानीय गोताखोरों ने दोबारा अभियान चलाया। काफी मशक्कत के बाद दोनों युवकों के शव डैम के पानी से बाहर निकाले गए।
जांच शुरू
घटना की खबर मिलते ही परिजन और स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
संबंधित समाचार

टीआई पर BJP नेता का आरोप:बताया कांग्रेस का एजेंट; सस्पेंड करने की मांग, TI बोले- इस वजह से नाराजगी

दो किलोमीटर के फेर से परेशान रहवासी सड़कों पर उतरे:सिक्सलेन ने बढ़ाई सहूलियत या मुसीबत?

एएसआई पर हमला:कार पर फेंकी बोतल; विरोध किया तो हाथ में गड़ा दिए दांत

रुत आ गई रे, रुत छा गई रे..:इंदौर में सर्द हवाओं ने दी दस्तक; शिशिर की सिहरन से बदला शहर का मिजाज

आईटी पार्क चौराहे पर ट्रैफिक डायवर्ट:ब्रिज की स्लैब का काम; भारी वाहनों की आवाजाही पर भी रोक

अपराध से पहले अड्ड़ों पर पहुंचेगी पुलिस:एआई से अपराध रोकने की तैयारी; अगले महीने ट्रायल

इंदौर में अभी नलों में पानी लेकिन निगम को सताने लगी गर्मी की चिंता:300 बोरिंग और टैंकरों से तैयार किया जाएगा बैकअप

नींद हराम कर रखी है सोने ने:शादी-ब्याह की धूम प्रारंभ

बेटे को बचाने डैम में कूदे पिता की डूबने से मौत:मामा-भांजा लापता; दो दिन पहले हुई थी बेटी की शादी

टवेरा के बॉटल होल्डर में छिपाई थी एमडी:कार में बाइक भी मिली

8 बदमाशों को शहर से बाहर खदेड़ा:6 पर कसा शिकंजा; लगातार दे रहे थे अपराध को अंजाम

कलेक्टर-कमिश्नर के साथ मंथन करेंगे मुख्यमंत्री:नवाचारों पर होगी चर्चा; 10 मिनट में देना होगा काम का हिसाब

फ्लाईओवर सिटी बनता उज्जैन:विकास की रफ्तार तेज; लेकिन व्यवस्थाओं की परीक्षा बाकी

परिसीमन बिल को लेकर राजनीतिक हलचल तेज:स्टालिन को मनाने चेन्नई पहुंचे विपक्षी नेता; राहुल को गांधी गले लगाया

रैपिडो चालक की अश्लीलता पर महिलाओं ने जताया विरोध:भोपाल की घटना से आक्रोश

महापौर ने किया निरीक्षण:प्रदूषण फैलाने वाली फैक्ट्रियों पर भी नजर

प्रदेश के 55 लाख स्कूली बच्चों के लिए खुशखबरी:इस दिन मिलेगी गणवेश की राशि; मुख्यमंत्री करेंगे बैंक खातों में अंतरित

नाले में गंदा पानी छोड़ने वाली 4 फैक्ट्रियों पर निगम की कार्रवाई:3.60 लाख का लगाया दंड; आउटलेट पाइप भी कराए बंद

खड़े हनुमान मंदिर के समर्थन में युवा कांग्रेस का हवन:प्रशासन को सद्बुद्धि देने की प्रार्थना

सरस्वती नदी में बहाया फैक्ट्री का गंदा पानी:टीएम एंटरप्राइजेस का कारनामा; 40 हजार का जुर्माना कर निगम ने निभाई जिम्मेदारी!
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!