दो दिन से लापता मासूम भाइयों के शव कुएं में मिले: स्कूल से लौटते समय परिचित युवक ले गया था साथ; इलाके में फैली सनसनी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, छतरपुर।
दो दिन से लापता चल रहे दो मासूम भाइयों के शव रविवार शाम पुरवा बम्होरी गांव में एक कुएं में मिले। मृतकों की पहचान कृषि उपज मंडी के पीछे रहने वाले निरपत सिंह यादव के बेटे सचिन यादव (11) और प्रेम यादव (9) के रूप में हुई है।
इलाके में फैली सनसनी
दोनों बच्चे क्लाइमेक्स इंग्लिश स्कूल में पढ़ते थे। शव मिलने की सूचना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं स्थानीय लोगों में घटना को लेकर आक्रोश है।
स्कूल से लौटते समय साथ ले जाने का आरोप
परिजनों के मुताबिक दोनों भाई स्कूल से घर लौट रहे थे। इसी दौरान उनके पूर्व परिचित बालेंद्र सिंह ने कथित तौर पर बच्चों को खिलाने के बहाने अपने साथ ले लिया। आरोप है कि बालेंद्र दोनों बच्चों को अपने गांव ले गया और वहां उनकी हत्या करने के बाद शव कुएं में फेंक दिए।
हालांकि, हत्या के आरोपों की पुष्टि जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही होगी।
दो दिन तक चलता रहा सर्च ऑपरेशन
बच्चों के घर नहीं लौटने पर उनकी मां संगीता यादव ने लवकुशनगर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ अपहरण सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर बच्चों की तलाश शुरू की।
दोनों भाइयों को खोजने के लिए पुलिस की कई टीमें लगाई गई थीं। अलग-अलग स्थानों पर तलाश और पूछताछ के बाद रविवार शाम पुरवा बम्होरी गांव के एक कुएं में दोनों बच्चों के शव मिलने की सूचना मिली।
आरोपी पर इनाम घोषित, तलाश में जुटी पुलिस
मामले में पुलिस ने बालेंद्र सिंह की तलाश तेज कर दी है। पुलिस की ओर से आरोपी पर इनाम घोषित किया गया है। उसकी गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। पुलिस ने लोगों से आरोपी के बारे में सूचना देने की अपील की है और सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखने की बात कही है।
क्षेत्र में शोक और आक्रोश
दो मासूम भाइयों की मौत की खबर फैलते ही इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है। स्थानीय लोगों ने पुलिस से आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
फिलहाल पुलिस शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही घटना की पूरी परिस्थितियों और आरोपी की भूमिका की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट होगी।
संबंधित समाचार

वर्षों पुरानी सब्जी मंडी पर चला निगम का डंडा:सड़क पर हंगामा; नेता प्रतिपक्ष को पुलिस ने हटाया

चरस तस्करी का कोडवर्ड था काला सोना:ग्राहक पूछते थे- सेठ माल है क्या; 122 ग्राम चरस के साथ नशे का सौदागर गिरफ्तार

दोहरे हत्याकांड में सनसनीखेज खुलासा:बहन के नाम 25 लाख का प्लॉट खरीदने से नाराज था बेटा; अब पिता और बहन की हत्या का संदिग्ध, पूछताछ में सामने आई संपत्ति विवाद की कहानी

जहरीली शराब से दो मौतों के बाद प्रशासन का एक्शन:अवैध ठिकानों पर ताबड़तोड़ दबिश; गांवों से लेकर ढाबों तक की तलाशी

पुलिस थाने के पास दो शोरूम में सेंधमारी:चार महीने बाद पकड़ाए मोबाइल चोर; चोरी के मोबाइल और गिरोह के बाकी सदस्यों की तलाश

सिंधिया को अतिथि शिक्षकों ने याद दिलाया छह साल पुराना वादा:बोले- नौकरी करते-करते बाल सफेद हो गए, 'महाराज, अब तो जवाब दीजिए'

दोस्तों के साथ घूमने निकले छात्र की मौत:घाटी पर फिसलकर डिवाइडर से टकराई बुलेट; महिला मित्र भी घायल

बेट्री चोर गिरोह पकड़ा:रात में पार्किंग से उड़ाते थे ई-रिक्शा; 15 चोरी कबूली, 13 लाख का माल जब्त

देखिये वीडियो, पंचतत्व में विलीन हुई मुख्यमंत्री की मां:चिता को एकटक निहारते रहे सीएम; नम आंखों से दी अंतिम विदाई, छोटे बेटे ने दी मुखाग्नि

महाकाल दर्शन के लिए निकले युवक की इंदौर में संदिग्ध मौत:नरबलि की आशंका से सनसनी

मोक्षदायिनी नदी की शुद्धि के लिए संतों ने उठाया बीड़ा:श्रद्धालुओं से नदी में दीपक नहीं प्रवाहित करने की अपील

बेरहम बेटे ने पिता और बहन को उतारा मौत के घाट:नाले से मिला पिता का शव तो तालाबंद कमरे में बेटी की लाश

सवाल है कि इंदौर शिखर से लुढ़का क्यों?

पीएम स्वनिधि योजना में प्रदेश देश में अव्वल:इतने लाख से अधिक स्ट्रीट वेंडर्स को मिला योजना का लाभ

चातुर्मास में 16 करोड़ की बोली से चर्चा में आए बिल्डर:अब ऑफिस पर चली गोलियां; पहले भी मिली थी धमकी

मिलियन-प्लस शहरों की श्रेणी में रहा अव्वल:पीएम स्वनिधि में देश में नंबर-1

गैस विस्फोट ने युवती की जिंदगी पर छोड़े गहरे जख्म:अब हाई कोर्ट के आदेश पर होगी दिव्यांगता की जांच; रिपोर्ट के आधार पर उठेगा मुआवजे का मुद्दा, इलाज के लिए एयरलिफ्ट कर भेजा गया था अहमदाबाद

सरकारी स्कूल में तीसरी की छात्रा पर गिरी दीवार:कलेक्टर ने दिए जांच के निर्देश

सोना-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट:सप्ताहभर में हुआ यह हाल; डॉलर की मजबूती और मुनाफावसूली से सराफा बाजार पर दबाव

फर्जी सिम नेटवर्क का खुलासा:100 केस दर्ज; 80 आरोपी गिरफ्तार, ये लोग भी जांच के घेरे में
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!