पानी भरने को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष: डंडे और पत्थर चले; दो लोग घायल
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
सिमराल थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चिखली में मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। सरकारी बोरिंग से पानी भरने की बात को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए और देखते ही देखते मामला खूनी संघर्ष में बदल गया।
मामूली बात पर बढ़ा विवाद
घटना बीती शाम की है, जब गांव के लोग सरकारी बोरिंग पर पानी भरने पहुंचे थे। इसी दौरान पानी भरने की बारी को लेकर कहासुनी शुरू हुई, जो जल्द ही गाली-गलौज और फिर मारपीट में बदल गई।
दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लगाए आरोप
पहले पक्ष के फरियादी छोटेलाल (पिता हरिनारायण, निवासी चिखली) ने आरोप लगाया कि बाबूलाल गावर और उसके बेटे दिनेश ने पहले गाली-गलौज की। विरोध करने पर बाबूलाल ने पत्थर से हमला किया, जबकि दिनेश ने डंडे से वार किया, जिससे छोटेलाल के सिर और पैर में गंभीर चोटें आईं।
वहीं दूसरे पक्ष के बाबूलाल का कहना है कि वह शांतिपूर्वक पानी भर रहा था, तभी छोटेलाल ने विवाद शुरू किया और गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर छोटेलाल ने पत्थर उठाकर उसके सिर पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
पुलिस ने दर्ज किए क्रॉस केस
मामले की गंभीरता को देखते हुए सिमराल पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर क्रॉस केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मारपीट और जानबूझकर चोट पहुंचाने की धाराओं में प्रकरण कायम कर जांच शुरू कर दी है।
गांव में तनाव, पुलिस सतर्क
घटना के बाद गांव में कुछ समय के लिए तनाव की स्थिति बनी रही। हालांकि पुलिस की सक्रियता के चलते स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है। पुलिस का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित समाचार

शिकायत के 14 महीने बाद भी रास्ता बंद:आखिर कब होगी कार्रवाई

कलेक्टर का एक्शन:स्वामित्व योजना में लापरवाही पर की बड़ी कार्रवाई; 7 प्रोबेशनर पटवारियों की सेवा समाप्त

सांई मंदिर के पीछे अवैध निर्माण पर नगर निगम ने की कार्रवाई:भारी पुलिस बल और रिमूवल अमले की मौजूदगी में अतिक्रमण ध्वस्त

INDIA ब्लॉक की बैठक के बाद विपक्ष का हमला:राहुल गांधी बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा हमारा मिशन

मेसर्स कृष्णा एंटरप्राइजेस पर पड़ा छापा 46 ड्रम:लोडिंग वाहन और टैंकर किए जब्त

फ्लैट की रजिस्ट्री-लोन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:दोस्त के खिलाफ FIR दर्ज

न्यायालय के आदेश की आड़ में बेदखली पीड़ित परिवार का सड़क पर बिखेरा सामान

2013 से ट्रैफिक पुलिस बल की कमी:अब तक क्या किया? हाईकोर्ट ने प्रशासन से मांगा जवाब

मां चंद्रघंटा का संदेश:सौम्यता और शौर्य का संतुलन ही बनाता है मजबूत व्यक्तित्व

दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को संबल:कमिश्नर ने 2 नव आरक्षकों सहित 6 अनुसचिवीय कर्मचारियों को सौंपे नियुक्ति प्रमाण पत्र

भक्ति रस में रमा शहर:मां की आराधना और गरबों की धूम का उत्सव

खुलासा फर्स्ट के आंगन में महाप्रसादी का वितरण जारी:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

प्रॉपर्टी टैक्स के साथ लगेगा इतने प्रतिशत फायर सेस:टैक्स से छूट वाली संपत्तियों को राहत; नए नियमों में स्वयंसेवकों की भर्ती

मंत्रि-परिषद ने पारित किया ‘विकसित मध्य प्रदेश’ का संकल्प:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक

आदिवासियों के मकान तोड़े जाने के मामले ने पकड़ा तूल:कार्तिकेय सिंह चौहान ने अधिकारियों को दी ये चेतावनी

पिटती पुलिस टूटता मनोबल:खादी के लिए खाकी के हाथ काटने में जल्दबाजी आखिर क्यों

मंदिर की दानपेटी तोड़कर नकदी और चांदी के सिक्के चोरी:बदमाशों ने दो घरों को भी बनाया निशाना

एचआईवी के इतने नए मामले:इस मेडिकल कॉलेज में मिले सबसे ज्यादा संक्रमित; इतने मरीज एआरटी से दूर

बिना नंबर की फॉर्च्यूनर ने बुझा दिया एक घर का चिराग:बाइक को मारी टक्कर, मैकेनिक की हुई मौत; दो नाबालिग साथी हुए गंभीर घायल

इस पूर्व मंत्री ने किसको को दी नसीहत:बोले; ‘ऐसा भी क्या काम, जो जमीर बेचकर करना पड़े’ पद से इस्तीफा देकर साथ आइए, दोनों मिलकर सड़क पर लड़ेंगे जनता की लड़ाई
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!