घरेलू विवाद में हमला: पिता ने बेटे और पत्नी पर चाकू से किया वार; वारदात सीसीटीवी में हुई कैद
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के खजराना इलाके में घरेलू विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। एक व्यक्ति ने अपने ही बेटे और पत्नी पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे दोनों घायल हो गए। घटना गुरुवार सुबह की बताई जा रही है, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
जाहिद ने अचानक चाकू से हमला कर दिया
पुलिस के मुताबिक, 22 वर्षीय साजिद खान पर उसके पिता जाहिद ने अचानक चाकू से हमला कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंची पत्नी शमा भी हमले में घायल हो गईं।
चल रहा था पारिवारिक विवाद
जानकारी के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से साजिद और उसके पिता जाहिद के बीच पारिवारिक विवाद चल रहा था। गुरुवार सुबह जब साजिद घर में सो रहा था, तभी जाहिद ने उस पर हमला कर दिया।
पैर में गंभीर चोट आई
हमले में साजिद के पैर में गंभीर चोट आई, जबकि उसकी मां शमा के हाथ में चोट लगी है।घटना के बाद परिचित दोनों घायलों को इलाज के लिए एमवाय अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उनका इलाज जारी है।
आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी जाहिद के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है। पुलिस ने जांच के लिए फुटेज अपने कब्जे में ले लिया है।
संबंधित समाचार

चर्चित अभि तोमर हत्याकांड की आग भिंड तक जा पहुंची:इंदौर की गैंगवार का बदला लेने चली गोलियां

शौक पूरे करने के लिए करता था चोरी:दो ऑटो किए बरामद; रात के अंधेरे में उड़ाता था वाहन, पुलिस ने किया गिरफ्तार

सिंहस्थ की जमीन से हटाया अतिक्रमण:20 अवैध मकान ध्वस्त 3 हेक्टेयर जमीन को कब्जा मुक्त; पुलिस बल की मौजूदगी में अभियान चलाया

इस अधिकारी ने बढ़ाया देवी अहिल्या की नगरी का गौरव:ओडिशा के राज्यपाल की एडीसी बनी; ऐसा करने वाली पहली महिला ऑफिसर भी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!