चोइथराम मंडी में खूनी हमला: शराब के लिए रुपए नहीं दिए तो बरसाए चाकू; चार घायल, दो की हालत गंभीर
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर की सबसे बड़ी फल-सब्जी मंडी चोइथराम में कल देर रात बदमाशों ने खुलेआम खूनी वारदात को अंजाम देकर दहशत फैला दी।
शराब पीने के लिए रुपए मांगने पर विवाद इतना बढ़ा कि तीन से ज्यादा बदमाशों ने मंडी कर्मचारियों पर चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।
हमले में चार कर्मचारी घायल हो गए, जिनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद मंडी परिसर में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया।
राजेंद्र नगर थाना पुलिस के मुताबिक घायल कर्मचारियों की पहचान अरुण पिता राजू निवासी राजा रानी नगर, सुनील पिता बाबूलाल, रंजीत पिता रामगणेश और सूरज पिता बाबूलाल के रूप में हुई है।
सभी कर्मचारी चोइथराम मंडी स्थित दुकान नंबर-1 पर काम करते हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार देर रात मंडी में फलों से भरे वाहन खाली कराने के बाद सभी कर्मचारी अपने घर लौट रहे थे।
इसी दौरान मंडी गेट के पास सार्वजनिक शौचालय के नजदीक अंधेरे में बैठे कुछ बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। बदमाश शराब पीने के लिए रुपए मांगने लगे। कर्मचारियों ने विरोध किया तो विवाद शुरू हो गया।
बताया जा रहा है कि सुनील ने रुपए देने से इनकार किया तो एक बदमाश ने चाकू निकालकर उस पर हमला कर दिया। साथी को बचाने पहुंचे अन्य कर्मचारियों पर भी आरोपियों ने ताबड़तोड़ वार किए। अचानक हुए हमले से मंडी क्षेत्र में भगदड़ जैसे हालात बन गए। खून से लथपथ कर्मचारी सड़क पर गिर पड़े, जिन्हें आसपास मौजूद लोगों ने अस्पताल पहुंचाया।
आरोपियों की तलाश में पुलिस
सूचना मिलते ही राजेंद्र नगर थाना पुलिस ने क्षेत्र की घेराबंदी कर जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में हमला करने वाले बदमाश अहिरखेड़ी क्षेत्र के रहने वाले हैं और मंडी इलाके में पहले भी लूटपाट, मारपीट और जबरन वसूली जैसी गतिविधियों में शामिल रहे हैं। पुलिस ने कुछ संदिग्धों की पहचान कर ली है और संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।
वहीं मंडी व्यापारियों और कर्मचारियों में घटना को लेकर भारी नाराजगी है। इस मामले में पुुलिस का कहना है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
संबंधित समाचार

पांच दिन से लापता वकील का शव रेलवे ट्रैक पर मिला:एक्टिवा की डिग्गी में मिला था मोबाइल; तलाश कर रही थी पुलिस

देखिये वीडियो, खुदाई के दौरान गैस पाइपलाइन हुई लीकेज:तेज प्रेशर से हुआ रिसाव; रहवासियों में मचा हड़कंप, इसी गली में पहले भी हो चुका है हादसा

सोनम वांगचुक का सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम:प्रदर्शनकारियों की रिहाई नहीं हुई तो करेंगे अनशन

हजारों महिलाओं ने किया सीएम हाउस कूच:मंत्री के बंगले के सामने घंटों बैठी रही; 10 नवंबर तक का दिया अल्टीमेटम

कम बारिश से जलसंकट का खतरा:पानी बचाने महापौर पुष्पमित्र भार्गव की शहरवासियों से अपील

देखिए वीडियो, प्रदर्शन को लेकर पीसीसी चीफ का पीएम पर हमला:बोले; विरोध को जितना दबाएंगे, उतनी ताकत से उठेगी आवाज

गुलाब जामुन फैक्ट्री और मामाजी गृह उद्योग सील:त्योहारों से पहले मिलावटखोरों पर खाद्य सुरक्षा विभाग सख्त शिकंजा, कई रेस्टोरेंट पर छापे

व्यवस्था..क्रिकेट मैच के लिए बदलेगा ट्रैफिक:तीन रास्ते रहेंगे बंद

देखिए वीडियो, सफाई कर्मचारियों की हड़ताल को कांग्रेस का समर्थन:ये नेता बोले; मांगों के साथ खड़ी है पार्टी, सरकार पर लगाया अनदेखी का आरोप

जंतर-मंतर नहीं पहुंच पाए प्रदर्शनकारी:शीर्ष नेता हिरासत में; 3000 समर्थक पकड़े गए, 38 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात

कांग्रेस ने पटाखा दुकानों के किराए का भी मांगा हिसाब:राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए 14 लाख शुल्क वसूली और भाजपा के कार्यक्रम को छूट देने पर उठाए सवाल

गोवंश वध के मामले में इतने आरोपी गिरफ्तार:वारदात में इस्तेमाल बाइक जब्त; कलेक्टर और एसपी ने दिए थे जांच के निर्देश

350 करोड़ की बेशकीमती जमीन का मामला:भूमाफिया के पक्ष में आया फैसला; प्रशासन की भूमिका पर सवाल

अवैध वसूली करने वाले 4 वनकर्मी सस्पेंड:रेंज में कर दिया लाइन अटैच

इस शहर के लिए शुरू होगी सीधी उड़ान:डेढ़ घंटे में पूरा होगा सफर; विंटर शेड्यूल में शुरू होगी विमान सेवा

पूछेंगे एसआईआर के समय फॉर्म जमा क्यों नहीं किया:आज से बीएलओ जाएंगे घर-घर

लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई:इतने परिवीक्षाधीन पटवारियों की सेवा समाप्त; इतने निलंबित

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिया कानूनी झंझटों से बचाने का भरोसा:स्वामित्व योजना में पूरा सहयोग करेंगे पटवारी

सड़कों पर कीलें लगाकर कॉकरोचों को रोक लिया:सड़कों पर कीलें लगाकर कॉकरोचों को रोक लिया

भीषण सड़क हादसा:बेकाबू बस ने तीन छात्राओं को कुचला; दो की मौत, एक गंभीर, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!