ब्लड बैंक में घोटाला: प्रोत्साहन के नाम पर बांट दिए 43.91 लाख रुपए; 9 साल से चल रहा था खेल
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, मंदसौर।
स्थित जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में लाखों रुपए के वित्तीय अनियमितता का मामला सामने आया है। यहां 35 डॉक्टरों और 26 कर्मचारियों ने कथित तौर पर “प्रोत्साहन राशि” के नाम पर 43.91 लाख रुपए आपस में बांट लिए। हैरानी की बात यह है कि यह सिलसिला अप्रैल 2016 से जनवरी 2025 तक लगातार चलता रहा।
नियम कुछ और, वसूली कुछ और
निजी अस्पतालों में भर्ती मरीजों को जरूरत पड़ने पर ब्लड बैंक से रक्त लेने के लिए 1050 रुपए प्रति यूनिट और डोनर देना अनिवार्य है। नियमानुसार यह पूरी राशि रोगी कल्याण समिति (रोकस) में जमा होनी चाहिए थी, लेकिन जांच में सामने आया कि केवल 750 रुपए ही जमा किए गए, जबकि शेष 300 रुपए प्रति यूनिट को “प्रोत्साहन” बताकर डॉक्टरों और कर्मचारियों में बांट दिया गया।
14,639 यूनिट रक्त से आया 1.53 करोड़
पड़ताल में सामने आया कि करीब 9 साल की अवधि में 14,639 यूनिट रक्त के बदले 1.53 करोड़ रुपए प्राप्त हुए। इसमें से 43.91 लाख रुपए का कथित तौर पर बंदरबांट किया गया। इस मामले में तत्कालीन सिविल सर्जन डॉ. एके मिश्रा और डॉ. डीके शर्मा के नाम भी सामने आए हैं। आरोप है कि दोनों ने अपने बेटे-बेटी के खातों में कुल 13.70 लाख रुपए का भुगतान करवाया।
ऐसे शुरू हुआ ‘प्रोत्साहन’ मॉडल
बताया गया कि वर्ष 2016 में तत्कालीन ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. सौरभ मंडवारिया ने प्रोत्साहन राशि का प्रस्ताव तैयार किया। इसके बाद तत्कालीन सीएस डॉ. एके मिश्रा ने नोटशीट बनाकर एड्स कंट्रोल के एक पुराने पत्र का हवाला देते हुए तत्कालीन कलेक्टर स्वतंत्र कुमार सिंह से वेतन मद के नाम पर स्वीकृति ले ली।
इसके तहत ब्लड बैंक प्रभारी को 150, टेक्नीशियन को 100 और असिस्टेंट को 50 रुपए प्रति यूनिट दिए जाने लगे। मामला उजागर होते ही यह भुगतान बंद कर दिया गया।
एक-दूसरे पर जिम्मेदारी डालने का दौर
पूर्व सिविल सर्जन जहां ब्लड बैंक से आए प्रस्तावों की बात कह रहे हैं, वहीं ब्लड बैंक प्रभारी का कहना है कि निजी चिकित्सकों की मांग के बाद प्रस्ताव भेजा गया था और कर्मचारियों की कमी के चलते मौजूदा स्टाफ को ही यह राशि दी गई। डॉक्टरों और टेक्नीशियनों का दावा है कि उन्हें नियमों की जानकारी नहीं थी और यह भुगतान वरिष्ठ अधिकारियों की मंजूरी से हुआ।
प्रशासन ने मानी गड़बड़ी
मामले पर डॉ. जीएस चौहान ने साफ कहा कि वेतन पाने वाले कर्मचारियों को किसी भी तरह की प्रोत्साहन राशि देने का कोई प्रावधान नहीं है। इस राशि से अतिरिक्त स्टाफ रखकर सेवाएं बेहतर की जा सकती थीं। वहीं मंदसौर कलेक्टर अदिति गर्ग ने कहा कि संबंधित लोगों पर कार्रवाई प्रस्तावित की गई है और भविष्य में ऐसी स्थिति न बने, इसके लिए पूरी व्यवस्था में बदलाव किया जा रहा है।
कार्रवाई की तैयारी
प्रशासनिक स्तर पर रिकवरी की प्रक्रिया और जिम्मेदारों पर कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। जांच के बाद तय होगा कि यह लापरवाही थी या सुनियोजित वित्तीय अनियमितता।
संबंधित समाचार

जालसाज गौरव राठौर की ठगी के और शिकार भी आए सामने:पुलिस की जनसुनवाई में शिकायत- प्लॉट दिलाने के नाम पर ठगा रुपए लौटाने का दबाव बनाने पर देता था आत्महत्या की धमकी

बेटी को सीने से लगाकर ट्रेन के आगे कूदी मां:दोनों की मौत; आत्महत्या के कारणों की जांच जारी

कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का दमदार पंच:बॉक्सिंग में नौै मेडल पक्के; तजिंदर-समरदीप पहुंचे शॉटपुट के फाइनल में

मुजरा पार्टियां करवाता है रॉनी का सट्टेबाज साथी:रिमांड में लल्ला चौहान से पूछताछ जारी

वीडियो देखिए, बस के सामने ढाल बनकर खड़ी हुईं एडिशनल कमिश्नर:किसान आंदोलन के प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोका

बदमाशों का निकाला जुलूस:पुलिस ने घटनास्थल पर कराया सीन रीक्रिएशन; मारपीट में इस्तेमाल लोहे का पलटा बरामद

10 क्विंटल संदिग्ध देशी घी जब्त:₹5.50 लाख का स्टॉक सीज; बिना लाइसेंस चल रही थी दुकान

किसान आंदोलन उग्र:शिवराज के घर पर घेराव; पुलिस से झड़प, सीएम हाउस कूच की चेतावनी, मंत्रालय में मंत्रियों से वार्ता जारी

धक्का-मुक्की के सबूत नहीं मिले:एमपी-एमएलए कोर्ट ने पूर्व विधायक समेत आठ को किया बरी

सफाईकर्मियों की भूख हड़ताल 12 दिन से जारी:मंत्री निवास का घेराव करने निकले कर्मचारियों को पुलिस ने रोका

बिल्डरों पर कोर्ट की सख्ती:गिरफ्तारी वारंट हुआ जारी; इस वजह से लिया एक्शन

ओबीसी आरक्षण पर हाईकोर्ट में बड़ा मंथन:इंदिरा साहनी फैसले; 50% सीमा और जाति व्यवस्था पर हुई अहम बहस

रीगल पर आंदोलन, एमआईसी की मध्यस्थता भी हो गई विफल:निगम का आधिकारिक प्रस्ताव वाल्मीकि सेना ने नकारा

इस देश में फिर बढ़े कोरोना के मामले:79 हजार नए मरीज मिले; जानिए भारत को कितना है खतरा

जिला प्रशासन का बड़ा नवाचार:गांव-गांव पहुंच रहे राजस्व शिविर; मौके पर सैकड़ों मामलों का निराकरण

खराब मौसम से इंडिगो फ्लाइट की लैंडिंग टली:44 मिनट तक आसमान में चक्कर काटने के बाद सुरक्षित उतरा विमान

वीडियो देखिये, 36 दिन के आंदोलन के बाद घर लौटे सीजेपी के संस्थापक:बोले- कानून बनाने से स्थिति नहीं बदलेगी, जब तक सरकार की मंशा नहीं बदलती

गल्ला व्यापारी पर जानलेवा हमला:2 नकाबपोशों ने की फायरिंग; रास्ता पूछने के बहाने मारी गोली

वीडियो देखिये, राहुल के आरोपों पर BJP का पलटवार:संबित पात्रा बोले- छात्रों पर गोली नहीं चली; पेपर लीक कानून हुआ और सख्त

घरेलू विवाद में पति बना हैवान:सो रही पत्नी पर कुल्हाड़ी से किया हमला; बचाने पहुंचा बेटा भी हुआ घायल
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!