खबर
Top News

आपदा में अवसर खोज रहे भाजपाई: कई घरों से लिए नल कनेक्शन के 3150 रु: न रसीद दी और न पानी आया

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

27 मई 2026, 1:35 pm
शेयर करें:
आपदा में अवसर खोज रहे भाजपाई

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
भीषण जलसंकट के दौर में भाजपा के नेता अपनी जेबें भरने के लिए अवसर खोज रहे हैं। मामला वार्ड-46 स्थित रुस्तम का बगीचा का है, जहां के भाजपा नेता भूपेंद्र बघेल ने कई घरों से नल कनेक्शन के नाम पर 3150 रुपए लिए और पाइप लाइन से कनेक्शन भी करवाए, लेकिन नलों में पानी नहीं आया।

इसे लेकर परेशान रहवासी अफसरों से लेकर नेताओं तक गुहार लगा चुके, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही।

रुस्तम का बगीचा बेहद पिछड़ी बस्ती है, जो मालवा मिल चौराहा के समीप स्थित है। यहां मजदूर वर्ग के लोग बहुतायत में हैं, जिनके लिए 3150 रुपए जुटाना भी कम मुसीबतभरा नहीं था।

पार्षद शैफू वर्मा ने बताया उन्होंने लोगों से कहा था कि वे पंचम की फैल जोन पर जाएं और 1150 रुपए देकर नया नल कनेक्शन लें, लेकिन लोगों को सात माह पूर्व क्षेत्र के भाजपा नेता भूपेंद्र बघेल ने बरगलाया और खुद कनेक्शन करवाने की बात कहकर हर घर से 3150 रुपए लिए।

उसने पाइप लाइन से नल कनेक्शन तो करवाया, लेकिन उसमें पानी नहीं आया, क्योंकि लाइन टंकी से नहीं जोड़ी गई। किसी ने मजदूरी से पैसा बचाया, किसी ने उधार लिया, तो किसी ने बच्चों की जरूरतें रोककर यह सोचकर पैसे दिए कि अब घर में पानी आएगा और वर्षों पुरानी परेशानी खत्म होगी, लेकिन हुआ उलटा।

पाइप लाइन बिछ गई, नल भी लग गए, फोटो भी खिंच गए, लेकिन पानी आज तक नहीं आया। सात महीने बीत चुके हैं और हालात ऐसे हैं कि महिलाएं सुबह से बाल्टी और डिब्बे लेकर पानी की तलाश में भटकती नजर आती हैं।

कई घरों में पीने तक का पानी नहीं बचता। गर्मी में बच्चे परेशान हैं, बुजुर्ग बेहाल हैं, लेकिन जिम्मेदार नेताओं और अधिकारियों की संवेदनाएं मानों पूरी तरह सूख चुकी हैं। लोग इतने भी सक्षम नहीं कि पानी का टैंकर रोजाना बुलवा सकें।

परेशान लोग पार्षद के पास पहुंचे, जिन्होंने कहा कि वे पानी लाने की कोशिश कर रही हैं। उन्होंने बताया उनके वार्ड की पानी की टंकी को निर्धारित 5-6 मीटर तक नहीं भरा जा रहा, जिससे पूरे क्षेत्र में जलसंकट है।

यशवंत क्लब की पानी की टंकी से कनेक्शन भी नहीं दिए जा रहे। हालत यह है कि रुस्तम का बगीचा के नागरिकों को पीने का पानी तक नसीब नहीं हो रहा।

संबंधित समाचार

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर रामघाट पहुंचीं मुस्लिम अधिवक्ता
Top News

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर रामघाट पहुंचीं मुस्लिम अधिवक्ता:पूर्वजों के साथ बेजुबान जानवरों के लिए भी किया तर्पण

6 minutes ago
पिछड़े नेता अगड़ों से आगे तो क्या जरूरत ओबीसी आरक्षण की
Top News

पिछड़े नेता अगड़ों से आगे तो क्या जरूरत ओबीसी आरक्षण की:आरक्षण का खेल नहीं, अब सुधार की करें बात

10 minutes ago
धार्मिक-सांस्कृतिक कार्यक्रम के वीडियो पर अभद्र टिप्पणी का आरोप
Top News

धार्मिक-सांस्कृतिक कार्यक्रम के वीडियो पर अभद्र टिप्पणी का आरोप:शकील खान के खिलाफ कार्रवाई की मांग

11 minutes ago
दिल्ली में फिर ‘कॉकरोच’
Top News

दिल्ली में फिर ‘कॉकरोच’:अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका, सौरव दास दिल्ली आते ही गिरफ्तार

43 minutes ago
प्रदर्शन के बीच अभिजीत दिपके पर टूटा दुखों का पहाड़
Top News

प्रदर्शन के बीच अभिजीत दिपके पर टूटा दुखों का पहाड़:इस करीबी का हुआ निधन; 80 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

about 1 hour ago
सरकारी खजाने में राजस्व जुटाने की तैयारी
Top News

सरकारी खजाने में राजस्व जुटाने की तैयारी:करोड़ों की हेरिटेज प्रॉपर्टी बेचेगी सरकार; 117 साल पुरानी यह इमारत भी सूची में

about 1 hour ago
वरिष्ठ कांग्रेस नेता का निधन
Top News

वरिष्ठ कांग्रेस नेता का निधन:इनके कार्यकाल में बनी थी कमलनाथ सरकार

about 1 hour ago
CJP के प्रदर्शन के बीच आकाशवाणी भवन के पास पथराव
Top News

CJP के प्रदर्शन के बीच आकाशवाणी भवन के पास पथराव:सब-इंस्पेक्टर सहित दो पुलिसकर्मी घायल; सीमाओं पर बढ़ाई गई निगरानी

about 1 hour ago
देखिए वीडियो, हिरासत के बाद सीजेपी फाउंडर का पहले से रिकॉर्ड वीडियो जारी
Top News

देखिए वीडियो, हिरासत के बाद सीजेपी फाउंडर का पहले से रिकॉर्ड वीडियो जारी:बोले; अब ये संभालेंगे आंदोलन, हजार से ज्यादा समर्थकों को पकड़ा

about 1 hour ago
मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस का बड़ा एक्शन
Top News

मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस का बड़ा एक्शन:इतने पदाधिकारियों को किया निष्कासित; इस वजह से की कार्रवाई

about 2 hours ago
CJP के प्रदर्शन से कारोबार पर संकट
Top News

CJP के प्रदर्शन से कारोबार पर संकट:CTI का दावा- इतने हजार करोड़ तक का व्यापार प्रभावित; त्योहारी सीजन में व्यापारियों की बढ़ी चिंता

about 2 hours ago
आंदोलन के लिए जा रहे कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेने पर हाईकोर्ट सख्त
Top News

आंदोलन के लिए जा रहे कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेने पर हाईकोर्ट सख्त:सरकार को नोटिस जारी कर मांगा जवाब

about 2 hours ago
तेज रफ्तार मारुति वैन ने स्कूटी को मारी टक्कर
Top News

तेज रफ्तार मारुति वैन ने स्कूटी को मारी टक्कर:कांग्रेस नेता की मौत; साथी गंभीर घायल

about 2 hours ago
इस तारीख से बंद होगा यह बस स्टैंड
Top News

इस तारीख से बंद होगा यह बस स्टैंड:यहीं से चलेंगी सभी रूटों की बसें; नियम तोड़ने पर होगी चालानी कार्रवाई

about 3 hours ago
मेडिकल कॉलेज की वेबसाइट पर दिखा अश्लील वीडियो
Top News

मेडिकल कॉलेज की वेबसाइट पर दिखा अश्लील वीडियो:हैकिंग की आशंका; साइबर सुरक्षा पर उठे सवाल

about 3 hours ago
पितृ मोक्ष अमावस्या पर नर्मदा घाटों उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
Top News

पितृ मोक्ष अमावस्या पर नर्मदा घाटों उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब:पूर्वजों की शांति के लिए किया तर्पण

about 3 hours ago
प्रदर्शन का असर MP के रेल यातायात पर
Top News

प्रदर्शन का असर MP के रेल यातायात पर:कई ट्रेनें रद्द; इंदौर, ग्वालियर, भोपाल और जबलपुर के यात्री परेशान

about 3 hours ago
मेट्रो में यात्रा करने वालों के लिए खुशखबरी
Top News

मेट्रो में यात्रा करने वालों के लिए खुशखबरी:टिकट पर मिल रही इतने प्रतिशत की छूट; इस दिन से लागू होगी नई व्यवस्था

about 4 hours ago
CJP के प्रदर्शन से पहले बड़ी कार्रवाई
Top News

CJP के प्रदर्शन से पहले बड़ी कार्रवाई:अभिजीत दीपके को फ्लाइट से हिरासत में लिया; 600 समर्थक भी पकड़े गए

about 4 hours ago
देखिए वीडियो, भाजपा कार्यकर्ता से मारपीट पर बवाल
Top News

देखिए वीडियो, भाजपा कार्यकर्ता से मारपीट पर बवाल:देर रात थाने पहुंचे विधायकों के समर्थकों ने की जमकर नारेबाजी; टीआई समेत इतने पुलिसकर्मी निलंबित

about 6 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!