बंगाल में शुरुआती रुझानों में भाजपा आगे: बहुमत के संकेत; भवानीपुर से ममता बनर्जी को बढ़त
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, कोलकाता।
पश्चिम बंगाल की 293 सीटों पर जारी मतगणना के शुरुआती रुझानों में सत्ता बदलने के संकेत मिल रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 160 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि तृणमूल कांग्रेस (TMC) 117 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। एक सीट फालता पर 21 मई को दोबारा मतदान होना है।
भवानीपुर से ममता आगे, सुवेंदु पीछे
ममता बनर्जी भवानीपुर सीट से आगे चल रही हैं, जबकि भाजपा के सुवेंदु अधिकारी पीछे हैं। यह सीट राज्य की सबसे चर्चित सीटों में से एक मानी जा रही है। वहीं पानीहाटी सीट से आरजीकर अस्पताल मामले की पीड़िता की मां रत्ना देबनाथ बढ़त बनाए हुए हैं, जिससे यह सीट भी चर्चा में आ गई है।
जहां मोदी ने झालमुड़ी खाई, वहां भाजपा आगे
नरेंद्र मोदी के चुनाव प्रचार के दौरान जिन इलाकों में उन्होंने जनसंपर्क किया था, वहां भाजपा को बढ़त मिलती दिख रही है। झाड़ग्राम, बिनपुर, गोपीबल्लभपुर और नयाग्राम—इन चारों सीटों पर भाजपा आगे चल रही है।
एग्जिट पोल के रुझान सही साबित होते दिखे
शुरुआती रुझानों के मुताबिक, ज्यादातर एग्जिट पोल सटीक साबित होते नजर आ रहे हैं। 8 में से 6 एग्जिट पोल में भाजपा को बढ़त और 2 में TMC की सरकार बनने का अनुमान जताया गया था।
वोट शेयर में भी भाजपा आगे
रुझानों के अनुसार भाजपा को करीब 45% वोट और TMC को लगभग 42% वोट मिलते दिखाई दे रहे हैं, जो मुकाबले को कड़ा लेकिन भाजपा के पक्ष में झुका हुआ दिखा रहा है।
भाजपा कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल
रुझानों के सामने आते ही कई जगह भाजपा कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाना शुरू कर दिया है। सिलीगुड़ी में रंग-गुलाल के साथ जश्न मनाया गया, जबकि नई दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय और कोलकाता में भी कार्यकर्ताओं ने मिठाइयां बांटीं।
सुवेंदु अधिकारी का बयान
भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने कहा, जनता का संदेश साफ है। भाजपा को करीब 45% वोट मिले हैं और रुझान स्पष्ट रूप से हमारे पक्ष में हैं।”
संबंधित समाचार

शोरूम विवाद मामले में बड़ा फैसला:इन पुलिस अधिकारियों को मिली राहत

फैमिली कोर्ट में वकीलों का प्रदर्शन:प्रिंसिपल जज की कार्यशैली पर उठाए सवाल; की ये मांग

आदिवासियों के घर तोड़ने पर सरकार सख्त:केंद्रीय मंत्री के धरने के बाद मुख्यमंत्री ने दिए जांच के आदेश

महंगाई का एक और झटका:इस कंपनी ने बढ़ाए पेट्रोल-डीजल के दाम; इतने रुपए हुआ महंगा

धार्मिक आयोजनों में महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस अलर्ट:कमिश्नर ने 15 शक्ति मोबाइल टीमों को किया रवाना; हेल्पलाइन नंबर किए जारी

मारपीट के दो मामले:पति की प्रेमिका पर पत्थर से हमला करने का आरोप; जमीन विवाद में किसान को पीटा

विशेष जूपिटर अस्पताल की क्रूरता ‘पेशेंट’ नहीं ‘मनी फर्स्ट’:मरीज की जान से खिलवाड़; बिना जांच पैर काटने का फरमान और संदिग्ध मौत

माता की भक्ति के साथ महाप्रसादी का वितरण शुरू

भीषण सड़क हादसा:स्कॉर्पियो की टक्कर से मैनेजर और कर्मचारी की मौत

भीड़ में दिखा बदमाश तो एप से तुरंत खुलेगी कुंडली:हवाबाजी करने वाले अपराधियों पर रहेगी तकनीकी नजर

अभिनेता,नेताओं से यारी टोपीबाज पटवा का खेल भारी:सट्टेबाजी के बाद अब मनी लांड्रिंग; हवाला और ब्लैक मनी को व्हाइट करने का गौरखधंधा

सड़क चौड़ीकरण के विरोध में बाजार बंद:व्यापारियों ने किया प्रदर्शन; कहा- रोजाना करोड़ों का कारोबार हो रहा प्रभावित

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने काजीरंगा से आए आठ भैंसों को बाड़े में छोड़ा:कान्हा टाइगर रिजर्व में सौ साल बाद लौटे जंगली भैंसे

नशे में धुत कार चालक ने 3-4 लोगों को मारी टक्कर:लोगों ने पीछा कर आरोपी को पकड़ा; कार में मिली शराब की बोतल

एरोड्रम कांड में अब फुटेज और बयानों की परीक्षा:पुलिसकर्मियों के सस्पेंशन से चार पर कार्रवाई तक कैसे बदली कहानी

आज फिर खुलेगी गैंगस्टर सतीश भाऊ और गुर्गों की जालसाजी की कुंडली:दस्तावेजी साक्ष्यों के साथ दोपहर को होंगे जालसाजी के शिकार राहुल यादव के बयान

बाहर टिकट ब्लैक तो स्टेडियम में हुई मारपीट वीडियो वायरल:लसूड़िया पुलिस ने दो नाबालिगों को पकड़ा, चार टिकट जब्त

देखिये वीडियो, ऑनलाइन सट्टेबाजी-कैसीनो नेटवर्क का खुलासा:एक आरोपी गिरफ्तार; दो की तलाश जारी, लाखों रुपए के प्रीमियम मोबाइल जब्त

भक्ति के रंग गरबे की उमंग:आकर्षक विद्युत सज्जा और हाईटेक सेल्फी पॉइंट बने आकर्षण

कॉलेज के बाहर भूख हड़ताल पर बैठे छात्र:इन मांगों को लेकर डटे; बोले- न्याय नहीं मिला तो प्राण त्याग देंगे
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!