घटिया राजनीति पर उतरे भाजपा नेता: पानी पर पहरा; 12 साल से मुफ्त पानी बांटने वाले बब्बू यादव को निगम ने रोका, सुखलिया जोन 5 में फूटा गुस्सा
KHULASA FIRST
संवाददाता

दबाव बनाकर टैंकर भरने से रोका आक्रोशित जनता ने किया चक्काजाम और घेराव
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में भीषण गर्मी के बीच पानी का हाहाकार मचा हुआ है, लेकिन नगर निगम जनता को राहत देने के बजाय तानाशाही और भ्रष्टाचार के नए रिकॉर्ड बना रहा है।
विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 2 के वार्ड 27 सुखलिया जोन 05 में पानी की भयंकर किल्लत से जूझ रहे नंदा नगर, बजरंग नगर, मारुति नगर, कारस देव नगर, अंबे नगर और प्राइम सिटी के रहवासियों के लिए मसीहा बने एडवोकेट विनोद यादव बब्बू और उनके छोटे भाई राहुल यादव की समाजसेवा पर नगर निगम ने जबरन ब्रेक लगा दिया है।
ट्रिपल इंजन सरकार की इस घटिया मानसिकता और निगम के निकम्मेपन के खिलाफ अब जनता सड़कों पर उतरकर उग्र आंदोलन करने को मजबूर हो गई है।
विनोद यादव बब्बू लगातार 12 वर्षों से अपने निजी खर्च पर क्षेत्र में नि:शुल्क जल वितरण कर रहे हैं, जिसे रोकने के लिए भाजपा नेताओं के दबाव में निगम के अधिकारी और प्रशासन पूरा जोर लगा रहे हैं।
40 से 50 प्यासे घरों तक पहुंचा रहे पानीे
विनोद यादव बब्बू ने खुलासा फर्स्ट को बताया कि वे क्षेत्र की जनता को बूंद-बूंद पानी के लिए तरसता देख अपने निजी खर्च पर रोजाना 4-5 ट्रैक्टर-टैंकरों के जरिए नि:शुल्क जलसेवा दे रहे थे।
वह हर दिन अपनी जेब से 4000 से 5000 रुपए का डीजल जलाकर और तीन ड्राइवरों को वेतन पर रखकर खुद और अपने भाई राहुल यादव के साथ मिलकर रोजाना 40 से 50 प्यासे घरों तक पानी पहुंचा रहे थे।
सुखलिया जोन 05 की पानी की टंकी पर बने हाईड्रेंट से ये टैंकर भरे जा रहे थे, जिससे गरीब जनता का रोजमर्रा के उपयोग का पानी और गला तर हो रहा था, लेकिन जनता की यह राहत भाजपा नेताओं और नगर निगम के भ्रष्ट तंत्र को रास नहीं आई।
स्थानीय भाजपा नेताओं के इशारे पर और उनके राजनीतिक दबाव में आकर निगम प्रशासन ने इस जनसेवा को रोकने का गंदा खेल रचा है।
प्राइवेट हाईड्रेंट से पानी खरीदने की नसीहत
नगर निगम के कर्मचारी मयंक पवार (मोबाइल नंबर: 74404 41765) ने विनोद बब्बू यादव को वाट्सएप पर बकायदा मैसेज भेजकर साफ शब्दों में कह दिया कि मीटिंग में मुझे बहुत सुनाया गया है, आप हाईड्रेंट से टैंकर मत भरना।
जब बब्बू यादव ने जनता को लेकर चक्काजाम करने की बात कही, तो कर्मचारी ने अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ते हुए उन्हें प्राइवेट हाईड्रेंट से पानी खरीदने की नसीहत दे डाली।
वाट्सएप चैट का सीधा प्रमाण
इस तानाशाहीपूर्ण रवैये और वाट्सएप चैट के इस सबूत ने साफ कर दिया है कि भाजपा नेताओं के दबाव में नगर निगम का स्तर कितना गिर चुका है। जब एक व्यक्ति अपने व्यक्तिगत संसाधन जुटाकर, अपने खर्च पर डीजल और टैंकर लगाकर बिना किसी सरकारी मदद के 12 सालों से जनसेवा कर रहा है, तो उसे सिर्फ इसलिए रोका जा रहा है, ताकि नगर निगम का टैंकर घोटाला और पानी बेचने का अवैध कारोबार धड़ल्ले से चलता रहे।
शहर के कई वार्डों और जोनों से नगर निगम के भ्रष्टाचार और पानी के टैंकर मोटी रकम में बेचने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। निगम के अधिकारी, कर्मचारी और सत्ताधारी दल के नेता मिलकर पानी का संकट खड़ा कर रहे हैं, ताकि टैंकर माफियाओं की जेबें भरी जा सकें और जनता से पानी के नाम पर मोटी उगाही की जा सके।
यह सीधे तौर पर ट्रिपल इंजन सरकार और स्थानीय भाजपा नेताओं की जनविरोधी मानसिकता है, जहां जनसेवा करने वाले कांग्रेसियों को प्रताड़ित किया जाता है और जनता को प्यासा मरने के लिए छोड़ दिया जाता है।
इस भीषण गर्मी में जब पारा आसमान छू रहा है, तब भाजपा नेता और नगर निगम के अधिकारी वातानुकूलित कमरों में बैठकर राजनीति चमका रहे हैं। विनोद बब्बू यादव की इस नि:शुल्क सेवा को रोककर नगर निगम ने भाजपा नेताओं के सह पर सीधे तौर पर वार्ड 27 की गरीब और मध्यमवर्गीय जनता के पेट पर लात मारी है।
निगम की इस गुंडागर्दी, भाजपाई दबाव और मयंक पवार जैसे कर्मचारियों के अड़ियल रवैये से पूरे क्षेत्र की जनता में भारी आक्रोश फैल गया है। प्यासी और परेशान जनता अब इस भ्रष्ट और निकम्मी व्यवस्था के खिलाफ आर-पार की लड़ाई के मूड में आ चुकी है।
नगर निगम के अधिकारी एवं प्रशासन के इसी जनविरोधी दबाव के खिलाफ वार्ड क्रमांक 27 के रहवासियों, चिंटू चौकसे, राजू भदौरिया मित्र मंडल और एडवोकेट विनोद यादव बब्बू के नेतृत्व में रविवार को सुखलिया जोन 5 का घेराव एवं उग्र चक्काजाम किया।
रहवासियों ने साफ चेतावनी दी है कि यदि बब्बू यादव के नि:शुल्क टैंकरों को दोबारा हाईड्रेंट से पानी भरने की अनुमति नहीं दी गई तो यह आंदोलन पूरे शहर में फैलेगा और इसकी संपूर्ण जिम्मेदारी नगर निगम प्रशासन की होगी।
संबंधित समाचार

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!