बीजेपी ने इतने राज्यों में बदले संगठन के चेहरे: नए प्रदेश अध्यक्षों का ऐलान; जानिये किसे मिला किस प्रदेश का दायित्व
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, नई दिल्ली।
भारतीय जनता पार्टी ने संगठन में बड़ा बदलाव करते हुए दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और त्रिपुरा के नए प्रदेश अध्यक्षों की घोषणा कर दी है। पार्टी ने दिल्ली में हर्ष मल्होत्रा, हरियाणा में डॉ. अर्चना गुप्ता, पंजाब में केवल सिंह ढिल्लों और त्रिपुरा में अभिषेक देबरॉय को नई जिम्मेदारी सौंपी है।
दिल्ली बीजेपी की कमान हर्ष मल्होत्रा को
हर्ष मल्होत्रा को वीरेंद्र सचदेवा की जगह दिल्ली भाजपा का नया अध्यक्ष बनाया गया है। वह 2024 लोकसभा चुनाव में पूर्वी दिल्ली सीट से सांसद चुने गए थे। वर्तमान में वह कॉरपोरेट कार्य मंत्रालय और सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय में राज्य मंत्री हैं। इससे पहले वह पूर्वी दिल्ली नगर निगम के मेयर भी रह चुके हैं। पार्षद रहते हुए उन्होंने सरकारी स्कूलों में कुपोषण के खिलाफ अभियान चलाया था।
हरियाणा में डॉ. अर्चना गुप्ता को जिम्मेदारी
डॉ. अर्चना गुप्ता ने मोहन लाल बड़ौली का स्थान लिया है। वह इससे पहले हरियाणा बीजेपी में प्रदेश महामंत्री के पद पर कार्यरत थीं। इसके अलावा वह पानीपत की जिलाध्यक्ष भी रह चुकी हैं। पेशे से डॉक्टर अर्चना गुप्ता ने रेडियोलॉजी में गोल्ड मेडल हासिल किया है।
पंजाब बीजेपी के अध्यक्ष बने केवल सिंह ढिल्लों
75 वर्षीय केवल सिंह ढिल्लों लंबे समय तक कांग्रेस में रहे और कैप्टन अमरिंदर सिंह के करीबी माने जाते थे। वह पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं। साल 2007 और 2012 में बरनाला सीट से कांग्रेस विधायक चुने गए थे। जून 2022 में उन्होंने बीजेपी जॉइन की थी। पार्टी ने उन्हें संगरूर लोकसभा उपचुनाव में उम्मीदवार भी बनाया था।
त्रिपुरा में अभिषेक देबरॉय को मिली कमान
अभिषेक देबरॉय पहली बार 2023 में त्रिपुरा विधानसभा चुनाव जीतकर विधायक बने थे। उन्होंने कर्नाटक के राजीव गांधी स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय से फार्मेसी की पढ़ाई की है। वह बीजेपी गोमती जिला अध्यक्ष भी रह चुके हैं और बूथ स्तर की रणनीति बनाने में उनकी मजबूत पकड़ मानी जाती है।
संबंधित समाचार

एशिया कप में भारत की धमाकेदार शुरुआत:थाईलैंड को 94 रन से रौंदा; दीप्ति ने बिना रन दिए झटके 3 विकेट

घरेलू विवाद में पत्नी-बेटी से मारपीट का आरोप:एसएएफ ड्राइवर पुलिसकर्मी पर केस दर्ज

पिकअप से टक्कर के बाद पानी में गिरी कार:पांच घायल; युवकों ने शीशा तोड़कर बचाया

चांदी के जेवरों के लिए बुजुर्ग दंपती की हत्या:प्रेमी-प्रेमिका ने दो साथियों संग रची साजिश;सोते समय पत्थरों से कुचला सिर

शिवडोले में उमड़ा आस्था का महासागर:27 झांकियों के साथ निकली सिद्धनाथ महादेव की पालकी; लाखों श्रद्धालु हुए शामिल

अस्पताल की लिफ्ट गिरने से मरीज की मौत:परिजन ने किया हंगामा; पुलिस पर मारपीट का आरोप, कांग्रेस ने सरकार को घेरा

2934 करोड़ के कथित साइबर फर्जीवाड़े का खुलासा:शेयर बाजार और ऑनलाइन गेमिंग के नाम पर ठगी का जाल; आरोपी को एसटीएफ ने पकड़ा

मामा ने भांजे को मौत के मुंह से निकाला:खुद नदी में समाए; दूसरे दिन मिला शव, 14 साल के बच्चे की बची जान

बुंदेलखंड से भाजपा का बड़ा संदेश:केन-बेतवा पर कांग्रेस को घेरा; विकास को बनाया सियासी हथियार

स्कूल ऑडिट पर सीजेपी की बैठक में हंगामा:सवाल-जवाब के बाद छात्रों ने की नारेबाजी; पुलिस ने संभाला मोर्चा

अधूरे वादों से नहीं बच सकती सरकार:तीन मांगें अब भी अधूरी; सीजेपी का 5 सितंबर को फिर राजधानी मार्च

एशियन गेम्स के लिए तीन खिलाड़ी जापान रवाना:सॉफ्ट टेनिस टीम में मिली जगह; पदक पर नजर

वीडियो देखिये, नशे की लत ने बनाया चोर:कर्ज चुकाने के लिए चार ऑटो उड़ाए; आठ लाख का माल बरामद

डैम में डूबने से युवक की मौत:देर रात तक घर नहीं लौटा; तलाश के बाद मिला शव

डिजिटल अरेस्ट पर सीजेआई का बड़ा बयान:संसद के कानून का इंतजार नहीं करेगी न्यायपालिका; सुप्रीम कोर्ट ने खुद लिया संज्ञान

मंदिर शिफ्टिंग के विरोध में प्रदर्शन:विहिप-बजरंग दल ने किया चक्काजाम; प्रशासन के आश्वासन पर आंदोलन खत्म

व्यापारियों का महामंथन:स्वदेशी उत्पाद; डिजिटल कारोबार और ग्लोबल मार्केट पर चर्चा

आतंकियों का नया डिजिटल जाल:पोर्न-डेटिंग साइट्स के चैट फीचर से भेज रहे सीक्रेट मैसेज; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

स्नान के दौरान श्रद्धालु की डूबने से मौत:उत्तराखंड के 45 वर्षीय व्यक्ति ने तोड़ा दम; परिजन ने अस्पताल की सुविधाओं पर उठाए सवाल

मटकी पर निशाना और बंदूकों से फायरिंग:तालाब किनारे जुटी हथियारबंद भीड़; पुलिस जांच में जुटी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!