भाजपा पार्षद की तीसरी पत्नी की चाकू मारकर हत्या
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, मंदसौर।
कल शाम भाजपा पार्षद की पत्नी की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। वार्ड क्रमांक 15 के पार्षद शाहिद मेव की पत्नी रुबीना पर ऑ में बैठते समय दो बदमाशों ने धारदार चाकू से ताबड़तोड़ हमला किया। गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
घटना गुरुवार शाम करीब साढ़े पांच बजे अभिनंदन क्षेत्र की है। रुबीना अपने पिता के घर से ऑटो में बैठकर किराए के मकान लौट रही थी। इसी दौरान अपाचे बाइक पर सवार दो युवक मौके पर पहुंचे। बाइक से उतरे एक युवक ने अचानक हमला कर दिया और वारदात के बाद दोनों आरोपी फरार हो गए।
प्रारंभिक जांच में हत्या के पीछे पारिवारिक विवाद की आशंका जताई जा रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार साहिल नामक युवक पर इस वारदात को अंजाम देने का संदेह है, जो परिवार से जुड़ा बताया जा रहा है। पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और इलाके की घेराबंदी कर दी गई। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि हमलावरों की पहचान और उनकी भागने की दिशा का पता लगाया जा सके।
भाजपा पार्षद की तीसरी पत्नी थी रुबीना- पुलिस के मुताबिक मृतका रुबीना पार्षद शाहिद मेव की तीसरी पत्नी थी, जबकि रुबीना का यह चौथा विवाह बताया जा रहा है। इस तथ्य को भी पुलिस ने जांच में शामिल किया है और पारिवारिक व निजी विवादों से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।
हमलावरों की तलाश में जुटी टीमें- फिलहाल मृतक का शव जिला चिकित्सालय में रखा गया है। शुक्रवार सुबह पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। वहीं, घटना के बाद से ही हमलावर की तलाश में पुलिस की टीमें रवाना कर दी गई हैं। संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।
संबंधित समाचार

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार:मुंबई पुलिस की कार्रवाई

हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा:तेज रफ्तार कार ने दंपती को कुचला; दोनों की मौत

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!