खबर
Top News

बीजेपी ने किया राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए चुनाव की तारीख का ऐलान: इस दिन होगा नामांकन; इन्हें माना जा रहा सबसे मजबूत दावेदार

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

16 जनवरी 2026, 4:05 pm
शेयर करें:
बीजेपी ने किया राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए चुनाव की तारीख का ऐलान

खुलासा फर्स्ट, नई दिल्ली।
भारतीय जनता पार्टी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया 19 जनवरी 2026 से शुरू होने जा रही है। पार्टी के केंद्रीय चुनाव अधिकारियों के अनुसार, 19 जनवरी को नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे, जबकि 20 जनवरी को नए अध्यक्ष के नाम की औपचारिक घोषणा कर दी जाएगी।

नितिन नबीन मुख्य दावेदार
इस समय पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन इस पद के सबसे मजबूत दावेदार हैं। उनके निर्विरोध चुने जाने की पूरी संभावना जताई जा रही है। नामांकन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री अमित शाह, राजनाथ सिंह और निवर्तमान अध्यक्ष जेपी नड्डा प्रस्तावक के रूप में मौजूद रह सकते हैं।

चुनाव प्रक्रिया और संगठन
बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों, प्रदेश अध्यक्षों और राष्ट्रीय परिषद के सदस्यों को दिल्ली बुलाया गया है। अगर 46 वर्षीय नितिन नबीन अध्यक्ष चुने जाते हैं, तो वे बीजेपी के इतिहास के सबसे युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष होंगे। यह चुनाव जेपी नड्डा के लंबे कार्यकाल के बाद संगठन में बड़े बदलाव का संकेत भी माना जा रहा है।

नितिन नबीन की तैयारी
दिसंबर 2025 में कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद से ही नबीन ने संगठन को मजबूत करने और बूथ स्तर पर सुधार करने पर ध्यान केंद्रित किया। अब राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद उनके सामने कई बड़ी चुनौतियाँ होंगी, जो पार्टी की रणनीति, चुनावी प्रदर्शन और भविष्य को प्रभावित करेंगी।

उनका कार्यकाल तीन साल का होगा। विशेषज्ञों का मानना है कि उनका असली परीक्षण 2029 लोकसभा चुनावों की तैयारी के समय होगा।


संबंधित समाचार

12 हजार से 25 हजार रुपए किलो तक बेचते थे मांस
Top News

12 हजार से 25 हजार रुपए किलो तक बेचते थे मांस:सांभर व काला हिरण रहते थे शिकारियों के निशाने पर; शिकार के शौकीनों को एक लाख में उपलब्ध कराते थे जंगल और बंदूक

10 minutes ago
देखिये वीडियो, 11 लाख दीयों से जगमगाई काशी
Top News

देखिये वीडियो, 11 लाख दीयों से जगमगाई काशी:84 घाटों पर जलाए गए; देव दीपावली देखने 40 देशों से पहुंचे मेहमान, लेजर-ड्रोन शो भी होगा

35 minutes ago
जिंदगीभर की कमाई उजड़ी
Top News

जिंदगीभर की कमाई उजड़ी:प्लॉट बेचने वाले कहां हैं; भूमाफियाओं और जिम्मेदारों से न्याय कब मिलेगा

37 minutes ago
यात्रियों से भरी मिनी बस पलटी
Top News

यात्रियों से भरी मिनी बस पलटी:एक की मौत; कई घायल, समय पर नहीं पहुंची एंबुलेंस, लोडर में ले जाना पड़ा शव

about 1 hour ago
किसानों पर पुलिस की कार्रवाई
Top News

किसानों पर पुलिस की कार्रवाई:80 को बसों में भरकर थाने ले गई; 2 दिन से डाला था डेरा

about 1 hour ago
विश्व प्रसिद्ध मंदिर के लड्डू प्रसादी की पैकेजिंग पर उठे सवाल
Top News

विश्व प्रसिद्ध मंदिर के लड्डू प्रसादी की पैकेजिंग पर उठे सवाल:डिब्बों पर नहीं मिली निर्माण तारीख;आखिर कैसे पता चलेगा कितने दिन पुराना है प्रसाद?

about 1 hour ago
बिना अनुमति चल रही मीट की दुकान सील
Top News

बिना अनुमति चल रही मीट की दुकान सील:58 हजार 800 रुपए वसूले, नगर निगम की कार्रवाई जारी

about 1 hour ago
पुष्पक में न पानी की जांच रिपोर्ट, न कर्मचारियों के मेडिकल प्रमाण पत्र
Top News

पुष्पक में न पानी की जांच रिपोर्ट, न कर्मचारियों के मेडिकल प्रमाण पत्र:छह रेस्टोरेंट में खाने की गुणवत्ता पर सवाल

about 2 hours ago
भूसे के नीचे छिपा रखी थी करोड़ों की नकदी
Top News

भूसे के नीचे छिपा रखी थी करोड़ों की नकदी:आरोपी की निशानदेही पर क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई; पंचायत भवन में शुरू हुई नोटों की गिनती

about 2 hours ago
सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा ओरछा की रामराजा सरकार की नगरी में
Top News

सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा ओरछा की रामराजा सरकार की नगरी में:चर्चित लोकगायिका नेहासिंह राठौर होगी शामिल

about 2 hours ago
वीडियो देखिये, वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास
Top News

वीडियो देखिये, वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास:52 गेंदों पर जड़ दिया दोहरा शतक; लिस्ट-ए क्रिकेट का सबसे तेज शतक बनाया

about 2 hours ago
वीडियो देखिये, बुलडोजर चला तो मलबे से निकले शराब के हजारों लेबल
Top News

वीडियो देखिये, बुलडोजर चला तो मलबे से निकले शराब के हजारों लेबल:आखिर किस कारोबार की थी तैयारी?

about 2 hours ago
एसीबी की बड़ी कार्रवाई
Top News

एसीबी की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

about 2 hours ago
वीडियो देखिये, बाबा रामदेव के तीखे बोल, धीरेंद्र शास्त्री ने दिया संयमित जवाब
Top News

वीडियो देखिये, बाबा रामदेव के तीखे बोल, धीरेंद्र शास्त्री ने दिया संयमित जवाब:बोले- वे हमारे अभिभावक हैं, उनका सम्मान करते हैं

about 2 hours ago
राजधानी में ऑनलाइन साइबर ठगी
Top News

राजधानी में ऑनलाइन साइबर ठगी:पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मुख्य आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है दिल्ली पुलिस

about 2 hours ago
मध्य प्रदेश में नए निजी कॉलेज खोलने का मौका
Top News

मध्य प्रदेश में नए निजी कॉलेज खोलने का मौका:ग्रामीण क्षेत्रों में जमीन की शर्त घटी; 7 दिसंबर तक आवेदन

about 3 hours ago
पिता-बहन के बाद मददगार का भी कत्ल करना चाहता था हर्ष
Top News

पिता-बहन के बाद मददगार का भी कत्ल करना चाहता था हर्ष:खुलासे के डर से नाबालिग को रास्ते से हटाने की थी तैयारी

about 3 hours ago
10-10 हजार में बैंक खाते खरीदकर देशभर में साइबर ठगी की रकम खपा रहा था गिरोह
Top News

10-10 हजार में बैंक खाते खरीदकर देशभर में साइबर ठगी की रकम खपा रहा था गिरोह:क्राइम ब्रांच ने मुख्य आरोपी को पकड़ा; रतलाम का पप्पू उर्फ पंकज मीणा गिरफ्तार, इंदौर के अंशु ने भी लालच में बेचा था खाता

about 3 hours ago
विकास के नाम पर लाखों खर्च
Top News

विकास के नाम पर लाखों खर्च:निर्माण से भुगतान तक उठे सवाल, 14 लाख की सड़क सालभर में उखड़ी

about 3 hours ago
एसटीएफ की जांच में भी वही निकला
Top News

एसटीएफ की जांच में भी वही निकला:खुलासा फर्स्ट ने पहले ही कर दिया था दुबई कनेक्शन का खुलासा; 1 करोड़ 56 लाख हवाला से पहुंचे, फिर यूएसडीटी बनकर राजस्थान लौटे

about 3 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!