बर्थडे पार्टी बनी खूनी खेल: केक लगाने पर शख्स ने 3 दोस्तों को गोलियों से भूना
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, बुलंदशहर।
खुर्जा कोतवाली नगर क्षेत्र में जन्मदिन की पार्टी उस समय खूनी वारदात में बदल गई, जब मामूली विवाद के बाद एक युवक ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस सनसनीखेज घटना में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जिससे इलाके में दहशत फैल गई।
केक लगाने को लेकर हुआ विवाद
पुलिस के मुताबिक, शनिवार को एक जिम में जीतू नामक व्यक्ति अपना जन्मदिन मना रहा था। इसी दौरान केक लगाने को लेकर उसका मनीष नाम के युवक से विवाद हो गया।
अंधाधुंध गोलियां चला दी
देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि जीतू ने गुस्से में आकर मनीष, उसके चचेरे भाई अमरदीप और भतीजे आकाश पर अंधाधुंध गोलियां चला दीं। फायरिंग इतनी करीब से की गई कि तीनों के सिर में कई गोलियां लगीं और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
तीनों को अस्पताल ले जाया गया
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए कलानिधि नैथानी समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी गई।
आरोपी फरार
पुलिस ने कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है, जबकि मुख्य आरोपी जीतू फरार बताया जा रहा है। उसकी तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है।
पार्टी के दौरान हुआ था झगड़ा
सूत्रों के मुताबिक, आरोपी जीतू समाजवादी पार्टी से जुड़ा रहा है, जबकि मृतक युवकों का संबंध भाजपा से बताया जा रहा है। हालांकि पुलिस ने फिलहाल किसी भी राजनीतिक एंगल की पुष्टि नहीं की है और शुरुआती जांच में विवाद की वजह केवल पार्टी के दौरान हुआ झगड़ा ही सामने आया है।
जांच जारी
इस घटना के बाद पूरे इलाके में आक्रोश का माहौल है। पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है और सभी पहलुओं पुरानी रंजिश, राजनीतिक कनेक्शन और मौके के विवाद को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है।
संबंधित समाचार

आदिवासियों के घर और फसलें उजाड़ने पर सियासी घमासान:केंद्रीय मंत्री ने जताई नाराजगी; कांग्रेस ने मुख्यमंत्री से मांगा जवाब

जीत के बाद बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे टीम इंडिया के धुरंधर:भस्म आरती में हुए शामिल; मंदिर समिति ने किया स्वागत-सत्कार

रील बनाने के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:रुपए लेकर एक्टिवा सहित फरार हुई युवती; मैनेजर बैंक में जमा कराने जा रहा था शोरूम का कलेक्शन

दशहरा महोत्सव की तैयारियां तेज:रावण के दसों मुख तैयार; अब 250 फीट ऊंची लंका का होगा निर्माण, इतने फीट ऊंचे के रावण का होगा दहन

पूर्व भाजपा विधायक की बेरहमी से हत्या:पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट; इलाज के दौरान तोड़ा दम, 70-80 लोगों पर हमले का आरोप

नर्मदा नदी में स्नान करते समय हादसा:डूबने से दो युवकों की मौत; गोताखोरों ने रेस्क्यू कर निकाले शव

भारत-वेस्टइंडीज T20 महामुकाबला:होलकर स्टेडियम में क्रिकेट का जुनून; तिरंगे के रंग में रंगे फैंस, वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी

देखिये वीडियो, इंडिगो की फ्लाइट में अचानक लगी आग:करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग; यात्रियों में मचा हड़कंप

जल संकट से निपटने की तैयारी:6 हजार सरकारी बोरिंग की होगी जांच; 500 से ज्यादा पर कब्जे की आशंका

रिहाई के बाद फिर आंदोलन की तैयारी:अभिजीत दीपके बोले- पाबंदियां हमें विरोध करने से नहीं रोक पाएंगी

आदिवासी परिवारों पर कार्रवाई का आरोप:फसलें नष्ट करने और मकान तोड़ने से बढ़ी चिंता; केंद्रीय मंत्री के निर्देशों की अनदेखी का दावा

मिलावटखोरों पर शिकंजा:मावा और घी की सघन जांच हुई शुरू

मां शैलपुत्री का संदेश:शारदीय नवरात्रि प्रथम दिवस भीड़ के पीछे नहीं; अपने लक्ष्य की ओर चलो

थाने में मारपीट के आरोपों के बीच भाजपा कार्यकर्ता की तबीयत बिगड़ी:सीने में दर्द के बाद ICU में किए गए भर्ती; हार्ट अटैक की आशंका

मजदूर का शव कमरे में पंखे से लटका मिला:10 महीने पहले बना था पिता; पड़ोसी ने खिड़की से देखा तो पता चला

राजधानी जा रहे युवा कांग्रेस नेताओं को रेलवे स्टेशन पर पकड़ा:थाने ले गई पुलिस; लोकतांत्रिक अधिकारों के हनन का लगाया आरोप

25 लाख लेने के बाद भी बुजुर्ग से 10 हजार वसूले:पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का करीबी बताकर रौब झाड़ने वाला फरार

भारत-वेस्टइंडीज टी-20 महामुकाबला:क्रिकेट प्रेमियों में भारी उत्साह; 1500 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा, एंट्री गेट पर लगी लंबी लाइन

बदमाशों को नहीं कानून का खौफ!:सोशल मीडिया पर वायरल दो वीडियो; कार्रवाई नहीं होने पर उठ रहे सवाल

मैच से पहले नगर निगम को मिले 15 लाख रुपए:टिकट बिक्री के हिसाब से बाद में जमा होगी बाकी राशि
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!