केदारनाथ धाम में जन्मदिन पार्टी पड़ गई भारी: हुआ केस दर्ज
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, देहरादून।
उत्तराखंड के विश्व प्रसिद्ध तीर्थ स्थल केदारनाथ में धार्मिक मर्यादा का उल्लंघन करने का एक गंभीर मामला सामने आया है। मंदिर परिसर के समीप पटाखे जलाकर जन्मदिन मनाने और उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने के आरोप में रुद्रप्रयाग पुलिस ने कड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, जनपद में सोशल मीडिया पर लगातार निगरानी रखी जा रही है ताकि किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक या धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली गतिविधियों पर तुरंत कार्रवाई की जा सके। इसी दौरान एक इंस्टाग्राम यूजर ‘sumit_ke_blog’ द्वारा पोस्ट की गई एक वीडियो रील पुलिस के संज्ञान में आई।
इस वीडियो में सुमित नाम का युवक अपने दोस्तों के साथ केदारनाथ परिसर के पास पटाखे जलाते हुए और जन्मदिन का जश्न मनाते हुए दिखाई दे रहा है। वीडियो में युवक खुद यह स्वीकार करता हुआ नजर आता है कि वह अपने साथी का जन्मदिन मना रहा है और इस दौरान पटाखे भी फोड़े जा रहे हैं।
श्रद्धालुओं में बढ़ रहा आक्रोश...धार्मिक दृष्टि से अत्यंत पवित्र माने जाने वाले इस धाम में इस प्रकार की गतिविधि को लेकर श्रद्धालुओं में आक्रोश देखा जा रहा है। स्थानीय लोगों और तीर्थयात्रियों का कहना है कि इस तरह की हरकतें न केवल धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाती हैं, बल्कि धाम की गरिमा और पवित्रता को भी प्रभावित करती हैं।
पुलिस ने दर्ज किया मामला...मामले की गंभीरता को देखते हुए रुद्रप्रयाग पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कोतवाली सोनप्रयाग में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार, मु।अ।सं। 11/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 353(3) में अभियोग पंजीकृत किया गया है।
फिलहाल मामले की विवेचना जारी है और वीडियो में दिख रहे आरोपियों की पहचान की जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि धार्मिक स्थलों पर किसी भी प्रकार की अनुचित गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
सोशल मीडिया पर वायरल होने वाले ऐसे वीडियो पर विशेष नजर रखी जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
तीर्थ यात्रियों के लिए जारी की अपील...रुद्रप्रयाग पुलिस ने इस घटना के बाद तीर्थयात्रियों और सोशल मीडिया यूजर्स से अपील भी जारी की है। अपील में कहा गया है कि सभी लोग धामों की मर्यादा और पवित्रता बनाए रखें तथा ऐसी कोई भी वीडियो या रील न बनाएं जिससे जनमानस की आस्था को ठेस पहुंचे।
प्रशासन ने यह भी चेतावनी दी है कि धार्मिक स्थलों पर अनुशासनहीनता या अमर्यादित व्यवहार करने वालों के खिलाफ कानून के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस घटना के बाद एक बार फिर यह सवाल उठ खड़ा हुआ है कि पर्यटन और आस्था के बीच संतुलन बनाए रखने के लिए जागरूकता और कड़े नियमों की कितनी आवश्यकता है।
संबंधित समाचार

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!