खबर
Top News

झुग्गी के 46 बच्चों के बनेंगे जन्म प्रमाणपत्र: कलेक्टर ने खिलाई टॉफियां; जनसुनवाई में पहुंचे थे स्लम बस्ती के बच्चे

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

20 मई 2026, 2:34 pm
शेयर करें:
झुग्गी के 46 बच्चों के बनेंगे जन्म प्रमाणपत्र

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
कल जनसुनवाई में बिजासन मंदिर के सामने झुग्गियों में रहने वाले बच्चे पहुंचे जिन्होंने बताया कि उनका जन्म घर में हुआ जिसके कारण उनका जन्म प्रमाणपत्र नहीं बन पा रहा है। इस पर कलेक्टर शिवम वर्मा ने उन्हें पास में बैठाकर टॉफियां खिलाई और अधिकारियों को निर्देश दिए कि जहां निवास है, वहीं शिविर लगाकर न केवल उनके जन्म प्रमाणपत्र बनाए जाएं बल्कि स्कूल में प्रवेश भी कराया जाए।

इन बच्चों की संख्या 46 थी, जिन्हें भाराछांस के नगराध्यक्ष रजत पटेल और सामाजिक कार्यकर्ता मोहितसिंह चौहान लेकर पहुंचे थे। उन्होंने कलेक्टर को बताया कि ये बच्चे बिजासन माता मंदिर के सामने झुग्गियों में रहते हैं।

इनके जन्म प्रमाण पत्र के लिए एक वर्ष से कोशिश कर रहे हैं लेकिन इनका जन्म घर में होने से अस्पताल से जानकारी नहीं मिल पा रही है। बच्चों को कलेक्टर शिवम वर्मा ने बच्चों को अपने पास बैठाया और अधिकारियों को बुलाकर निर्देश दिए कि इन च्चों के लिए शिविर लगाए जाएं और जन्म प्रमाण पत्र बनवाएं जाएं। इनके स्कूलों में प्रवेश कराने की भी व्यवस्था की जाए।

उनके अलावा, जनसुनवाई में बोहरा समाज के लोग शेख ताहा के नेतृत्व में पहुंचे और कलेक्टर शिवम वर्मा को शॉल पहनाकर सम्मानित किया। उन्होंने बताया कि बुरहानुद्दीन महूवाला नामक व्यक्ति बीमार अवस्था में लावारिस हालत में सडक़ पर मिले थे।

जिसके बाद जिला प्रशासन के सहयोग से उन्हें वृद्धाश्रम में भर्ती कर उपचार उपलब्ध कराया गया। इसके लिए वे आभार जताने आए हैं। माया मोइन के उपचार की व्यवस्था होने पर क्षेत्रीय रहवासी जनसुनवाई में पहुंचे और माला पहनाकर कलेक्टर के प्रति आभार व्यक्त किया।

रहवासी पवन पांचाल ने बताया कि उनके लीवर में गांठ थी तथा आर्थिक तंगी के कारण उनका उपचार संभव नहीं हो पा रहा था। जनसुनवाई में मामला सामने आने के बाद कलेक्टर के निर्देश पर डेढ़ लाख रुपए के नि:शुल्क उपचार की व्यवस्था की गई।

एक-दो दिन में उसका ऑपरेशन कराया जाएगा। अन्य प्रकरण में एक बालिका को किडनी ट्रांसप्लांट के लिए दो लाख रुपए की सहायता प्रदान की गई। वे किडनी की गंभीर बीमारी से पीडि़त हैं तथा उनकी माताजी उन्हें किडनी ट्रांसप्लांट करेंगी। सहायता मिलने के बाद परिजनों ने जनसुनवाई में पहुंचकर मिठाई भेंट कर शासन-प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया। इनके अलावा, कई समस्याएं लेकर लोग आए जिनका अधिकरियों ने निदान किया।

लगी कूलिंग बैंच, लोगों को गर्मी नहीं लगेगी
कलेक्टोरेट आने वाले लोगों को अब भीषण गर्मी के मौसम में ज्यादा दिक्कत नहीं होगी। कल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर कलेक्टर शिवम वर्मा के मार्गदर्शन में परिसर में बैठने की समुचित व्यवस्था, शीतल पेयजल, कुलर एवं मिस्ट कूलिंग की सुविधा उपलब्ध कराई गई।

इसके साथ ही, कुलिंग बैंच भी लगाई गई है जिस पर बैठकर लोगों को गर्मी का अहसास नहीं होगा। कलेक्टर ने कल इसका निरीक्षण किया और पाया कि ये बैंच बेहद उपयोगी साबित होगी। इस बैंच को लगाने वाले अजीज खान ने बताया कि ये बैंच खर्चीली नहीं है क्योंकि इसमें छत पर सोलर पैनल लगाए गए हैं।

इसमें नीचे की ओर एक हजार लीटर पानी भरा गया है जो 7 से 10 दिनों तक चलेगा। इसमें बैठकर ठंडक का अहसास होगा। उन्होंने बताया कि ये कूलिंग बैंच हमने पहली बार इंदौर में लगाई है जिसमें बिजली-पानी का कोई खास खर्च नहीं है। वे देश के कुछ राज्यों में भी ये बैंच लगा चुके हैं।

अब हम सिंहस्थ के दौरान इस बैंच को लगाने की तैयारी कर रहे हैं क्योंकि वो गर्मी के मौसम में होगा और करोड़ों लोग आएंगे लेकिन हमारी कोशिश होगी कि लोग गर्मी से परेशान न हों। कल कलेक्टर शिवम वर्मा की पहल पर लोगों को एसी कक्ष में भी बैठाया गया ताकि उन्हें सहज एवं सुरक्षित वातावरण मिल सके।

संबंधित समाचार

शिकायत के 14 महीने बाद भी रास्ता बंद
Top News

शिकायत के 14 महीने बाद भी रास्ता बंद:आखिर कब होगी कार्रवाई

about 9 hours ago
कलेक्टर का एक्शन
Top News

कलेक्टर का एक्शन:स्वामित्व योजना में लापरवाही पर की बड़ी कार्रवाई; 7 प्रोबेशनर पटवारियों की सेवा समाप्त

about 9 hours ago
सांई मंदिर के पीछे अवैध निर्माण पर नगर निगम ने की कार्रवाई
Top News

सांई मंदिर के पीछे अवैध निर्माण पर नगर निगम ने की कार्रवाई:भारी पुलिस बल और रिमूवल अमले की मौजूदगी में अतिक्रमण ध्वस्त

about 9 hours ago
INDIA ब्लॉक की बैठक के बाद विपक्ष का हमला
Top News

INDIA ब्लॉक की बैठक के बाद विपक्ष का हमला:राहुल गांधी बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा हमारा मिशन

about 9 hours ago
मेसर्स कृष्णा एंटरप्राइजेस पर पड़ा छापा 46 ड्रम
Top News

मेसर्स कृष्णा एंटरप्राइजेस पर पड़ा छापा 46 ड्रम:लोडिंग वाहन और टैंकर किए जब्त

about 9 hours ago
फ्लैट की रजिस्ट्री-लोन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी
Top News

फ्लैट की रजिस्ट्री-लोन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:दोस्त के खिलाफ FIR दर्ज

about 9 hours ago
न्यायालय के आदेश की आड़ में बेदखली पीड़ित परिवार का सड़क पर बिखेरा सामान
Top News

न्यायालय के आदेश की आड़ में बेदखली पीड़ित परिवार का सड़क पर बिखेरा सामान

about 9 hours ago
2013 से ट्रैफिक पुलिस बल की कमी
Top News

2013 से ट्रैफिक पुलिस बल की कमी:अब तक क्या किया? हाईकोर्ट ने प्रशासन से मांगा जवाब

about 10 hours ago
मां चंद्रघंटा का संदेश
Top News

मां चंद्रघंटा का संदेश:सौम्यता और शौर्य का संतुलन ही बनाता है मजबूत व्यक्तित्व

about 10 hours ago
दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को संबल
Top News

दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को संबल:कमिश्नर ने 2 नव आरक्षकों सहित 6 अनुसचिवीय कर्मचारियों को सौंपे नियुक्ति प्रमाण पत्र

about 10 hours ago
भक्ति रस में रमा शहर
Top News

भक्ति रस में रमा शहर:मां की आराधना और गरबों की धूम का उत्सव

about 10 hours ago
खुलासा फर्स्ट के आंगन में महाप्रसादी का वितरण जारी
Top News

खुलासा फर्स्ट के आंगन में महाप्रसादी का वितरण जारी:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

about 10 hours ago
प्रॉपर्टी टैक्स के साथ लगेगा इतने प्रतिशत फायर सेस
Top News

प्रॉपर्टी टैक्स के साथ लगेगा इतने प्रतिशत फायर सेस:टैक्स से छूट वाली संपत्तियों को राहत; नए नियमों में स्वयंसेवकों की भर्ती

about 10 hours ago
मंत्रि-परिषद ने पारित किया ‘विकसित मध्य प्रदेश’ का संकल्प
Top News

मंत्रि-परिषद ने पारित किया ‘विकसित मध्य प्रदेश’ का संकल्प:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक

about 10 hours ago
आदिवासियों के मकान तोड़े जाने के मामले ने पकड़ा तूल
Top News

आदिवासियों के मकान तोड़े जाने के मामले ने पकड़ा तूल:कार्तिकेय सिंह चौहान ने अधिकारियों को दी ये चेतावनी

about 10 hours ago
पिटती पुलिस टूटता मनोबल
Indore

पिटती पुलिस टूटता मनोबल:खादी के लिए खाकी के हाथ काटने में जल्दबाजी आखिर क्यों

about 10 hours ago
मंदिर की दानपेटी तोड़कर नकदी और चांदी के सिक्के चोरी
Top News

मंदिर की दानपेटी तोड़कर नकदी और चांदी के सिक्के चोरी:बदमाशों ने दो घरों को भी बनाया निशाना

about 10 hours ago
एचआईवी के इतने नए मामले
Top News

एचआईवी के इतने नए मामले:इस मेडिकल कॉलेज में मिले सबसे ज्यादा संक्रमित; इतने मरीज एआरटी से दूर

about 10 hours ago
बिना नंबर की फॉर्च्यूनर ने बुझा दिया एक घर का चिराग
Top News

बिना नंबर की फॉर्च्यूनर ने बुझा दिया एक घर का चिराग:बाइक को मारी टक्कर, मैकेनिक की हुई मौत; दो नाबालिग साथी हुए गंभीर घायल

about 10 hours ago
इस पूर्व मंत्री ने किसको को दी नसीहत
Top News

इस पूर्व मंत्री ने किसको को दी नसीहत:बोले; ‘ऐसा भी क्या काम, जो जमीर बेचकर करना पड़े’ पद से इस्तीफा देकर साथ आइए, दोनों मिलकर सड़क पर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

about 11 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!