साढ़े तीन लाख की बाइक तीन महीने में रिपेयर नहीं: हार्ले डेविडसन कंपनी से परेशान पैरा कमांडो
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
ड्रीम बाइक खरीदने का सपना दुःस्वप्न में बदल गया है। साढ़े तीन लाख रुपए की महंगी बाइक महीनों से शोरूम में धूल खा रही है और ग्राहक लगातार चक्कर काटने को मजबूर है।
मामला प्रसिद्ध बाइक ब्रांड हार्ले डेविडसन के शोरूम से जुड़ा है, जहां सर्विस और ग्राहक सुविधा को लेकर गंभीर लापरवाही सामने आई है। खास बात यह घटनाक्रम से परेशान ग्राहक देश की सेवा कर चुके पैरा (एसएफ) कमांडो हैं। गुलाब बाग निवासी लखन ठाकुर ने अक्टूबर 2024 में एएस मोबाइक प्रालि से हार्ले डेविडसन एक्स440 एस मॉडल की बाइक बड़े उत्साह के साथ खरीदी थी।
महंगी और प्रीमियम होने के कारण बेहतर प्रदर्शन और सर्विस की उम्मीद थी, लेकिन कुछ ही दिनों बाद इंजन से असामान्य आवाज आने लगी। समस्या बढ़ने पर बाइक शोरूम में दिखाई। कर्मचारियों ने जांच के बाद एक फिल्टर बदलकर समस्या हल होने का दावा किया।
कुछ समय बाद वही परेशानी फिर सामने आ गई। इंजन से लगातार आवाज आने और परफॉर्मेंस प्रभावित होने के कारण लखन ठाकुर ने दोबारा शोरूम से संपर्क किया। बाइक पूरी तरह इंश्योर्ड होने के चलते 12 अक्टूबर 2025 को वाहन फिर सर्विस सेंटर पर जमा कराया गया।
उस समय शोरूम कर्मचारियों ने भरोसा दिलाया कुछ महत्वपूर्ण पार्ट्स बदकर बाइक जल्द ठीक कर दी जाएगी। लेकिन इंतजार का लंबा सिलसिला खत्म ही नहीं हो रहा। साढ़े तीन महीने से ज्यादा समय बीत जाने के बावजूद न तो आवश्यक पार्ट्स उपलब्ध कराए गए और न ही बाइक ग्राहक को वापस दी गई।
लखन ठाकुर का आरोप है संपर्क करने पर केवल आश्वासन दिया जाता है, लेकिन काम की कोई ठोस प्रगति दिखाई नहीं देती। लाखों की उनकी बाइक सड़क पर दौड़ने के बजाय शोरूम में खड़ी है।
खरीदने के बाद से लगातार परेशानी झेल रहे हैं। मानसिक तनाव के साथ आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ रहा है। ग्राहक महंगी बाइक चलाने के लिए खरीदता है या महीनों शोरूम में खड़ी देखने के लिए।
संबंधित समाचार

इंडिया-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला:स्टेडियम में तैयारियां तेज; पिच से सुरक्षा तक इंतजाम शुरू, फैंस में भारी उत्साह

MP के युवाओं के लिए सुनहरा मौका:कांस्टेबल ड्राइवर के पदों पर निकली भर्ती; जानिए आवेदन की पूरी प्रोसेस

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी:जंतर-मंतर जाने को लेकर पुलिस से बहस; प्रियंका का सड़क पर लेटकर धरना

रिकॉर्ड में एक दुकान, मौके पर अवैध मल्टी खड़ी कर डकार गए एमओएस:जोन-13 में बिल्डर की धांधली- नक्शा बदलकर लाखों का राजस्व डुबाया

बाउंड ओवर नोटिस से नाराज 28 पार्षदों का सामूहिक इस्तीफा:आधी रात थाने पर धरना; इनके पहुंचने पर माने

MP में बढ़ा हुआ बस किराया कम करने की तैयारी:मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश

मंदिर से चोरी अष्टधातु प्रतिमाएं बरामद:पुलिस ने आरोपी को पकड़ा; चार साथियों के नाम का खुलासा

बैंक अधिकारी बनकर नगर निगम ठेकेदार से ठगी:खाते से उड़ाए हजारों रुपए; शिकायत के बाद केस दर्ज

परिवार ने कलेक्टर से लगाई गुहार:धमकी और मानसिक प्रताड़ना की शिकायत; सरकारी के बाद अब निजी जमीन पर कब्जे का आरोप

MP में पटवारियों पर कार्रवाई के बाद बढ़ा विवाद:4 सस्पेंड; 52 को सेवा समाप्ति का नोटिस, काम बंद करने की दी चेतावनी

3 साल से स्पीड ब्रेकर की मांग अधूरी, लोग नाराज:स्कूटी से गिरकर महिला हो चुकी है घायल

जनसुनवाई में अधिकारियों को सौंपा दूषित पानी का गिफ्ट:नगर निगम की नाकामी; 6 महीने से गंदा पानी पीने को मजबूर है जनता

देखिए वीडियो, पांच मंजिला इमारत ढही:इतने लोगों के दबे होने की आशंका; दो बच्चे सुरक्षित निकाले गए, रेस्क्यू जारी

सड़कों पर पसरी गंदगी, गलियों में न झाड़ू लगी, न पहुंची कचरा गाड़ियां:नंबर वन शहर की सफाई व्यवस्था बेपटरी

कांग्रेस पार्षद का निधन:अस्पताल में तोड़ा दम; मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि

आटा चक्की चलाते-चलाते प्रॉपर्टी लाइन का बड़ा ब्रोकर बन गया गुड्डा:बंटी नागर ने भी निभाया याराना; दोनों ने जमकर कूटा माल

फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग:करोड़ों रुपए का सामान जलकर हुआ राख; 7 फायर ब्रिगेड मौके पर

तू गलत कर रहा है हमें तो प्लॉट लग रहा है:विकास जरिया को धमकाने की रिकॉर्डिंग आई सामने

रावण दहन के विरोध में समाज:इतने आयोजकों को कानूनी नोटिस; कहा-‘प्रथा बंद करें, नहीं तो आंदोलन करेंगे’

40 साल से बसे 400 परिवार सरकारी रिकॉर्ड और मूलभूत सुविधाओं से बाहर:स्वामित्व योजना में राऊ की एक भी रजिस्ट्री नहीं
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!