बाइक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर: मौसेरे भाइयों सहित तीन की मौत; 4 घंटे तक सड़क पर तड़पते रहे घायल
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, चित्तौड़गढ़।
रविवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई। हादसे में दो मौसेरे भाइयों सहित तीन मजदूरों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद करीब चार घंटे तक तीनों घायल सड़क पर तड़पते रहे।
हाईवे पर अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर
हादसा निंबाहेड़ा-चित्तौड़गढ़ हाईवे पर लक्ष्मीपुरा गांव के पास हुआ। रात करीब 11 बजे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
चार घंटे बाद मिली मदद
घटना के बाद लंबे समय तक कोई मदद नहीं मिल सकी। रात करीब 3 बजे राहगीरों ने तीनों को सड़क पर पड़े देखा और पुलिस व एंबुलेंस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों को अस्पताल भिजवाया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।
तीनों के सिर में आई थी गंभीर चोट
निंबाहेड़ा सदर थाना पुलिस के अनुसार तीनों युवकों के सिर में गंभीर चोटें आई थीं। उन्हें जिला अस्पताल निंबाहेड़ा ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
मजदूरी कर लौट रहे थे
हादसे में आगर मालवा निवासी गोविंद सिंह (33) और झालावाड़ निवासी शेर सिंह (30) व धर्मराज (30) की मौत हुई है। गोविंद और शेर सिंह मौसेरे भाई थे। तीनों पिछले 15 दिनों से निंबाहेड़ा में किराए पर रहकर मजदूरी कर रहे थे और रविवार रात काम खत्म कर लौट रहे थे।
बेटे के साथ भांजे की भी मौत
गोविंद के पिता शंभू सिंह ने बताया कि सुबह हादसे की सूचना मिलने पर वे निंबाहेड़ा पहुंचे। वहां जाकर पता चला कि बेटे के साथ उसका मौसेरा भाई भी हादसे का शिकार हो गया।
सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस
पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालकर अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है।
संबंधित समाचार

शोरूम विवाद मामले में बड़ा फैसला:इन पुलिस अधिकारियों को मिली राहत

फैमिली कोर्ट में वकीलों का प्रदर्शन:प्रिंसिपल जज की कार्यशैली पर उठाए सवाल; की ये मांग

आदिवासियों के घर तोड़ने पर सरकार सख्त:केंद्रीय मंत्री के धरने के बाद मुख्यमंत्री ने दिए जांच के आदेश

महंगाई का एक और झटका:इस कंपनी ने बढ़ाए पेट्रोल-डीजल के दाम; इतने रुपए हुआ महंगा

धार्मिक आयोजनों में महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस अलर्ट:कमिश्नर ने 15 शक्ति मोबाइल टीमों को किया रवाना; हेल्पलाइन नंबर किए जारी

मारपीट के दो मामले:पति की प्रेमिका पर पत्थर से हमला करने का आरोप; जमीन विवाद में किसान को पीटा

विशेष जूपिटर अस्पताल की क्रूरता ‘पेशेंट’ नहीं ‘मनी फर्स्ट’:मरीज की जान से खिलवाड़; बिना जांच पैर काटने का फरमान और संदिग्ध मौत

माता की भक्ति के साथ महाप्रसादी का वितरण शुरू

भीषण सड़क हादसा:स्कॉर्पियो की टक्कर से मैनेजर और कर्मचारी की मौत

भीड़ में दिखा बदमाश तो एप से तुरंत खुलेगी कुंडली:हवाबाजी करने वाले अपराधियों पर रहेगी तकनीकी नजर

अभिनेता,नेताओं से यारी टोपीबाज पटवा का खेल भारी:सट्टेबाजी के बाद अब मनी लांड्रिंग; हवाला और ब्लैक मनी को व्हाइट करने का गौरखधंधा

सड़क चौड़ीकरण के विरोध में बाजार बंद:व्यापारियों ने किया प्रदर्शन; कहा- रोजाना करोड़ों का कारोबार हो रहा प्रभावित

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने काजीरंगा से आए आठ भैंसों को बाड़े में छोड़ा:कान्हा टाइगर रिजर्व में सौ साल बाद लौटे जंगली भैंसे

नशे में धुत कार चालक ने 3-4 लोगों को मारी टक्कर:लोगों ने पीछा कर आरोपी को पकड़ा; कार में मिली शराब की बोतल

एरोड्रम कांड में अब फुटेज और बयानों की परीक्षा:पुलिसकर्मियों के सस्पेंशन से चार पर कार्रवाई तक कैसे बदली कहानी

आज फिर खुलेगी गैंगस्टर सतीश भाऊ और गुर्गों की जालसाजी की कुंडली:दस्तावेजी साक्ष्यों के साथ दोपहर को होंगे जालसाजी के शिकार राहुल यादव के बयान

बाहर टिकट ब्लैक तो स्टेडियम में हुई मारपीट वीडियो वायरल:लसूड़िया पुलिस ने दो नाबालिगों को पकड़ा, चार टिकट जब्त

देखिये वीडियो, ऑनलाइन सट्टेबाजी-कैसीनो नेटवर्क का खुलासा:एक आरोपी गिरफ्तार; दो की तलाश जारी, लाखों रुपए के प्रीमियम मोबाइल जब्त

भक्ति के रंग गरबे की उमंग:आकर्षक विद्युत सज्जा और हाईटेक सेल्फी पॉइंट बने आकर्षण

कॉलेज के बाहर भूख हड़ताल पर बैठे छात्र:इन मांगों को लेकर डटे; बोले- न्याय नहीं मिला तो प्राण त्याग देंगे
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!