खबर
Top News

महादेव मंदिर की जमीन पर महाघोटाला: शासकीय रिकॉर्ड में मंदिर के नाम दर्ज जमीन पर फर्नीचर दुकान; टीन शेड और कॉलोनियां, फिर भी प्रशासन मौन

KHULASA FIRST

संवाददाता

17 फ़रवरी 2026, 5:57 pm
शेयर करें:
महादेव मंदिर की जमीन पर महाघोटाला

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
केसरबाग रोड स्थित प्राचीन महादेव मंदिर की शासकीय एवं देवस्थान भूमि को लेकर हुए खुलासे ने प्रशासनिक तंत्र, राजस्व रिकॉर्ड और धार्मिक संपत्तियों की सुरक्षा पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़े कर दिए हैं। आरोप है कि मंदिर के नाम दर्ज लगभग 35 एकड़ इनामी भूमि को योजनाबद्ध तरीके से निजी नामों पर चढ़ाकर कॉलोनाइजरों के हाथों बेच दिया गया। यह सब बिना उच्च अधिकारियों की सहमति के संभव नहीं।

50 लाख रु. की रिश्वत और आकाश गृह निर्माण संस्था
आरोप है कि जब आकाश कृह निर्माण सहकारी संस्था का नाम भूमि पर चढ़ाया गया, तब 50 लाख रुपए की रिश्वत ली गई। 15 जुलाई 1987 के एक शपथ-पत्र के अनुसार चंद्रहास्य पिता गुरु सच्चिदानंद अवस्थी द्वारा विभिन्न सर्वे नंबरों की भूमि 3 जून 1980 को संस्था को बेचने का अनुबंध किया गया था। सवाल यह है कि यदि भूमि मंदिर की थी, तो व्यक्तिगत विक्रय कैसे संभव हुआ? क्या शपथ-पत्र फर्जी था? चंद्रहास्य सच्चिदानंद की आयु और ऐतिहासिक समय-सीमा को लेकर भी संदेह है।

खसरों में हेरफेर, निजी नाम चढ़े
बताए जा रहे खसरा नंबर 1458 से 1468 तक देवस्थान की इनामी भूमि थे। आरोप है कि नजूल विभाग और कॉलोनाइजर बॉबी छाबड़ा की साठगांठ से इन खसरों में हेरफेर कर निजी नाम चढ़ा दिए गए। गंभीर प्रश्न यह है कि देवस्थान की भूमि आवासीय कैसे बन गई? कानूनन ऐसी भूमि का हस्तांतरण प्रतिबंधित है।

शिकायतकर्ता का आरोप- 100 से अधिक शिकायतें दबाई गईं
सुदामा नगर निवासी मुन्ना उर्फ लीलाधर चौधरी ने रणवीर उर्फ बॉबी छाबड़ा, तहसीलदार, पटवारी और अन्य राजस्व अधिकारियों पर मिलीभगत का आरोप लगाया है। उन्होंने 2019 से 2025 तक कई बार एसडीएम, कलेक्टर, सीएम हेल्पलाइन तक शिकायतें दर्ज कराईं, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उनका दावा है कि लगभग 35 एकड़ देवस्थान व शासकीय भूमि की वर्तमान कीमत 30-40 हजार रुपए प्रति वर्गफीट है और इसमें अरबों रुपए का खेल हुआ है।

पुलिस जांच और जब्ती
भंवरकुआं थाना पुलिस ने बॉबी छाबड़ा, सतबीर सिंह और संदीप रमानी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया था। छापेमारी में 20 सहकारी हाउसिंग संस्थाओं के रिकॉर्ड जब्त किए गए। रावजी बाजार थाने में भी फर्जी दस्तावेज और धोखाधड़ी के मामले दर्ज हुए। बावजूद इसके भूमि पर अवैध कॉलोनियां और बहुमंजिला भवन खड़े हैं।

प्रशासनिक बयानों में विरोधाभास
कलेक्टर शिवम वर्मा ने जांच का आश्वासन दिया। एडीएम रोशन राय ने कहा कि अभी तक कार्रवाई नहीं हुई। एसडीएम राऊ गोपाल वर्मा ने एसआईआर पूर्ण होने के बाद कार्रवाई की बात कही। अधिकारियों के बयानों में यह विरोधाभास ही बताता है कि मामला सामान्य नहीं है।

675 साल पुरानी देवस्थान भूमि पर संकट
बताया जा रहा है कि यह देवस्थान लगभग 650-675 वर्ष पुराना है। पेशवाकाल में भी भूमि मंदिर के नाम दर्ज थी। यदि यह ऐतिहासिक और इनामी भूमि थी, तो इसका बटांकन, नामांतरण और निजी विक्रय किस वैधानिक प्रक्रिया से हुआ?

मुख्य सड़क से लगी बेशकीमती जमीन पर कब्जा
महू नाका चौराहा पर त्रिकोण आकार की इस भूमि का एक हिस्सा पुराने आरटीओ रोड से पेट्रोल पंप तक मुख्य सड़क से सटा हुआ है, जहां वर्तमान में एक फर्नीचर दुकान संचालित हो रही है। उक्त भूमि के बीच में चौकीदार के लिए टीन शेड लगाया गया है। राजस्व रिकॉर्ड के अनुसार उक्त खसरा नंबर महादेव मंदिर के नाम दर्ज है, फिर भी फर्नीचर संचालक का दावा है कि जमीन बॉबी छाबड़ा की है और दुकान लगाने की अनुमति भी उसी ने दी है।

सवाल यह है कि आखिर किस आधार पर कब्जा हुआ? यदि भूमि देवस्थान के नाम दर्ज है, तो निजी स्वामित्व का दावा कैसे स्वीकार किया जा रहा है? प्रशासन से मांग है कि दस्तावेजों की जांच कर तत्काल जमीन को शासकीय कब्जे में लेकर स्वामित्व बोर्ड लगाया जाए। लेकिन जिम्मेदार अफसर न कार्रवाई कर रहे, न उपरोक्त सवालों के जवाब दे रहे हैं।

विधानसभा में उठा प्रश्न, फिर भी खुलासा अधूरा: मध्य प्रदेश विधानसभा सचिवालय में धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग से संबंधित अतारांकित प्रश्न क्रमांक 873 प्रस्तुत किया गया है। इसमें वर्ष 2023 से अब तक शासन संधारित मंदिरों की संख्या, जीर्णोद्धार के लिए स्वीकृत राशि और आदेशों की प्रति मांगी गई है। सबसे महत्वपूर्ण प्रश्न यह है कि क्या इस सूची में इंदौर कलेक्टर के अधीन महादेव मंदिर की देवस्थल भूमि का उल्लेख है? यदि नहीं, तो क्यों?

1948-49 का ऐतिहासिक दस्तावेज : मंदिर के नाम दर्ज थी भूमि: नकल खसरा, मौजा कस्बा इंदौर, रियासत इंदौर, सन् 1356 फसली (1948-49) का दस्तावेज का खुलासा हुआ है, जो होलकर स्टेट दरबार के स्टाम्प पर सत्यापित है। इसमें स्पष्ट रूप से भूमि श्री महादेव मंदिर चंद्रहास्य देवस्थल के नाम दर्ज है। 1915 के पूर्व यह भूमि तालाब और घुड़दौड़ के उपयोग में थी, जिसे बाद में पूजा-पाठ हेतु दान में दिया गया। मिसल बंदोबस्त रिकॉर्ड के अनुसार मंदिर के नाम करीब 35 एकड़ भूमि दर्ज थी। आज वही देवस्थान 10×20 फीट के छोटे-से हिस्से में सिमट गया है।

सवाल, जो जवाब मांगते हैं
यदि भूमि देवस्थान की थी, तो निजी रजिस्ट्री कैसे हुई? { राजस्व रिकॉर्ड में हेरफेर किसके निर्देश पर हुआ? { क्या संबंधित अधिकारियों की भूमिका की स्वतंत्र जांच होगी? { क्या पंचनामा और नपती कराकर अवैध कब्जे हटाए जाएंगे?

मुख्यमंत्री से हस्तक्षेप की मांग
देवी अहिल्या की नगरी इंदौर में शिव मंदिर की भूमि पर इस कथित घोटाले ने शासन की साख पर प्रश्नचिह्न लगा दिया है। शिकायतकर्ता ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, जो स्वयं शिव भक्त हैं, से मामले की निष्पक्ष जांच, दोषियों पर एफआईआर, भूमि की नपती और अवैध कब्जे हटाने की मांग की है। अब देखना यह है कि क्या जिला प्रशासन इस ऐतिहासिक देवस्थान की भूमि को मुक्त कराकर शासकीय स्वामित्व बहाल करेगा या फिर इस मामले को फाइलों में दबा दिया जाएगा, जैसा कि अब तक होता आया है।

संबंधित समाचार

रेड सी में क्या होने वाला है
Top News

रेड सी में क्या होने वाला है:जहाजों पर टैक्स लगाने की तैयारी; ईरान के प्लान से दुनिया में बढ़ी हलचल

5 minutes ago
किसान आंदोलन का असर
Top News

किसान आंदोलन का असर:मप्र सरकार 60% मूंग खरीदेगी; 10 अगस्त तक स्लॉट बुकिंग, खाद के लिए ई-टोकन व्यवस्था स्थगित

38 minutes ago
सोनम रघुवंशी ने किया सरेंडर
Top News

सोनम रघुवंशी ने किया सरेंडर:सुप्रीम कोर्ट से जमानत रद्द होने के बाद किया आत्मसमर्पण

about 1 hour ago
घंटों खड़ी रही मासूम छात्राएं कलेक्टर ने अफसरों को लताड़ा
Top News

घंटों खड़ी रही मासूम छात्राएं कलेक्टर ने अफसरों को लताड़ा:कलेक्टोरेट की जनसुनवाई में अधिकारियों की निर्ममता

about 2 hours ago
वीडियो देखिये, मंत्रियों संग दो घंटे की बैठक बेनतीजा
Top News

वीडियो देखिये, मंत्रियों संग दो घंटे की बैठक बेनतीजा:शिवराज बोले- केंद्र ने मूंग खरीदी का लक्ष्य नहीं दिया; किसानों की चेतावनी- सीएम हाउस का गेट तोड़कर घुसेंगे

about 2 hours ago
हाई कोर्ट के 24 घंटे के अल्टिमेटम पर
Top News

हाई कोर्ट के 24 घंटे के अल्टिमेटम पर:निगम ने की महज दिखावे की कार्रवाई

about 2 hours ago
कुएं में गिरा तेंदुआ
Top News

कुएं में गिरा तेंदुआ:पूरी रात सरियों पर बैठा रहा; ट्रैक्टर और खाट की मदद से 3 घंटे चला रोमांचक रेस्क्यू

about 2 hours ago
खुदाई के दौरान फटी गैस पाइपलाइन
Top News

खुदाई के दौरान फटी गैस पाइपलाइन:तेज धमाके के साथ उठीं आग की लपटें; टला बड़ा हादसा

about 2 hours ago
जन्मदिन के अगले ही दिन जलने से मासूम की मौत, कई सवालों का खुलासा होना बाकी
Top News

जन्मदिन के अगले ही दिन जलने से मासूम की मौत, कई सवालों का खुलासा होना बाकी:मूक-बधिर मां नहीं जुटा सकी मदद

about 2 hours ago
जालसाज गौरव राठौर की ठगी के और शिकार भी आए सामने
Top News

जालसाज गौरव राठौर की ठगी के और शिकार भी आए सामने:पुलिस की जनसुनवाई में शिकायत- प्लॉट दिलाने के नाम पर ठगा रुपए लौटाने का दबाव बनाने पर देता था आत्महत्या की धमकी

about 2 hours ago
बेटी को सीने से लगाकर ट्रेन के आगे कूदी मां
Top News

बेटी को सीने से लगाकर ट्रेन के आगे कूदी मां:दोनों की मौत; आत्महत्या के कारणों की जांच जारी

about 2 hours ago
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का दमदार पंच
Top News

कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का दमदार पंच:बॉक्सिंग में नौै मेडल पक्के; तजिंदर-समरदीप पहुंचे शॉटपुट के फाइनल में

about 3 hours ago
मुजरा पार्टियां करवाता है रॉनी का सट्टेबाज साथी
Top News

मुजरा पार्टियां करवाता है रॉनी का सट्टेबाज साथी:रिमांड में लल्ला चौहान से पूछताछ जारी

about 3 hours ago
वीडियो देखिए, बस के सामने ढाल बनकर खड़ी हुईं एडिशनल कमिश्नर
Top News

वीडियो देखिए, बस के सामने ढाल बनकर खड़ी हुईं एडिशनल कमिश्नर:किसान आंदोलन के प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोका

about 3 hours ago
बदमाशों का निकाला जुलूस
Top News

बदमाशों का निकाला जुलूस:पुलिस ने घटनास्थल पर कराया सीन रीक्रिएशन; मारपीट में इस्तेमाल लोहे का पलटा बरामद

about 3 hours ago
10 क्विंटल संदिग्ध देशी घी जब्त
Top News

10 क्विंटल संदिग्ध देशी घी जब्त:₹5.50 लाख का स्टॉक सीज; बिना लाइसेंस चल रही थी दुकान

about 4 hours ago
किसान आंदोलन उग्र
Top News

किसान आंदोलन उग्र:शिवराज के घर पर घेराव; पुलिस से झड़प, सीएम हाउस कूच की चेतावनी, मंत्रालय में मंत्रियों से वार्ता जारी

about 4 hours ago
धक्का-मुक्की के सबूत नहीं मिले
Top News

धक्का-मुक्की के सबूत नहीं मिले:एमपी-एमएलए कोर्ट ने पूर्व विधायक समेत आठ को किया बरी

about 4 hours ago
सफाईकर्मियों की भूख हड़ताल 12 दिन से जारी
Top News

सफाईकर्मियों की भूख हड़ताल 12 दिन से जारी:मंत्री निवास का घेराव करने निकले कर्मचारियों को पुलिस ने रोका

about 4 hours ago
बिल्डरों पर कोर्ट की सख्ती
Top News

बिल्डरों पर कोर्ट की सख्ती:गिरफ्तारी वारंट हुआ जारी; इस वजह से लिया एक्शन

about 4 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!