प्रदेश के किस शहर में व्यावसायिक निर्माण पर बड़ा खुलासा: किस मंत्री ने विधानसभा में क्या कहा; अब किन लोगों की बढ़ेंगी मुश्किलें
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
इंदौर के पॉश इलाकों महालक्ष्मीनगर, सांईकृपा, स्कीम-94 और वीणानगर में आवासीय भूखंडों पर बने होटल, हॉस्टल और स्टूडियो अपार्टमेंट जैसे व्यावसायिक निर्माणों को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। यह जानकारी नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने मध्यप्रदेश विधानसभा में दी।
विधायक महेंद्र हार्डिया ने पूछा था सवाल
मंत्री का यह जवाब क्षेत्रीय विधायक महेंद्र हार्डिया द्वारा पूछे गए प्रश्न के जवाब में आया है। जवाब के बाद इन क्षेत्रों में व्यावसायिक उपयोग करने वालों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।
आवासीय कॉलोनी में व्यावसायिक गतिविधियां
विधायक महेंद्र हार्डिया ने विधानसभा में सवाल उठाया था कि महालक्ष्मीनगर सहित संबंधित कॉलोनियां आवासीय रूप से स्वीकृत हैं या नहीं? साथ ही यहां संचालित हो रहे होटल, हॉस्टल और स्टूडियो अपार्टमेंट को क्या नगर निगम से मंजूरी मिली है?
मंत्री ने दिया स्पष्ट जवाब
मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने स्पष्ट कहा कि ये कॉलोनियां आवासीय श्रेणी में आती हैं और इन क्षेत्रों में होटल, हॉस्टल या स्टूडियो अपार्टमेंट के नक्शों को नगर निगम इंदौर से मंजूरी जारी नहीं की गई है। इसका अर्थ है कि इस तरह के निर्माण और उनका व्यावसायिक उपयोग वैध नहीं है।
विधानसभा में सवाल-जवाब
विधायक: क्या महालक्ष्मीनगर आवासीय कॉलोनी है और इसका नक्शा आवासीय रूप से स्वीकृत है? यदि हां, तो अवैध हॉस्टल निर्माण पर क्या कार्रवाई हुई?
मंत्री: हां, यह आवासीय कॉलोनी है। कार्रवाई नगर निगम द्वारा की जा रही है।
विधायक: आवासीय क्षेत्र में व्यावसायिक गतिविधियों की मंजूरी किसने दी?
मंत्री: भूमि विकास नियम 2012 और इंदौर विकास योजना 2021 के तहत पात्र भूखंडों पर मिश्रित उपयोग की अनुमति निगम द्वारा दी जाती है।विधायक: महालक्ष्मीनगर, वीणानगर, स्कीम-94 और सांईकृपा कॉलोनी में हॉस्टल, होटल और स्टूडियो अपार्टमेंट की क्या मंजूरी जारी हुई है?
मंत्री: इन आवासीय कॉलोनियों में ऐसी कोई मंजूरी जारी नहीं की गई है, इसलिए निरस्तीकरण का प्रश्न नहीं उठता।
संबंधित समाचार

कॉलेज कैंटीन में सड़ी प्याज और एक्सपायरी ब्रेड मिली:फिर भी छात्रों को परोसी जा रही थी; खाद्य सुरक्षा टीम ने लिए सैंपल

प्रॉपर्टी टैक्स का काम हुआ आसान:इस ऐप पर 21 तरह के सुधार के लिए घर बैठे करें आवेदन; शिकायत भी कर सकेंगे ट्रैक

MP में बदलेगा बसों में सफर का अंदाज:सीट बेल्ट से AI तक; मिलेंगी ये सुविधाएं

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को मिला मैदान:Gen-Z को साधने राजनीतिक संवाद के साथ होंगी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

ब्यूटीशियन मौत मामले में फरार कारोबारी हिरासत में:पत्नी और बच्चों से भी पुलिस ने की पूछताछ; होटल में साथ पहुंचने के कुछ घंटे बाद बिगड़ी तबीयत

ब्रिज की रेलिंग तोड़ 50 फीट नीचे गिरी थार:हादसे में 4 लोग घायल; बगल में ही था रेलवे ट्रैक

सांची प्लांट में पेड़ा बनाते समय हादसा:गैस ज्यादा होने से कड़ाही फटने की सूचना; एक की मौत की भी खबर

धीमी रफ्तार के बावजूद लापरवाह ठेकेदारों पर सीधी कार्रवाई से क्यों कतरा रहा नगर निगम:अमृत 2.0 और नर्मदा चतुर्थ चरण में लेटलतीफी पर फिर चेतावनी की खानापूर्ति

5 साल तक अटकी रही साइकिल योजना की जांच:हाईकोर्ट ने EOW के DG को तलब किया; 60 दिन में जांच पूरी करने के निर्देश

‘खुलासा फर्स्ट’ में समाचार प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया निगम प्रशासन:रोड पर जानलेवा बन गए पेवर ब्लॉक उखाड़े; बारिश के बाद बनेगी सड़क

श्रीनाथ रेस्टोरेंट में परोसा जा रहा कीड़े वाला अचार:विरोध करने पर ग्राहक से की अभद्रता

देखिए वीडियो:मोदी-पुतिन गले मिले; रूस के प्रधानमंत्री को दिया ‘तिरुक्कुरल’, एक कार से एग्जिबिशन पहुंचे

बड़ा गणपति रोड पर जर्जर मकान को किया जमींदोज:एमजी रोड के मकान पर चला बुलडोजर; निगम व पुलिस बल ने पोकलेन से हटाया

वांटेड आरोपी ने बताया शराब बनाने का फाॅर्मूला:लाइसेंसी ठेकेदार भेजता था अवैध सामग्र;, ठेके की आड़ में बेची नकली जहरीली शराब

चंदू की निशानदेही पर जमीन से मिली 26 पेटी शराब:जहरीली शराब कांड में बड़ा खुलासा; अब पूरे नेटवर्क की तलाश

देखिए वीडियो:सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान; MP में बनेंगे इतने नए एक्सप्रेस-वे

बिना बैच नंबर का एक्सपायरी और एमआरपी के बेचा जा रहा खाद्य तेल:सुविधि नगर स्थित एमएफ उद्योग की दुकान पर ग्राहक ने पकड़ा बिना मानक मापदंड का माल

कहीं सीलिंग की सख्ती तो कहीं ‘धृतराष्ट्र' बना निगम:खुलासा पड़ताल; पांच बड़े इलाकों में बेसमेंट सील

मंदिर पर सियासत तेज:BJP विधायक बोले- सड़क पर्याप्त चौड़ी; राजसी सवारी में भी नहीं हुई दिक्कत; मंदिर हटाने का कारण नहीं

देखिए वीडियो:पत्थरों की बरसात; सैकड़ों घायल, 22 एंबुलेंस दौड़ीं; विधायक भी मैदान में उतरे; 4 की हालत गंभीर, ड्रोन-CCTV से निगरानी, जवान तैनात
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!